इंडियन वियर को देना है मॉडर्न लुक, तो ये छोटे-छोटे ट्रिक्स आएंगे आपके काम

अगर आपको इंडियन वियर पहनना काफी पसंद है, लेकिन आप उसे एक मॉडर्न लुक में कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में कुछ छोटे-छोटे ट्रिक्स आपके बेहद काम आएंगे।
image
image

केजुअल्स हो या फिर पार्टी, हम सभी अक्सर एथनिक वियर आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। साड़ी हो, कुर्ती हो या लहंगा, ये कभी भी आउट ऑफ फैशन से बाहर नहीं होते। एथनिक वियर का अपना एक अलग ही ग्रेस होता है। लेकिन हर इंडियन वियर को वही पुराने तरीके के साथ पहनना शायद आपको बोरिंग लगता हो। ऐसे में आप अपने इंडियन आउटफिट्स को एक मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पहन सकती हैं। जी हां, इससे आपके सिंपल एथनिक वियर को एक स्टेटमेंट लुक मिलता है। साथ ही साथ, इससे हर बार आप बेहद आसानी से एक न्यू लुक क्रिएट कर पाएंगी।

हो सकता है कि आप भी एक मॉडर्न लुक कैरी करना चाहती हों और वह भी एक ग्रेस के साथ। ऐसे में आपको नए कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं है। बस आपको एथनिक वियर को ही एक अलग अंदाज में पहनने पर फोकस करना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप इंडियन वियर को आसानी से मॉडर्न लुक दे सकती हैं-

ब्लाउज के साथ करें एक्सपेरिमेंट

अमूमन एथनिक वियर जैसे साड़ी या लहंगे के साथ हम ब्लाउज को पेयर करती हैं। लेकिन अगर आप इसे एक मॉडर्न टच देना चाहती हैं तो ऐसे में आप ब्लाउज को छोड़कर कुछ नया ट्राई करें।

experiment with blouse and indo western look

मसलन, साड़ी के साथ शर्ट, क्रॉप टॉप या टी-शर्ट स्टाइल ब्लाउज को पेयर किया जा सकता है। इस बात का ख्याल रखें कि अगर ब्लाउज मॉडर्न व स्टाइलिश है तो ऐसे में साड़ी हमेशा सिंपल रखो।

बॉटम्स के साथ करें प्ले

जिस तरह आप ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंटल हो रही हैं, ठीक उसी तरह बॉटम्स के साथ प्ले करके भी एक मॉडर्न लुक क्रिएट किया जा सकता है। मसलन, आप सलवार की जगह प्लाजो, सिगरेट पैंट्स, जींस या धोती पैंट्स आदि को पेयर करने की कोशिश करें।

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

आप बॉटम को ओकेजन के अनुसार सलेक्ट कर सकती हैं। जहां ऑफिस लुक में सिगरेट पैंट्स को पेयर किया जा सकता है। वहीं, पार्टी लुक में धोती पैंट्स काफी अच्छे लगते हैं।

जैकेट और केप से करें लेयरिंग

एथनिक वियर को एक मॉडर्न लुक देने का सबसे अच्छा तरीका है लेयरिंग। चाहे आप साड़ी पहन रही हों, सूट या फिर लहंगा, उसके साथ जैकेट या केप की लेयरिंग की जा सकती है।

jacket cape layering

मसलन, अगर आप कुर्ती पहन रही हैं तो उसके साथ लॉन्ग श्रग आपको एक बोहो और मॉडर्न टच देगा। वहीं, साड़ी के साथ ब्लेजर की लेयरिंग करने से आपको बॉस लेडी वाइब मिलती है। वहीं, अगर आप लहंगा पहन रही हैं तो उसके साथ आप दुपट्टे की जगह केप को स्टाइल करने का मन बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- इंडियन वियर पहनते समय ना करें यह चार गलतियां, बिगड़ जाएगा पूरा लुक

ज्वैलरी से मिलेगा मॉडर्न टच

एथनिक वियर के साथ हम सभी ज्वैलरी को तो स्टाइल करती ही हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो ज्वैलरी के साथ भी एक्सपेरिमेंटल होकर एक मॉडर्न लुक कैरी कर सकती हैं।

statement earrings and jewellery indo western look

मसलन, लेयर्ड चेन, बिग हूप्स या इयर कफ्स आपके लुक को स्टनिंग बनाएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP