दुर्गा पूजा पर बंगाली साड़ी के साथ कौन सी ज्वेलरी करें पेयर? जानें
-1792236202944.webp)
शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा बहुत धूमधाम के साथ मनाई जाती है। खासकर पश्चिम बंगाल में इसका बहुत बड़ा जश्न मनाया जाता है। धीरे-धीरे बंगाल से लेकर अब दुर्गा पूजा पूरे देश में एक बहुत बड़ा उत्सव बन चुकी है। बंगाली परंपरा और संस्कृति की बात करें, तो अक्सर महिलाएं दुर्गा पूजा के दौरान पारंपरिक बंगाली साड़ी पहनती हैं। अगर आप भी इस साल दुर्गा पूजा के दौरान पारंपरिक बंगाली लुक पाना चाहती हैं, तो सिर्फ खूबसूरत साड़ी ही नहीं, बल्कि अपने फेस्टिवल लुक को पूरा करने के लिए उसके साथ सही एक्सेसरीज पहनना भी बहुत जरूरी है।
दुर्गा पूजा के लिए 5 पारंपरिक बंगाली ज्वेलरी डिजाइंस
बंगाली साड़ी के साथ सही ज्वेलरी पहनने से न सिर्फ आपका लुक अट्रैक्टिव बनता है, बल्कि फेस्टिवल में आप सबसे अलग नजर आती हैं और यह बंगाली संस्कृति को भी झलकाता है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 शानदार ज्वेलरी डिजाइंस के बारे में, जिन्हें आपको बंगाली साड़ी के साथ जरूर पेयर करना चाहिए।
1. चौड़ा गोल्ड चोकर नेकलेस
पारंपरिक बंगाली लुक अपनाने के लिए आप गले से सटा हुआ एक चौड़ा नेकलेस सेट शामिल कर सकती हैं। यह बंगाली साड़ियों के साथ बहुत फबता है। गले से सटा हुआ यह नेकलेस न सिर्फ आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाएगा, बल्कि आपको एक परफेक्ट बंगाली लुक देने में भी मदद करेगा। इसके साथ आप चाहें तो एक लंबी लेयर वाला रानी हार भी शामिल कर सकती हैं।
Image credits: pinterest/Capturing everything/MAYURAA
2. माथा पट्टी या मांग टीका
दुर्गा पूजा में अगर आप बंगाली साड़ी पहन रही हैं, लेकिन एक्सेसरीज को लेकर कंफ्यूज हैं, तो अष्टमी या नवमी के दिन बंगाली साड़ी के साथ माथा पट्टी या मांग टीका जरूर शामिल करें। माथे पर लगाया गया पारंपरिक मांग टीका या माथा पट्टी आपको एक शाही और खूबसूरत बंगाली ब्राइडल लुक देने में मदद करेगी, जो आपके इस त्योहार को हमेशा के लिए यादगार बना देगी।
Image credits: pinterest/Roshan kumar/Ananya
3. पोला और शंख चूड़ा
बंगाली लुक अपनाने के लिए सबसे जरूरी है बंगाली 'पोला और शंख' चूड़ा पहनना। ऐसे में अगर आप सुहागन हैं, तो लाल मूंगे के पोला और सफेद शंख वाले ये कंगन जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि पोला और शंख कंगन के बिना बंगाली लुक अधूरा माना जाता है। यह आपको दूर से ही एक परफेक्ट सुहागन और पारंपरिक लुक देने में मदद करेगा।
Image credits: pinterest/tina/Bimal Sharma
यह भी पढ़ें- त्योहारों पर बालों को दें एथनिक टच, ट्राई करें 3 ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज
4. पारंपरिक झुमकी और चेन वाले इयररिंग्स
अगर आप इयररिंग्स पहनने की सोच रही हैं, तो परफेक्ट बंगाली लुक पाने के लिए आप पारंपरिक झुमकी या कानबाला पहन सकती हैं। इसके अलावा आप इस तरह के इयररिंग्स भी ट्राई कर सकती हैं। कान से बालों तक जाने वाली चेन आपके लुक को और शानदार बना सकती हैं। यह आपके चेहरे के नूर को दोगुना कर देगी और परफेक्ट बंगाली लुक देने में बहुत मददगार साबित होगी।
Image credits: pinterest/Golden Hour Fashion/Piru
5. क्लासिक नथ
अगर आप दुर्गा पूजा का परफेक्ट बंगाली लुक पाना चाहती हैं, तो खूबसूरत गोल्डन या आर्टिफिशियल नथ भी जरूर ट्राई करें। चेहरे पर सजी खूबसूरत नथ आपके पूरे लुक को बेहद अट्रैक्टिव बना देगी। अगर आपने नाक नहीं छिदवा रखी है, तो बाजार में मिलने वाली क्लिप-ऑन नथ भी आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। बंगाली साड़ी के साथ इस तरह की नथ बहुत खूबसूरत लगती है।
Image credits: pinterest/Prosanjit Majumder
परफेक्ट बंगाली लुक पाने के लिए आसान स्टाइलिंग टिप्स
अगर आप बंगाली साड़ी और ऊपर बताई गई ज्वेलरी पेयर कर रही हैं, तो कुछ आसान स्टाइलिंग टिप्स का जरूर ध्यान रखें -
- बंगाली साड़ियां अक्सर लाल बॉर्डर वाली सफेद या लाल रंग की होती हैं। ऐसे में माथे पर बड़ी सी गोल लाल बिंदी, आंखों में गहरा काजल और लाल लिपस्टिक लगाकर अपना लुक कंप्लीट करें।
- परफेक्ट बंगाली लुक के लिए आप बालों को खुला रखकर उसमें सुंदर गजरा लगा सकती हैं, या फिर बालों का जूड़ा बनाकर भी गजरे से सजा सकती हैं।
- पारंपरिक बंगाली साड़ी में भीड़ से हटकर दिखने के लिए आप फुटवियर में गोल्डन हील्स या कोल्हापुरी चप्पल पहन सकती हैं। पफ स्लीव्स ब्लाउज आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
यह भी पढ़ें- Golden Bracelet Designs: गोल्डन ब्रेसलेट के ट्रेंडी डिजाइंस देंगे आपको रॉयल लुक, यहां देखें कलेक्शंस
निष्कर्ष: दुर्गा पूजा का उत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस साल दुर्गा पूजा पर पारंपरिक बंगाली लुक पाना चाहती हैं, तो किसी भी बंगाली साड़ी के साथ ऊपर बताई गई इन 5 एक्सेसरीज को जरूर शामिल करें। ये सभी एक्सेसरीज और स्टाइलिंग टिप्स आपके दुर्गा पूजा लुक को बेहद खास और खूबसूरत बना देंगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- क्या लाल-सफेद साड़ी के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनी जा सकती है?
- हां, अगर आप मॉडर्न और फ्यूजन लुक चाहती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी भी ट्राई कर सकती हैं, लेकिन ट्रेडिशनल लुक के लिए गोल्ड ही बेस्ट है।
- 'शाखा और पोला' का बंगाली संस्कृति में क्या महत्व है?
- शाखा और पोला को बंगाल में विवाहित महिलाओं के सुहाग और सौभाग्य का बहुत बड़ा प्रतीक माना जाता है।
- भारी हार के साथ किस तरह के इयररिंग्स पहनने चाहिए?
- यदि आपने गले में हैवी चोकर या रानी हार पहना है, तो उसके साथ मैचिंग छोटे झुमके या स्टड्स पहनें ताकि लुक ओवर न लगे।
- क्या बिना कान छिदवाए पारंपरिक कानबाला या नथ पहनी जा सकती है?
- बिल्कुल! आजकल बाजार में क्लिप-ऑन और प्रेस करने वाली डिजाइनर नथ और इयररिंग्स आसानी से मिल जाते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।