कपड़ों के बाहर दिखता है साइड फैट? आपकी बॉडी को सही शेप देगी यह खास ब्रा
-1790495011469.webp)
कई बार ऐसा होता है कि ड्रेस अच्छी होती है, कपड़ा भी हमारी पसंद का होता है, लेकिन पहनने के बाद बॉडी की फिटिंग वैसी नहीं दिखती है जैसी हम चाहते हैं। खासकर ब्रेस्ट के आसपास साइड से उभरा हुआ फैट या शेप कपड़ों के ऊपर नजर आने लगे तो पूरा लुक बिगड़ा हुआ लगता है।
इसकी एक वजह गलत ब्रा भी हो सकती है। सही साइज लेने के बाद भी अगर ब्रा का डिजाइन बॉडी को सही सपोर्ट नहीं दे रहा है, तो कपड़ों की फिटिंग पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। ऐसे में साइड सपोर्ट ब्रा एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं कि ड्रेस पहनने के बाद बाहर से ब्रेस्ट का साइड फैट नजर आता है, तो बिना झिझक के साइड ब्रा पहन सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं-

image credit- shutterstock
साइड सपोर्ट ब्रा क्या होती है?
यह तो नाम से ही साफ है कि यह एक ऐसी ब्रा होती है जो ब्रेस्ट को साइड से बेहतरीन सपोर्ट देने के लिए डिजाइन की जाती है। अगर ब्रा की फिटिंग सही न हो, तो कुर्ती, टॉप या टी-शर्ट पहनते समय कपड़ों के अंदर बॉडी का शेप खराब लगता है। नॉर्मल ब्रा के मुकाबले साइड सपोर्ट ब्रा में खास शेप पैनल दिए होते हैं, जो ब्रेस्ट को सही से लिफ्ट करते हैं। इससे कपड़ों में फिटिंग और शेप भी एकदम परफेक्ट और क्लासी नजर आती है।
यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट साइज है हैवी? ब्रा खरीदते समय रखें इन बातों का खास ख्याल
साइड फैट को कैसे कवर करती है ये ब्रा?
अगर ब्रा सही साइज की न हो, तो बगल या ब्रेस्ट के आसपास का फैट कपड़ों के ऊपर से दिखाई देता है। यह दिखने में भी अजीब लगता है। ऐसे में यही साइड सपोर्ट वाली ब्रा इस हिस्से को अच्छे से कवर और सपोर्ट करती है, जिससे बॉडी का ऊपर वाला हिस्सा एकदम क्लीन और शेप में नजर आता है। खासकर फिटिंग वाले कपड़ों में सही ब्रा पहनने से पूरा लुक ही बदल जाता है।
-1790495148455.webp)
image credit- shutterstock
गलत ब्रा पहनने से क्या परेशानी हो सकती है?
गलत साइज या फिटिंग की ब्रा पहनने से सिर्फ कपड़ों का लुक ही खराब नहीं होता है बल्कि लंबे समय तक ऐसी ब्रा पहनने से ब्रेस्ट भी ढीला पड़ सकता है। कई बार तो ब्रेस्ट भी नीचे की तरफ झुक जाता है। इसलिए सिर्फ ब्रा का साइज चेक करके खरीद लेना काफी नहीं है। यह देखना भी बहुत जरूरी है कि वह आपकी बॉडी को कितने अच्छे से सपोर्ट दे रही है और कपड़ों के नीचे उसकी फिटिंग एकदम परफेक्ट आ रही है या नहीं।
साइड सपोर्ट ब्रा लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप साइड सपोर्ट ब्रा खरीदने जा रही हैं, तो कुछ बाताें का ध्यान रखना होगा। जैसे-
- ब्रा का साइज अपने बॉडी के हिसाब से ही चुनें।
- सिर्फ कप साइज देखकर ब्रा न खरीदें, फिटिंग भी चेक करें।
- अगर कपड़ों के बाहर साइड से फैट नजर आ रहा है तो अच्छी सपोर्ट वाली ब्रा ट्राई कर सकती हैं।
- ऐसी ब्रा खरीदें जिसमें ब्रेस्ट को ऊपर और साइड से अच्छा सपोर्ट मिले।
मार्केट में अब साइड सपोर्ट वाले डिजाइनर ब्रा भी मिलते हैं, जिन्हें आप अलग-अलग तरह के कपड़ों के साथ आराम से पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Bra For Heavy Breast: हैवी ब्रेस्ट के लिए परफेक्ट हैं ये 5 तरह की BRA
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।