herzindagi
what to wear under kurti

कुर्तियों के अंदर कौन सी ब्रा लगेगी परफेक्ट, ऐसे करें चुनाव

कुर्ती के अंदर कौन सी ब्रा आपके लुक को एन्हांस कर सकता है, चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। इससे आपको मन में चल रहे ढेर सारे कंफ्यूजन भी दूर हो सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-02, 19:47 IST

महिलाओं के जीवन में हर दिन कोई न कोई समस्याओं का आना लाजमी है। फिर चाहे वह परेशानी कपड़े पहनने की हो या फिर मेकअप करने की, हर घड़ी किसी न किसी तरह की दिक्कतें आती ही हैं। इन्हीं में से एक है- ब्रा पहनना। दरअसल, महिलाएं अपने आप को फीट एंड फाइन शो करने के लिए सबसे पहले अपने ब्रेस्ट के लिए सही ब्रा को पहनना पसंद करती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि, हर महिलाओं के ब्रेस्ट साइज में अंतर होता है। कुछ विमेन को फेक साइज फ्लॉन्ट करने का शौक होता है। तो कुछ महिलाएं अपने हेवी ब्रेस्ट को कम दिखाने के लिए  ब्रा को लेकर परेशान रहती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी ही परेशानी होती है। तो आप यहां से आइडिया ले सकते हैं। साथ ही, यहां हम आपको यह भी बताएंगे कि कुर्तियों के अंदर कौन सी ब्रा आपके लिए बेस्ट हो सकती है। 

कुर्तियों के अंदर किस तरह की ब्रा रहेगी बेस्ट?

which type of bra should i wear for kurti

नॉन-वायर्ड ब्रा

हल्के और फ्लोई कुर्तियों के लिए नॉन-वायर्ड ब्रा सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे कुर्ती के अंदर कोई लाइनें या उभार नहीं दिखेंगे। साथ ही, यह काफी ज्यादा कंफर्टेबल भी रहेगा। 

अंडर वायर ब्रा

यदि आपकी कुर्ती थोड़ी फिटेड है, तो आप अंडर वायर ब्रा पहन सकती हैं, जो आपके ब्रेस्ट पर परफेक्ट तरीके से फिट बैठती हो। यह सैगी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए और  भी ज्यादा अच्छा होता है। अंडर वायर ब्रा पहनने से आपकी बॉडी बिल्कुल शेप में और खूबसूरत दिखेगी।

स्पोर्ट्स ब्रा 

sports bra for kurti

बड़े साइज वालों के लिए स्पोर्ट्स ब्रा सबसे बेस्ट होती है। यदि आप कुर्ती के अंदर से सपोर्ट और कवरेज चाहती हैं, तो आप बेझिझक स्पोर्ट्स ब्रा पहन सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- स्पोर्ट्स ब्रा नॉर्मल ब्रा की तुलना में होती है कम्फर्टेबल, जानिए कैसे

प्लंज ब्रा

यह ब्रा डीप नेकलाइन वाली कुर्तियों के लिए एक अच्छा विकल्प है। प्लंज ब्रा बीच में कम कट और लो कवरेज वाली होती है। जब आप इसके साथ गहरी नेकलाइन वाली कुर्ती पेअर अप करती हैं, तो यह एक शानदार लुक देता है। हालांकि, यह छोटे साइज वाले बुस्ट के लिए ज्यादा सही होता है। 

इसे भी पढ़ें- Tips: जानें 'ब्रा' चुनने का सही तरीका

बिना पैड वाली ब्रा

हेवी बुस्ट वाली महिलाएं खास कर पैडेड ब्रा नहीं पहने तो ही ठीक है। क्योंकि यह आपके स्तनों को अधिक उभरा हुआ दिखाने का काम करती है। ऐसे में, आपके लिए बिना पैड वाली ब्रा बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- ये 5 कर्म्‍फेटेबल ब्रा रोजाना पहन सकती हैं महिलाएं

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।