One Shoulder Dress for Summer: समर पार्टीज में दिखना है सबसे हॉट और ग्लैमरस? कैरी करें ये लेटेस्ट वन शोल्डर ड्रेसेस

One Shoulder Dress for Summer: अगर आप भी अपने दोस्तों या कॉलीग के साथ होने वाली नाइट पार्टी में भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो अब आप कुछ ट्रेंडी वन शोल्डर ड्रेसेस शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। पार्टी में पहनने के लिए इस तरह की ड्रेसेस बेस्ट रहेगी। 
Updated:- 2026-06-07, 14:05 IST
image

अधिकतर महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए एक से एक ट्रेंडी और लेटेस्ट आउटफिट पहनती है। अगर आप भी किसी खास नाइट पार्टी में जा रही है और ऐसे में वेस्टर्न आउटफिट की तलाश में है, तो आपके लिए कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली वन शोल्डर ड्रेस बेस्ट हो सकती है, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगी।

काले रंग की ऑफ-शोल्डर कमर वाली ड्रेस

अगर आप किसी भी खास पार्टी या इवेंट के दौरान स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह की काले रंग की ऑफ-शोल्डर कमर वाली ड्रेस भी परफेक्ट हो सकती है। ऐसी ड्रेस आपको नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान पर आसानी से मिल सकती है, जिसे खरीदकर आप अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

1 - 2026-06-07T003648.215

मल्टीकलर फ्लोरल प्लीटेड ए-लाइन ड्रेस

अगर आपको भी वेस्टर्न ड्रेस पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक खूबसूरत ड्रेस शामिल करती हैं, तो अब आप इस तरह की मल्टीकलर फ्लोरल प्लीटेड ए-लाइन ड्रेस को शामिल कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देगी, बल्कि इसे पहनकर आप पार्टी में भीड़ से हटकर दिख सकती हैं।

2 - 2026-06-07T003643.680

वन शोल्डर कट आउट फिट और फ्लेयर्ड मिनी ड्रेस

आपके लिए इस तरह की लेटेस्ट वन शोल्डर कट आउट फिट और फ्लेयर्ड मिनी ड्रेस भी परफेक्ट हो सकती है, जिसे आप किसी भी तरह की पार्टी या फंक्शन के दौरान पहनकर जा सकती हैं। ऐसी ड्रेस इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। यह आपके लिए भी परफेक्ट हो सकती है।

5 - 2026-06-07T003638.299

यह भी पढ़ें- सिंपल डेनिम ड्रेस पहनकर हो गई हैं बोर? ये लेटेस्ट डिजाइंस बदल देंगे आपका पूरा लुक

फ्लोरल प्रिंटेड वन-शोल्डर मिनी ड्रेस

आपके लिए इस तरह की फ्लोरल प्रिंटेड वन-शोल्डर मिनी ड्रेस भी सही ऑप्शन रहेगी, जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या फिर नजदीकी बाजार में भी आपको इस तरह की ड्रेस आसानी से मिल जाएगी। आप ऐसी ड्रेस को किसी भी ऑफिस पार्टी या कॉलेज में दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान पहन सकती हैं। 

3 - 2026-06-07T003646.803

कॉफ़ी ब्राउन वन शोल्डर ड्रेस

यही नहीं आपके लिए इस तरह की लेटेस्ट कॉफ़ी ब्राउन वन शोल्डर ड्रेस भी परफेक्ट हो सकती है, जिसे पहनकर आप स्टाइलिश और परफेक्ट लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस के साथ आप गोल्डन कलर की एक्सेसरीज और मिनिमम मेकअप कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस भी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी।

4 - 2026-06-07T003645.309

यह भी पढ़ें- फैशन में लौटा पॉकेट ट्रेंड, जेब वाली ड्रेसेज का बढ़ा क्रेज; यहां देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  nykaafashion/Outzidr/WomanLikeU/Poppi/amazon/TIVANTE/Shasmi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।