Cannes Film Festival 2022: दीपिका और अदिति राव ने कान्स में बिखेरा अपना जलवा

कान्स फिल्म फेस्टिव की शुरुआत हो चुकी है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को 75वें कान्स फेस्टिवल के जूरी मेंबर पैनल का हिस्सा बनाया गया है। यह 11 दिन तक चलने वाला कार्यक्रम है। जिसमें फिल्म स्क्रीनिंग होती है। यह फेस्टिवल 17 मई से 28 मई तक चलेगा। दीपिका से लेकर तमन्ना तक का फर्स्ट लुक रीविल हो गया है।
जूरी मेंबर्स में दीपिका पादुकोण के साथ ईरानी फिल्म मेकर असगर फरहादी, स्वीडिश एक्ट्रेस नूमी रेपेस, एक्ट्रेस रेबेका हॉल, फ्रांस के पॉपुलर निर्देशक लाड्ज ली, अमेरिकी निर्देशक जेफ निकोल्स और एक्ट्रेस जैस्मिन ट्रिनका शामिल हैं। इस जूरी में चार महिलाएं हैं।
दीपिक का ब्लैक गाउन लुक
अदिती राव हैदरी का स्टनिंग लुक
ऐश्वर्या राय बच्चन का गॉर्जियस लुक
ऐश्वर्या राय बच्चन पिंक गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस गाउन में उनका लुक एकदम एलिगेंट लग रहा है। अगर आप कॉकटेल पार्टी के लिए कुछ डिफरेंट आउटफिट चाहती हैं तो ये गाउन परफेक्ट रहेगा।
दीपिका का सिजलिंग अवतार
View this post on Instagram
रेड कलर के इस गाउन में दीपिका का अवतार सिजलिंग लग रहा है। उन्होंने इस आउटफिट के साथ कार्टियर का नेकलेस पेयर किया। जिससे उनका लुक और भी स्टनिंग लग रहा है। साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी काफी अलग है।
ऐश्वर्या राय बच्चन का फर्स्ट लुक
View this post on Instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर पिंक को-ऑर्ड पैंट सूट पहनें नजर आईं। उन्होनें खुले बाल के साथ न्यूड मेकअप किया है। रेड कार्पेट के लिए उनका यह लुक बेहद सिंपल है। पिंक कलर में उनका लुक डल लग रहा है।
ऐश्वर्या का सेंकड लुक
View this post on Instagram
इस ब्लैक फ्लोरल गाउन में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ उन्होनें ब्यूटीफुल ईयरिंग्स पहने हैं। खुले बाल में उनका लुक एकदम परफेक्ट लग रहा है।
हीना खान का कान्स लुक
View this post on Instagram
कान्स के लिए हीना खान ने रेड गाउन पहना है। इस लुक से हीना खान ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि फैशन के मामले में वह किसी से कम नहीं है। हर बार वह कुछ नए अंदाज में लोगों के सामने आती हैं। उनका यह रेड कार्पेट लुक बेहद गॉर्जियस है।
पूजा हेगड़े का ग्लैमरस लुक
View this post on Instagram
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के लिए पूजा हेगड़े ने स्टैपलेस व्हाइट गाउन पहना है। यह व्हाइट गाउन उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। उन्होनें कान्स के फर्स्ट लुक के लिए व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस के साथ केप पहना था।
हैली शाह का कान्स में डेब्यू
View this post on Instagram
हैली शाह ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिमर केप वाली ब्यूटीफुल ड्रेस पहनी है। ग्रीन कलर की इस ड्रेस में हैली शाह का लुक एकदम अमेजिंग है। हमेशा की तरह वह इस बार भी अपने फैशन सेंस के साथ जस्टिस कर रही हैं।
दीपिका दिखीं सब्यासाची की साड़ी में
उर्वशी रौतेला
View this post on Instagram
उर्वशी रौतेला भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंच चुकी हैं। रेड कार्पेट पर उर्वशी ने व्हाइट कलर का गाउन पहना है। स्टेटमेंट ईयरिंग्स और रेड लिपस्टिक के साथ उन्होनें अपना लुक कंप्लीट किया है। उर्वशी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह हमेशा की तरह इस लुक में रॉक कर रही हैं।
तमन्ना भाटिया का रेड कार्पेट लुक
दीपिका का कान्स लुक
View this post on Instagram
दीपिका का कॉन्स में पहला अपीरियंस बेहद स्टनिंग है। ग्रीन पैंट और शर्ट के साथ डायमंड नेकलेस का कॉम्बिनेशन लाजवाब है। इसके साथ ही उन्होनें मेसी बन बनाया है, जिस पर स्कार्फ पहना है। डायमंड ईयररिंग्स के साथ दीपिका का ऑल ओवर लुक बेहद अच्छा है।
कान्स के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन
मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन भी कॉन्स फिल्म फेस्टिवल के लिए मुबंई से रवाना हो चुकी हैं। वह ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। आउटफिट के साथ उन्होनें खुले बाल और रेड लिपस्टिक लगाई है। ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या और अभिषेक बच्चन भी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स रेड कार्पेट पर अक्सर नजर आती रहती हैं।
हिना खान का एयरपोर्ट लुक
टीवी का जाना माना चेहराहीना खानदोबारा कॉन्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट में नजर आएंगी। वह एयरपोर्ट पर सनग्लासेस के साथ ब्लू कलर के को-ऑर्ड लुक में नजर आई हैं। इसके साथ उन्होनें स्नीकर्स पहने हैं। साथ ही हीना ने कैमरा पर्सन को "ऑल द बेस्ट विश करने के लिए कहा''।
इसे भी पढ़ें:इन बेहतरीन फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुकी हैं ऐश्वर्या राय बच्चन
पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़ेभी कान्स 2022 का हिस्सा बनेंगी। वह सोमवार की रात फ्रांस के लिए फ्लाइट से निकल चुकी हैं। उन्होनें अपने इंस्टाग्राम पर प्लेन की बूमरैंग वीडियो बनाकर शेयर की है, जिसके कैप्शन में "कान्स बेबी," लिखा है।
इसे भी पढ़ें:कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी मेंबर बनीं दीपिका पादुकोण, जानें इवेंट की सारी डिटेल्स
तमन्ना भाटिया का लुक
तमन्ना भाटिया भी कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस पहुंच चुकी हैं। उन्होनें इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वह ब्लू शर्ट पहनें और हाथ में कॉफी लिए नजर आ रही हैं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की कान्स से पहली फोटो मीडिया में आ चुकी है। दीपिका की यह फोटो जमकर वायरल हो रही है। फोटो में वह अन्य जूरी मेंबर्स के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंनें होटल मार्टिनेज में अन्य सदस्यों के साथ डिनर भी किया। दीपिका पादुकोण ने लुई वुइटन की सीक्वेन ड्रेस पहनी है। जिसे उन्हें ब्राउन कलर के हाई बूट्स के साथ पेयर किया है। शॉर्ट लाइट कलर के साथ न्यूड मेकअप में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
ये स्टार्स होंगे कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल
इन एक्ट्रेसेस के अलावा एआर रहमान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आर माधवन जैसे कई इंडियन स्टार्स मंगलवार को रेड कार्पेट पर अपीरियंस देंगे। इसके अलावा शेखर कपूर, रिकी केज, प्रसून जोशी और लोक कलाकार मामे खान भी मौजूद रहेंगे।
फोक म्यूजिक की धुन पर नाचे सेलेब्स
View this post on Instagram
भारत के प्रसिद्ध फोक सिंगर मामे खाने ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में अफनी आवाज से सबका दिल जीत लिया। फोक म्यूजिक पर दीपिका पादुकोण, पूजा हेगड़े, तमन्ना भाटिया और उर्वशी रौतेला ने एक साथ डांस किया।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।