Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:49 PM IST

लिपस्टिक लगाने से पहले करें यह एक छोटा सा काम, घंटों तक टिका रहेगा आपका फेवरेट शेड

लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए कुछ आसान तरीके हैं, ताकि वह खाने-पीने के बाद भी फीकी न पड़े। इसमें होंठों को स्क्रब करने, मॉइस्चराइज करने और प्राइमर लगाने जैसे तरीके शामिल हैं।
Updated:- 2026-05-20, 11:30 IST
image

मेकअप करना हर महिला को बेहद पसंद होता है और लिपस्टिक हमारे पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम करती है, लेकिन अक्सर महिलाओं की यह शिकायत होती है कि कुछ भी खाने-पीने के बाद या कुछ ही घंटों में उनकी पसंदीदा लिपस्टिक फीकी पड़ने लगती है या होंठों पर पैच दिखने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अब आपको बार-बार टच-अप करने की जरूरत नहीं है। जी हां, कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अपनी लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाऊ और खूबसूरत बनाए रखने के लिए होंठों पर क्या बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

होंठों पर स्क्रब करें

लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों की डेड स्किन को हटाना बहुत जरूरी है ताकि वह चिकना हो जाए। ऐसे में आप हल्के लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर एक मुलायम टूथब्रश को राउंड मोशन में होंठों पर धीरे-धीरे घुमा सकती हैं।  

1 - 2026-05-16T161409.830

हफ्ते में कम से कम दो बार गीले सूती कपड़े की मदद से होंठों को साफ करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।

इसे भी पढ़ें - Leftover Lipstick Reuse: बची हुई लि‍पस्‍ट‍िक से बनाएं लिप बाम और ब्लश, म‍िलेगा ग्‍लैमरस लुक

होंठों की सफाई के बाद उन्हें नमी देना जरूरी है। इसके लिए हयालूरोनिक एसिड वाला हाइड्रेटिंग लिप बाम लगाएं, जो होंठों के अंदर नमी को लॉक करने का काम करता है। इसके बाद किसी टिशू पेपर की मदद से बाम को हल्का सा पोंछ लें। यह स्टेप होंठों को रूखेपन से बचाता है, जिससे लिपस्टिक जल्दी हल्की नहीं पड़ती। 

2 - 2026-05-16T161412.099

लास्ट में, लिपस्टिक लगाने से ठीक पहले एक ट्रांसपेरेंट यानी क्लियर लिप प्राइमर का यूज करें। इससे न केवल लिपस्टिक का रंग हाईलाइट होता है बल्कि उसे फैलने से भी रोकता है।

नोट - अगर आप लिपस्टिक लगाने से पहले इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखती हैं, तो आपका फेवरेट शेड घंटों तक मैट और फ्रेश नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें - Long Lasting Lipstick Tips: साधारण लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के ये हैं सबसे आसान तरीके, मेकअप आर्टिस्ट से जानें टिप्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

FAQ
क्लियर लिप प्राइमर का यूज कब करें?
लिपस्टिक लगाने से ठीक पहले इसका इस्तेमाल करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।