क्‍यों हो रहे हैं Kolahpuri चप्‍पल के चर्चे? यहां जानें कुछ रोचक बातें और देखें विकल्‍प

 कोल्हापुरी चप्पल का ट्रेंड दोबारा वापस आ गया है। हाल ही में एक इवेंट में इस चप्पल को स्टाइल किया गया, जिसकी कीमत 1 लाख बताई जा रही है। आपको बताते हैं यह कैसे आई ट्रेंड में।
image

जब भी पैरों को आराम देने की बात आती है, तो हम अक्सर कुछ ऐसे ट्रेंडी डिजाइन वाले फुटवियर को स्टाइल करते हैं, जिसे पहनकर पैर अच्छे नजर आएं। कोल्हापुरी चप्पल आजकल काफी चर्चा में है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे एक लग्जरी ब्रांड ने अपनी कलेक्शन में ऐड किया है, जिसकी कीमत 1 लाख बताई जा रही है। लेकिन यह हमारे यहां काफी समय से पहनी जा रही है। इसे लोग अलग-अलग तरह से स्टाइल करते हैं, ताकि लुक को परफेक्ट बना सके। आर्टिकल में बताते हैं कोल्हापुरी चप्पल के रोचक बातें।

कोल्हापुरी चप्पल बनी चर्चा का विषय

कोल्हापुरी चप्पल का ट्रेंड कभी गायब नहीं होता है। यह हमेशा ट्रेंड डिजाइन के साथ मार्केट में नजर आती है। साथ ही, इसे लोग स्टाइल भी अलग-अलग तरह से करते हैं। इस बार एक ब्रांड ने अपने रैंप वॉक इवेंट में मॉडल को इसे स्टाइल किया। इसके बाद यह हर जगह ट्रेंड कर रही हैं। लेकिन इसकी कीमत को जानकर हर कोई हैरान है। आपको बता दें कि यह चप्पल 1 लाख रुपये की बताई जा रही है। लेकिन हमारे यहां यह चप्पच 100 से 300 रुपये में मिल जाती है।

Kolapuri chappal

कोल्हापुरी चप्पल के बारे में कुछ रोचक बातें

कोल्हापुरी चप्पल महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बनाई जाती है। इसके उत्पादन को 1874 से 1922 में सबसे ज्यादा बढ़ाया था। इसके बाद ही इस चप्पल को अलग-अलग डिजाइन में तैयार किया गया। साथ ही, इसके पैटर्न को सबसे अलग तरीके से बनाकर मार्केट में लाया गया। साल 2019 में इसका ट्रेंड काफी चला। इसके बाद हर कोई इसे पहनता नजर आया। आपको बता दें कि इस चप्पल को चमड़े का इस्तेमाल करके तैयार किया गया था। साथ ही, इसे बनाते समय इस बात का ध्यान ज्यादा रखा गया था कि इसे पहनकर आप खुरदुरे इलाके में आसानी से जा सके। इसे कई बार आपने एक्टर या एक्ट्रेस को फिल्मों में भी पहनें देखा होगा।

इसे भी पढ़ें: परफेक्ट लुक के लिए इन 5 तरीकों से स्टाइल करें कोल्हापुरी चप्पल

कोल्हापुरी चप्पल के डिजाइंस

कोल्हापुरी चप्पल आपको सिंपल लेदर कोल्हापुरी, हैंडक्राफ्ट डिजाइन, मल्टीकलर और प्रिंटेड कोल्हापुरी, डबल बैंड कोल्हापुरी, पॉमपॉम कोल्हापुरी और प्लेटफॉर्म हील्स वाले डिजाइन में मिल जाएगी। जिसे आप अपने आउटफिट से मैच करके स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपके पैर भी अच्छे नजर आएंगे। साथ ही, आपकी फुटवियर कलेक्शन में ये ऐड हो जाएगी। इस तरह के डिजाइंस वाली कोल्हापुरी चप्पल आपको मार्केट में भी आसानी से मिल जाएगी।

Chappal designs

इसे भी पढ़ें: अपनी जूतियां व कोल्हापुरी चप्पल की कुछ इस तरह करें केयर

कोल्हापुरी चप्पल आप भी स्टाइल कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह हमारे यहां सस्ते दाम में मिल जाती है। इसलिए ज्यादातर लोग इसे पहनना पसंद करते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP