4 हजार से ज्यादा हीरों से बनी है दुनिया की सबसे महंगी ब्रा, कीमत इतनी कि खरीद लें एक आईलैंड

फैशन की दुनिया में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनकी कीमत सुनते ही इंसान सोच में पड़ जाता है। ऐसी ही एक चीज है विक्टोरिया सीक्रेट की 'फैंटेसी ब्रा', जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ डॉलर (यानी करीब 460 करोड़ रुपये) है। हाल ही में हुए एक फैशन शो में इसे काइली जेनर ने पहना था।
कितने समय में बनकर तैयार हुई थी फैंटेसी ब्रा?
दुनिया के सबसे महंगे ब्रा की खास बात यह है कि इसे बनाने में 4410 असली हीरों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसे बनाने में 15 कारीगरों ने 1 हजार घंटे से भी ज्यादा का समय लगाया है। इसकी कीमत जानकर तो हर कोई यही सोच रहा है कि इतनी बड़ी रकम में तो इंसान कोई छोटा-मोटा आईलैंड ही खरीद ले। हालांकि, सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इस ब्रा में ऐसा क्या खास है और शो खत्म होने के बाद इसका क्या किया जाता है? इसी के बारे में हम आपको बता रहे हैं।
image credit- Dimitrios Kambouris/Getty
4410 हीरों से तैयार हुई है फैंटेसी ब्रा
आपको बता दें कि इस ब्रा को बनाने में नॉर्मल कपड़े की जगह सोने और हीरों का इस्तेमाल किया गया है। इसे Jacob & Co के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसकी कुछ खास बातें भी हैं। जैसे-
- 4410 असली हीरे: पूरी ब्रा में असली हीरे लगाए गए हैं, जिनका कुल वेट करीब 1373 कैरेट है।
- 75.54 कैरेट का पीला हीरा: ब्रा के बीच में लगा यह बड़ा पीला हीरा की इसकी सुंदरता बढ़ा रहा है।
- 15 कारीगरों की मेहनत: इसे तैयार करने में 1000 घंटे से ज्यादा समय लगा।
- करीब 1.8 किलो वजन: इस ब्रा का वजन लगभग चार पाउंड है।
यह भी पढ़ें- Gold Origin History: आसमान छू रहे हैं दाम, पर क्या आप जानती हैं आखिर कहां से आया सोना? खोज का किस्सा है लाजवाब
कैसे तैयार किया गया फैंटेसी ब्रा का डिजाइन
USA की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसे बनाना सिर्फ हीरे और सोना जोड़ने का काम नहीं था। सबसे पहले इसका डिजाइन बनाया गया। फिर इसे हजारों छोटे हिस्सों में बांटकर तैयार किया गया। हर हिस्से को हाथ से शेप दिया गया और पॉलिश किया गया। इसके बाद हीरों को एक-एक करके लगाया गया। पूरी ब्रा को इस तरह बनाया गया है कि यह शरीर के साथ आसानी से मूव कर सके।
image credit- Jacob & Co
8 साल बाद हुई फैंटेसी ब्रा की वापसी
बताया जाता है कि विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा इससे पहले 2018 में फैशन शो में दिखाई गई थी। उस समय मॉडल एल्सा होस्क ने इसे पहना था। इस बार काइली जेनर इसे पहनकर रैंप पर उतरी थीं। उनकी ब्रा की कीमत और उसमें लगे हीरों ने खूब वाहवाही बटोरी थी।
अब कहां रखी जाएगी इतनी महंगी ब्रा?
शो के बाद इस ब्रा को Jacob & Co के न्यूयॉर्क वाले स्टोर में वापस ले जाया गया है। अब इसे कोई भी कस्टमर खरीद सकता है। हालांकि, पहले की कई फैंटेसी ब्रा को खरीदार नहीं मिले थे।
यह भी पढ़ें- 100 करोड़ में बिकी MF Hussain की Gram Yatra Painting, भारत की सबसे महंगी पेंटिंग में शामिल; जानें इसकी खासियत
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- Instagram
- सबसे पहली फैंटेसी ब्रा किसने पहनी थी?
- सबसे पहली फैंटेसी ब्रा साल 1996 में सुपरमॉडल क्लौडिया शिफर (Claudia Schiffer) ने पहनी थी, जिसकी कीमत 10 मिलियन डॉलर थी।
- अगर फैंटेसी ब्रा नहीं बिकती तो क्या होता है?
- अगर कोई खरीदार नहीं मिलता है, तो कुछ समय बाद इसके कीमती हीरों और सोने को निकालकर दोबारा दूसरे गहने बनाने में इस्तेमाल कर लिया जाता है।
- क्या फैंटेसी ब्रा पहनने में भारी और असहज होती है?
- हीरों और सोने के कारण यह काफी भारी (लगभग 1.8 किलो) होती है, इसलिए इसे सिर्फ रैंप वॉक या खास शूट के लिए ही डिजाइन किया जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।