सर्दियों में जैकेट के साथ स्कार्फ कैसे पहनें? इन 5 तरीकों से करें स्टाइल, परफेक्ट रहेगा लुक

सर्दियों में जैकेट पहनना तो जरूरी होता है, लेकिन साथ में स्कार्फ पहन लें, तो आपका लुक और भी स्टाइलिश हो जाता है। स्कार्फ न सिर्फ आपको ठंड से बचाता है, बल्कि ये आपके आउटफिट में एक अच्छा-सा स्टाइल भी जोड़ देता है। कई बार हम स्कार्फ तो ले लेते हैं, लेकिन समझ नहीं आता कि इसे किस तरह बांधें कि लुक अच्छा भी लगे और इसे कैरी करना आसान भी हो।
अगर आप भी यही सोच रही हैं, तो यहां हम आपको 5 तरीके बताएंगे कि आप कैसे जैकेट के साथ स्कार्फ स्टाइल कर सकती हैं। इन्हें आप रोजाना के लुक से लेकर ऑफिस, पार्टी या ट्रेवल, हर जगह ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से -
क्लासिक लूप स्टाइल
ये सबसे बेसिक और हमेशा ट्रेंड में रहने वाला तरीका है। अब आप सोच रही होंगी कि इसे स्टाइल कैसे करना है। स्कार्फ को बीच से मोड़कर एक लूप (गोला) बना लें। इसे गर्दन पर रखें और ढीले सिरों को लूप के अंदर निकाल दें। इस स्टाइल में गर्दन अच्छे से कवर हो जाती है और जैकेट के साथ बहुत अच्छा लुक आता है। ये तरीका खासकर तब अच्छा लगता है जब आपकी जैकेट का कॉलर बड़ा या स्टैंड कॉलर हो।
-1764322565653.jpg)
ओवर-द-शोल्डर ड्रेप
अगर आप बहुत ज्यादा बांधने-लपेटने वाले स्टाइल पसंद नहीं करती है, तो स्कार्फ कैरी करने का ये तरीका आपके लिए एकदम सही है। बस स्कार्फ को सीधे कंधों पर डाल लें। दोनों साइड बराबर रखें या एक साइड थोड़ा लंबा रखें। जैकेट को खुला भी पहन सकती हैं या चेन बंद करके भी रख सकती हैं। ये स्टाइल खासकर लंबी जैकेट, ट्रेंच कोट या वूलेन जैकेट के साथ ज्यादा अच्छा लगता है। इससे आपकी पूरी आउटफिट में एक सॉफ्ट और ग्रेसफुल टच आता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में कैसे पहनें A-Line Skirt? स्टाइलिश दिखने के लिए अपनाएं 5 आसान फैशन हैक्स, मिलेगी गर्माहट और परफेक्ट लुक
टाई नॉट स्टाइल
ये स्टाइल उन लोगों के लिए है जिन्हें कॉम्पैक्ट, फिट और क्लीन लुक पसंद है। स्कार्फ को गर्दन पर डालें और एक साइड को थोड़ा लंबा रखें। लंबी साइड को घुमाकर एक छोटा-सा नॉट यानी गांठ बना लें। नॉट को गर्दन के पास एडजस्ट करें, न बहुत ऊपर, न बहुत नीचे। आपको बता दें कि ये स्टाइल अपपके ऑफिस लुक, ट्रेवल और डेली वियर, हर जगह आसान और अच्छा लगता है।
-1764322576415.jpg)
इनसाइड-स्कार्फ स्टाइल
अगर आप बहुत ठंड में जैकेट को पूरी तरह बंद करके पहनती हैं, तो ये तरीका बिल्कुल सही है। ऐसे में स्कार्फ को हल्का सा मोड़ लें। अब इसे सीधे गर्दन पर रखें और जैकेट के अंदर टक कर दें। अब जैकेट की चेन या बटन को बंद कर लें। इस तरह स्कार्फ आपको ज्यादा गर्म रखता है और बाहर से बहुत क्लासिक लुक देता है। ये तरीका भी खासकर फॉर्मल जैकेट, बाइकर जैकेट और पफर जैकेट के साथ अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ें: फॉर्मल से कैजुअल लुक के लिए इस तरह करें परफेक्ट स्कर्ट का सही चुनाव
लॉन्ग ड्रेप स्टाइल
अगर आप इंस्टाग्राम-फ्रेंडली और मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो आप स्कार्फ कैरी करने के लिए ये तरीका ट्राई कर सकती हैं। स्कार्फ को बिना मोड़े लंबाई में वैसे ही रहने दें। इसे सिर्फ गर्दन पर डालकर दोनों साइड सामने लटकने दें। इससे आपका आउटफिट लंबा और स्लिम दिखता है। ये स्टाइल खासतौर पर तब अच्छा लगता है जब आपकी जैकेट सॉलिड कलर की हो और स्कार्फ थोड़ा प्रिंटेड या ब्राइट हो। ये कैज़ुअल आउटिंग, शॉपिंग, कैफे लुक और ट्रैवल फोटोज में भी बहुत अच्छा दिखता है।
इसे भी पढ़ें: कैसे कम बजट में Korean Winter Fashion अपना सकती हैं ऑफिस और कॉलेज गोइंग गर्ल्स?
अगर जैकेट डार्क कलर की है, तो स्कार्फ हल्के या ब्राइट रंग का ही रखें। इससे लुक बैलेंस होता है। बहुत मोटी जैकेट के साथ पतला स्कार्फ अच्छा लगता है और पतली जैकेट के साथ वूलेन स्कार्फ बेस्ट लगता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।