कान्स फेस्टिवल में Worst Outfits की वजह से सुर्खियों में रहे ये सेलिब्रिटीज

1946 में कान्स फेस्टिवल की शुरुआत हुई थी और शुरू में इसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल कहा जाता था। यह इंविटेशन-ओनली फेस्टिवल हर साल मई में Palais des Festivals et des Congrès में आयोजित किया जाता है। यहां कई सेलिब्रिटीज का मेला लगता है और हर साल लोगों को इस फेस्टिवल का बेसब्री से इंतजार रहता है।
इस ग्रैंड आयोजन में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपना जलवा बिखेरते हैं। भारतीयों के लिए यह जानना दिलचस्प होता है कि कौन-कौन इन उत्सव में शामिल होने वाले हैं। लगभग 12 दिन के इस लंबे आयोजन में सेलिब्रिटीज का लुक बहुत मायने रखता है और उनके आउटफिट्स से लेकर उनके हेयरस्टाइल, मेकअप आदि चीजों पर सबकी नजर रहती है। इसमें एक्टर और एक्ट्रेसेस दोनों शामिल होते हैं, लेकिन सबकी नजर बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर ज्यादा टिकी रहती है।
इस फेस्टिवल से मल्लिका शेरावत, दीपिका पादुकोण, प्रीति जिंटा, विद्या बालन, प्रियंका चोपड़ा, ऐशवर्या राय बच्चन, हुमा कुरैशी, अमीषा पटेल, सोनम कपूर आदि कई अभिनेत्रियों को देखा जा चुका है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में कुछ अच्छे फैशन सेंस के साथ बुरे सेंस को भी देखा जा चुका है। आइए आज आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएं, जिन्होंने कान्स फेस्टिवल में खराब आउटफिट्स की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत भले ही बॉलीवुड में इतनी न चली हो, लेकिन कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने सब पर अपना जादू बिखेरा। हालांकि उनके ड्रेस सेंस ने हमेशा लोगों को सोचने पर मजबूर किया। साल 2005 में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ मल्लिका शेरावत ने भी डेब्यू किया था। कान्स के रेड कार्पेट पर मल्लिका पहली बार जब सफेद रंग के ब्लाउज और हाई स्लिट थाई में दिखीं, तो सब सोच में डूब गए। साल 2014 में भी उनका पेल येलो ड्रेस एक फेल साबित हुई थी।
इसे भी पढ़ें : Cannes Film Festival 2022: दीपिका और अदिति राव ने कान्स में बिखेरा अपना जलवा
अमीषा पटेल

66th कान्स फेस्टिवल में अमीषा पटेल ने भी रेड कार्पेट पर एंट्री की थी। देसी स्टाइल में अमीषा अपना जलवा बिखेरने में फेल हो गई थीं। उन्होंने एक चमकता गोल्डन और ब्लू में अनारकली आउटफिट पहना था, जिसे लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। उनका मेकअप खासतौर से नापसंद किया गया था।
प्रीति जिंटा

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा बॉलीवुड की डिंपल गर्ल है। उन्होंने साल 2006 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने गोल्डन रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसमें बस्ट और कमर के पास पर्ल एम्बेलिशमेंट था। प्रीति के इस लुक ने भी किसी को खास इंप्रेस नहीं किया था। ड्रेस से मिलती-जुलती उनकी सैंडल्स और पर्ल इयररिंग्स भी बेहद खराब चॉइस थी।
सोनम कपूर

सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशनिस्टा के रूप में देखा जाता है। मगर कान्स में इससे एकदम उलट देखने को मिला था। साल 2015 में सोनम रेड कार्पेट पर जो गाउन पहनकर आई थी, उसे देख लोगों को बड़ी निराशा हुई थी। यह गाउन पीले फेदर से ढका हुआ था और इसमें सेक्विन की कढ़ाई हुई थी। उन्होंने इस लुक को पिंक ड्रॉप इयररिंग्स और स्लीक बन के साथ टीमअप किया था। इस गाउन में सोनम को देखकर सोनम कपूर पर मीम्स भी कई बने थे।
इसे भी पढ़ें : Cannes 2022: हिना खान के ये ग्लैमरस लुक्स बनाते हैं उन्हें Red Carpet के लिए परफेक्ट चॉइस
ऐश्वर्या राय बच्चन

कान्स फेस्टिवल में अपने डेब्यू करने के एक साल बाद, ऐश्वर्या राय बच्चन पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई थी, जिन्हें कान फिल्म समारोह में जूरी सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान ऐश्वर्या के कुछ लुक्स को काफी क्रिटीसाइज किया गया था। एक लुक में उन्होंने ग्रीन कलर की साड़ी और गोल्डन ब्लाउज का कॉम्बिनेशन पहना था, तो दूसरे में मजेंटा और गोल्डन रंग की साड़ी लहंगा बहुत ही अब्रप्ट चॉइस थी। इसी तरह एक लुक में उन्होंने पर्पल लिपस्टिक लगाकर कार्पेट वॉक किया, जिसपर कई मीम्स भी बने थे।
इस साल का कान्स फिल्म फेस्टिवल भी जबरदस्त रहा है। दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ हिना खान और हेली शाह जैसी एक्ट्रेसेस का जलवा भी दिखा। आपको कान्स में इन एक्ट्रेसेस के लुक कैसे लगे हमें जरूर बताएं। साथ ही अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।