पेट के किनारे से लटकने लगी है चर्बी? साइड बेली फैट कम करने के लिए करें ये 2 योगासन

Belly Fat Kaise Kam Karein: अगर आपके पेट के किनारे से चर्बी लटक रही है, जो न केवल देखने में खराब लग रही है बल्कि इसकी वजह से आप अपनी पसंदीदा ड्रेस भी नहीं पहन पा रहे हैं, तो रोजाना इन 2 योगासनों को अपने रूटीन में शामिल करें।
image

पेट की जिद्दी चर्बी को कम करना मुश्किल होता है। पेट और कमर के किनारे जमा होने वाले फैट को साइड बेली फैट या लव हैंडल्स कहा जाता है। यह न केवल बीमारियों की वजह बन सकता है बल्कि देखने में भी खराब लगता है और ड्रेस या जींस से बाहर नजर आता है। साइड बेली फैट को कम करना आसान नहीं होता है। कई बार हफ्तों तक कोशिश करने के बाद भी रिजल्ट नहीं मिल पाता है। साइड बेली फैट को कम करने के लिए, सही डाइट, एक्सरसाइज, पूरी नींद और तनाव से दूर रहना भी बहुत जरूरी है। कुछ योगासन भी साइड बेली फैट को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको 2 ऐसे ही योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो पेट और कमर के किनारे जम रही जिद्दी चर्बी को कम कर सकते हैं। इन्हें आपको रोजाना करना है। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

चक्की चालासन

chakki chalasana for belly fat

  • जैसा कि नाम से ही क्लियर है इस आसन को जिस तरह चक्की चलाई जाती है, वैसे किया जाता है।
  • इसे करने के लिए, पैरों को सामने की ओर सीधा फैलाएं।
  • पैरों को हिप्स की चौड़ाई में एक-दूसरे से दूर फैलाएं।
  • उंगलियों को इंटरलॉक करें।
  • बाजुओं को आगे की ओर लाकर सीधा करें।
  • अब आपको उंगलियों को इंटरलॉक किए हुए ही बाजुओं को सर्कुलर मोशन में घुमाना है।
  • ऐसा करते हुए आपको थोड़ा झुकना है।
  • ऐसा आपको दोनों साइड करना है।
  • पहले एक साइड 10-15 चक्कर लगाएं फिर दूसरी साइड इसे दोहराएं।
  • आखिर में ओरिजनल पोजिशन में वापिस आ जाएं।
  • यह आसन बेली फैट और खासकर साइड बेली फैट कम करने में मदद करता है।
  • इससे पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं और रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधार होता है।
  • यह आसन डाइजेशन को भी दुरुस्त करता है।
  • इसे करने से तनाव भी कम होता है।

यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

नौकासन

boat pose for side belly

  • सबसे पहले योगा मैट बिछाकर सीधा बैठ जाएं।
  • अब पैरों को सामने की तरफ फैलाएं।
  • दोनों हाथों को पीछे ले जाएं।
  • आपको हाथों की हिप्स से थोड़ा पीछे जमीन पर रखना है।
  • रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें।
  • गहरी सांस लें।
  • अब छाती और पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं।
  • बांहों को पैरों की ओर ले जाएं।
  • अब पैरों और शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं।
  • ऐसा करने से आपको पेट पर प्रेशर फील होगा।
  • कुछ सेकेंड्स के लिए आपको इस पोजिशन को होल्ड करना है।
  • अब ओरिजनल पोजिशन में लौट आएं।

यह भी पढ़ें- Belly Fat: पेट की जिद्दी चर्बी को पिघला सकता है डाइटिशियन का बताया यह खास पाउडर, 4 हफ्तों में दिख सकता है असर


साइड बेली फैट को कम करने के लिए, रोजाना ये 2 योगासन करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP