पुरानी Banarasi Saree भी दिखेगी एकदम नई जैसी, बस धोते समय पानी में मिला दें ये 1 चीज

Banarasi Saree Cleaning Tips: बनारसी साड़ी हर कोई पहनता है। इसे पहनने से मह‍िलाओं का लुक भी काफी अच्‍छा आता है। हालांक‍ि, शादी, त्योहार और खास मौकों पर पहनी जाने वाली ये बनारसी साड़ी समय के साथ थोड़ी फीकी नजर आने लगती है या इसकी चमक खो जाती है। ऐसे में हम आपको इसकी चमक बरकरार रखने का एक आसान तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-05-14, 13:30 IST
Banarasi Saree Cleaning Tips

हमारे यहां भारतीय घरों में साड़ी सबसे ज्यादा पहने जाने वाली ड्रेस है। कोई भी खास मौका होता है, चाहे शादी हो या कोई तीज-त्योहार, महिलाएं साड़ी जरूर पहनती हैं। साड़ी भी एक तरह नहीं, बल्कि कई कपड़ों में होती हैं। बनारसी भी उन्हीं में से एक है। हालांकि, जैसे-जैसे ये साड़ी पुरानी होती जाती है, इसका रंग फीका पड़ने लगता है।

इसके पीछे सिर्फ कपड़े का पुराना होना ही नहीं होता है। कई लोग इसे धुलते और स्टोर करमे समय कुछ गलतियां कर देते हैं। ऐसे में अगर आप सही तरीके से इसकी देखभाल करेंगी तो पुरानी बनारसी साड़ी भी सालों तक नई जैसी बनी रहेगी। इसके लिए हम आपको एक यूनिक तरीका बता रहे हैं। जिसे आपको इसे धोते समय फॉलो करना होगा। आइए जानते हैं-

banarasi saree cleaning tips (1)

पानी में मिलाएं ग्लिसरीन

बनारसी साड़ी को आप जब भी धोएं तो उस पानी में थोड़ा सा ग्लिसरीन मिला दें। लॉन्ड्री में भी यही तरीका अपनाया जाता है। आपको बता दें कि ग्लिसरीन से कपड़े सॉफ्ट बने रहते हैं और साड़ी की चमक भी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- ₹5 में घर पर करें महंगे कपड़ों की Dry Cleaning, लॉन्‍ड्री में नहीं देने पड़ेंगे हजारों रुपए

क्या-क्या चीजें चाहिए?

  • ठंडा या नॉर्मल पानी
  • 1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन
  • थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट

धोने का तरीका भी जान लें

  • सबसे पहले एक टब में पानी लेकर उसमें थोड़ा सा ग्लिसरीन मिला दें।
  • फिर थोड़ा सा डिटर्जेंट मिलाएं।
  • अब साड़ी को सिर्फ 5 से 7 मिनट तक के लिए पानी में भिगो दें।
  • इसके बाद साड़ी को रगड़ना नहीं है बल्कि हल्के हाथ से साफ कर लें।
  • जब साड़ी साफ हो जाए तो साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें।
  • इससे कपड़े में सॉफ्टनेस बनी रहती है। साथ ही साड़ी की चमक भी फीकी नहीं पड़ती है।

यह भी पढ़ें- Dry Clean के बिना भी चमकेंगे आपके महंगे कपड़े, बस घर पर धोने के ये 5 असरदार तरीके जान लें आप

साड़ी को सुखाते समय इन बातों का रखें ध्यान

बनारसी साड़ी को तेज धूप में नहीं सुखाना चाहिए। क्योंकि इससे सिल्क और जरी की चमक कम हो जाती है। बनारसी साड़ी थोड़ी हैवी होती है इसलिए इसे टांगे नहीं, क्योंकि इससे कपड़ा खिंचने लगता है। इसलिए कोशिश करें कि इसे टेबल या कुर्सी पर रखकर ही सुखाएं।

banarasi saree cleaning tips (2)

बनारसी साड़ी को स्टोर कैसे करें?

  • मलमल के कपड़े में रखें
  • समय-समय पर हवा लगाएं
  • नेफ्थलीन बॉल सीधे न रखें

यह भी पढ़ें- Cleaning Hacks: बिना धोए भी चमक उठेंगे गद्दे-कंबल और सोफे, बस आजमाएं ये 5 मिनट वाले हैक्स

पुरानी साड़ी को नया लुक कैसे दें?

  • अच्छी फॉल लगवाएं
  • प्रेस सही तरीके से करें
  • नए ब्लाउज के साथ आप स्टाइल कर सकती हैं

यह भी पढ़ें- हैवी साड़ी को घर पर ड्राई क्लीनिंग करने के आसान तरीके, नहीं होगा लॉन्ड्री में पैसा खर्च

तो अगर आपकी पुरानी बनारसी साड़ी भी फीकी नजर आने लगी है तो आप ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखके इसकी चमक बनाए रख सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।