Pahadi Maang Tikka: इस वेडिंग सीजन ट्राई करें कुमाऊंनी और गढ़वाली स्टाइल मांग टिक्का, देखें डिजाइंस

अधिकतर भारतीय महिलाएं किसी भी खास तीज-त्योहार या किसी खास फंक्शन के दौरान अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए साड़ी या ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ लेटेस्ट पहाड़ी मांग टीका डिजाइंस बताएंगे, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और डिफरेंट लुक देने में भी मदद करेंगे।
स्क्वायर शेप बीडेड डिटेलिंग पहाड़ी मांग टीका
अगर आपको साड़ी या लहंगे के साथ एक से एक ज्वेलरी पहनना बहुत पसंद हैं, तो अब आप साधारण ज्वेलरी के बजाय इस तरह के पहाड़ी मांग टीका को शामिल कर अपने चेहरे की खूबसूरती में रंग भर सकती हैं। ऐसे मांग टीका डिजाइंस आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं, जिसे आप साड़ी या किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
पर्पल डैंगलिंग बीड पहाड़ी मांग टीका
अगर आप किसी भी खास फंक्शन में भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो इस तरह के पर्पल डैंगलिंग बीड पहाड़ी मांग टीका भी आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं, जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद कर शामिल कर सकती हैं। इस तरह के टीका डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं।
फ्लोरल डैंगलिंग फिलीग्री वर्क पहाड़ी मांग टीका
यही नहीं आपके लिए इस तरह का लेटेस्ट फ्लोरल डैंगलिंग फिलीग्री वर्क पहाड़ी मांग टीका भी परफेक्ट होगा, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा साथ ही आपको डिफरेंट और रॉयल लुक देने में भी मदद करेगा। ऐसे मांग टीका के डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जिसे शामिल कर आप अपने लुक को अट्रैक्टिव और खास बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Gold Maang Tikka Designs: 5 ग्राम में बेटी के लिए बनवाएं सोने का मांग टीका, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
गोल्ड प्लेटेड ग्रीन स्टोन पहाड़ी मांग टीका
आप अगर किसी भी खास फंक्शन में अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और डिफरेंट लुक पाना चाहती हैं, तो साड़ी या लहंगे के साथ आप इस तरह के गोल्ड प्लेटेड ग्रीन स्टोन पहाड़ी मांग टीका को शामिल कर सकती हैं। ऐसे पहाड़ी मांग टीका डिजाइंस आपके चेहरे की खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेंगे साथ ही रॉयल लुक भी देंगे।
फ्लावर एंटीक स्टाइल पहाड़ी मांग टीका
अगर आप पारंपरिक ज्वेलरी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं, तो आपके लिए इस तरह का पहाड़ी मांग टीका भी परफेक्ट हो सकता है, जो आपके लुक को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ आपकी खूबसूरती को दोगुना करने में भी मदद करेगा। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप से खरीदकर शामिल कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/kaira gold jewelry/Kaurzcrown jewellery/Tauheeda Khan/Surajit/Rudradhan
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।