नाइटवियर से ना करें समझौता

रात को तंग वस्त्र पहनकर सोने से कई तरह की शारीरिक समस्याओं का जन्म होता है। इसलिए अपने लिए सही नाइटवियर चुने 
Updated:- 2019-09-03, 16:06 IST
night wear cool main

रात को सोते समय बहुत ज्यादा कपड़े पहनकर नहीं सोना चाहिए क्योंकि विशेषज्ञों की मानें तो ज्यादा कपड़ें पहनकर सोना आपके लिए हानिकारक हो सकताहै। विशेषज्ञों की राय है कि रात को तंग वस्त्र पहनकर सोने से कई तरह की शारीरिक समस्याओं का जन्म होता है। फैशन में जब भी कुछ बदलाव होता है तो हम फैशन के साथ चलने के लिए तुरंत नया खरीद लेते हैं। लेकिन जब बात आती है रात को सोते समय पहने जाने वाले कपड़ो की तो उस पर लड़कियां ज्यादा ध्यान नहीं देती। क्योंकि वो कुछ भी पहन लेने में  विश्वास रखतीं हैं। क्योंकि इस विषय में बहुत ही कम लड़कियों को पता होता है कि उन्हें रात के समय किस तरह के कपड़े पहने चाहिए। अगर आपको भी नहीं पता कि आपका नाइटवियर किस तरह का होना चाहिए तो चलिए हमको बता रहें हैं कुछ  ऐसे  टिप्स जिनकी मदद से आप आपने लिए रात को सोते समय एक सही ड्रेस का चुनाव कर सकेगी।

night wear blue inside
 

एशियन हॉस्पिटल, फरीदाबाद के स्किन केयर स्पेस्लिस्ट, डॉक्टर अमित बंगिया कहते हैं कि तंग कपड़ों में कई तरह के जीवाणु उत्पन्न होने लगते हैं। बिना कपड़ों में सोने से इस तरह के बैक्टीरिया संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है। ज्यादा कपड़ों में सोने से शरीर के अंदरूनी अंगों का पसीना सूख नहीं पाता है। वहां हमेशा नमी बनी रहती है, जिस वज़ह से जीवाणुओं को और ज्यादा पनपने का मौका मिल जाता है। त्वचा में संक्रमण की शिकायत भी रहने लग जाती है। इसलिए रात के समय ढीले ढाले सूती कपड़े कम से कम पहनकर सोना चाहिए।

 

 

9 टिप्स फालो करें 

1.रात को जो भी ड्रेस पहने वो आरामदायक हो,  इससे  आपकी नींद भी नहीं टूटेगी और नींद भी बहुत अच्छी आएगी। सिर्फ  इतना ही नहीं आप सुबह काफी फ्रेश फील करेंगी ।

2.रात के समय के लिए हल्के रंगों का ही चुनाव करें क्योंकि हल्के रंगो से शांति का अनुभव होता है, जो एक अच्छी नींद दिलाने में बहुत मदद करता ।

इसे भी पढ़ें: हो गई है स्किन एलर्जी की समस्या? तो यूज़ करें ओट्स के ये 5 तरह के फेसपैक 

3.अगर आप रात के समय के लिए गहरे रंगो का प्रयोग करती है तो उससे आपको शांति का अनुभव नहीं होता हैं।

4.नाइट ड्रेस ऐसी बिल्कुल ना पहनें  जिसका डिजाइन बहुत हैवी ना हो बल्कि हल्का हो। अगर आप भारी डिजाइन चुनती है तो उसे पहन कर आपको परेशानी का अनुभव होगा।

5.हल्के और सरल डिजाइन आंखों को शांती दिलाते हैं और उन्हे देख कर हमारी पूरे दिन की थकान भी कम हो जाती हैं।

 

इसे भी पढ़ें: अपनी शादी के लिए वरमाला कैसे करें सिलेक्‍ट, इन 6 खूबसूरत डिजाइन के बारे में जानें

6.आकर्षक दिखने के लिए  भूल कर  भी  रेशम या नेट के कपड़े ना पहनें क्योंकि ऐसे कपड़े आरामदायक नहीं  होते।

night wear zebra  inside

7. आप कॉटन के कपड़ो को पहनें। ज्यादा आरामदायक होंगे  और आप उसे पहनकर  ज्यादा अच्छे से सो सकेंगी। 

8. जो भी कपड़ा  रात में पहनें उसमें  एक बात का  जरुर ध्यान रखे कि वो बहुत ज्यादा ना हो मतलब 5 सेट वाली ड्रेस ना  पहनें,नहीं  तो आप ही रात में  ठीक से नहीं सो पाएंगी।

9. रात के समय आरामदायक सींगल पीस की ड्रेस का प्रयोग इससे आपको बहुत आराम मिलेगा और नींद भी अच्छी आएगी। 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।