रेड लिपस्टिक लगाते ही क्यों बढ़ जाता है महिलाओं का कॉन्फिडेंस?

हम लड़कियां जब भी मेकअप करते हैं तो लिपस्टिक जरूर लगाते हैं। रेड लिपस्टिक सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इसे लगाते ही हमारा पूरा लुक बदल जाता है। कई बार मूड भी अच्छा हो जाता है। ऐसे में जब हम खुद को आईने में देखते हैं तो कॉन्फिडेंट महसूस होता है। कई बार तो हमारी बॉडी लैंग्वेज भी एकदम बदली नजर आती है। दरअसल, रेड कलर और मेकअप का हमारे दिमाग और दूसरों की सोच पर क्या असर पड़ता है, इस पर कई रिसर्च हुई हैं।
रेड कलर लोगों का ध्यान बहुत जल्दी अपनी तरफ खींचता है। ऐसे में जब हम रेड लिपस्टिक लगाते हें, तो लोगों का ध्यान सबसे पहले हमारी तरफ आता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
-1789122481775.webp)
Image Credit- Magnific
कॉन्फिडेंस बढ़ाता है रेड कलर
बताया जाता है कि रेड कलर एक ऐसा रंग है जिसपर हमारी नजर सबसे पहले पड़ती है। इस पर हुई एक रिसर्च बताती हैं कि रेड कलर कॉन्फिडेंस, पावर और अट्रैक्शन बढ़ाता है। Journal of Personality and Social Psychology में छपी एक स्टडी के मुताबिक, लिपस्टिक ही नहीं, लाल रंग के कपड़ों में भी महिलाएं ज्यादा अट्रैक्टिव लगती हैं।
यह भी पढ़ें- होंठों पर लिपस्टिक ज्यादा देर तक नहीं टिकती? लगाने से पहले अपनाएं यह 1 हैक
होंठों का लाल रंग भी रखता है मायने
आपको बता दें कि हमारे होंठों का नेचुरल रंग भी काफी मायने रखता है। हल्के लाल या गुलाबी होंठ देखकर लोग सोचते हैं कि आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा है और आप एकदम फिट हैं। रिसर्च भी यही कहती है कि जिनके होंठ ज्यादा लाल नजर आते हैं, लोग उन्हें यंग और हेल्दी मानते हैं। Evolutionary Psychology की एक स्टडी में भी पाया गया कि होंठों की रेडनेस भी किसी महिला को ज्यादा अट्रैक्टिव और हेल्दी लुक देती है। रेड लिपस्टिक इसी नेचुरल रंग को और निखार देती है। आसान शब्दों में कहें तो जो खूबसूरती आपके चेहरे पर पहले से होती है, मेकअप उसे और ज्यादा हाइलाइट कर देता है।
यह भी पढ़ें- लिप लाइनर और लिपस्टिक का सही कॉम्बिनेशन कैसे चुनें? जानें हर शेड के लिए बेस्ट मैच
-1789122584599.webp)
Image Credit- Magnific
ऑफिस में भी बदल सकती है लोगों की नजर
रेड लिपस्टिक का असर सिर्फ लुक्स पर ही नहीं दिखता है। इसका फर्क ऑफिस और प्रोफेशनल लाइफ में भी देखने को मिलता है। स्टडी में सामने आया है कि जो महिलाएं रेड या बोल्ड मेकअप करती हैं, उन्हें ऑफिस में ज्यादा कॉन्फिडेंट और समझदार माना जाता है।
यह भी पढ़ें- History Of Lipstick: जब लिपस्टिक नहीं थी, तब कैसे होंठों पर लाली लगाती थीं महिलाएं? जानें पूरा दिलचस्प किस्सा
आसान भाषा में समझें
आप रेड लिपस्टिक या कलर से कॉन्फिडेंस को जोड़कर ऐसे समझ सकती हैं-
- रेड कलर जल्दी लोगों का ध्यान खींचता है।
- इससे कॉन्फिडेंस और पावर बूस्ट होती है।
- रेड लिप्स हेल्दी और यंग लुक से देखे जाते हैं।
- बोल्ड मेकअप से महिलाएं ज्यादा कॉन्फिडेंट नजर आ सकती हैं।
- रेड लिपस्टिक चेहरे के होंठ वाले हिस्से को ज्यादा अट्रैक्टिव बना देता है।
यह भी पढ़ें- लिपस्टिक लगाने से पहले करें यह एक छोटा सा काम, घंटों तक टिका रहेगा आपका फेवरेट शेड
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।