Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:40 PM IST

प्रियंका चोपड़ा के इन डीप नेकलाइन गाउन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

क्या आप डीप प्लंजिंग नेकलाइन गाउन पहनना चाहती हैं, तो आप प्रियंका चोपड़ा के इन लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। 
Updated:- 2022-06-08, 12:28 IST
Priyanka Chopra child m

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा न केवल अपने शानदार अभिनय बल्कि कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उनका ऑउटफिट चॉइस अक्सर फैंस को इंप्रेस करता है। एक्ट्रेस अपने स्टाइल स्टेटमेंट के साथ किसी भी तरह का एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरती हैं। चाहे इंडियन आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न प्रियंका का स्वैग काबिले तारीफ होता है।

प्रियंका चोपड़ा को आउटफिट्स में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करना बखूबी आता है। जिसकी एक झलक आप उनके इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं। एक्ट्रेस अक्सर ऐसी ड्रेस चूज करती हैं जो बेहद सिजलिंग और स्टाइलिश होती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का डीप नेकलाइन गाउन लुक काफी चर्चा में बना हुआ है। इस लेख में हम आपको एक्ट्रेस के बेस्ट डीप गाउन लुक के बारे में बताएंगे, तो देर किस बात की चलिए हमारे साथ देखें प्रियंका चोपड़ा के गॉर्जियस गाउन लुक्स।

डीप नेकलाइन गोल्डन गाउन

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में गोल्डन गाउन में नजर आईं हैं। फ्रंट डीप नेकलाइन गाउन में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लग रही हैं। इंटरनेट पर उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा हैं। सीक्वेंस फुल स्लीव गाउन के साथ एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर की लिपस्टिक और कॉपर आई मेकअप कैरी किया हुआ है। वेव ओपन हेयर स्टाइल में एक्ट्रेस खूबसूरत लग रही हैं।

फ्लोरल प्रिंट ड्रेस

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

फ्लोरल प्रिंट वी नेकलाइन वाले इस आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फुल स्लीव ड्रेस को एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर की हील के साथ पेयर किया है। स्ट्रेट हेयर और लाइट मेकअप करके उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। प्रियंका के इस आउटफिट को आप भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। आपको किसी भी मार्केट में इस तरह की ड्रेस आसानी से मिल जाएगी।

इसे जरूर पढ़ेंःएथनिक लुक में दिखना है स्टनिंग, तो मानुषी छिल्लर से लें स्टाइलिंग टिप्स

स्लिट गाउन

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा का ड्रेसिंग सेंस काफी अलग है। वह हर तरह के आउटफिट को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। उनके इस लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने टाइट फिटिंग स्लिट ड्रेस पहना हुआ है। डीप नेकलाइन गाउन के साथ एक्ट्रेस ने स्ट्रेट ओपन हेयर और मिनिमल मेकअप लुक कैरी किया हुआ है। हाई थाई स्लिट गाउन के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग कलर की हील्स पहनी हुई है। (हाई थाई स्लिट गाउन)

इसे जरूर पढ़ेंःSonam Kapoor Birthday: प्रेग्‍नेंसी में कैसे दिखें स्‍टाइलिश, सोनम कपूर से लें टिप्‍स

ब्लैक गाउन

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा अक्सर डीप नेकलाइन गाउन में नजर आती हैं। उनके इस लुक की बात करें तो एक्ट्रेस डीप ब्लैक गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने हाई बन हेयर बनाया है। इस डीप प्लंजिंग नेकलाइन आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप और मैचिंग कलर की हाई हील्स पहनी हुई है। इंस्टाग्राम इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। (समर सीजन के लिए बेस्ट गाउन लुक)

व्हाइट गाउन

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की बात करें तो डीप नेकलाइन वाले इस आउटफिट में उनका कॉन्फिडेंस देखने लायक है। बता दें कि एक्ट्रेस को इस आउटफिट की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। क्योंकि इस ड्रेस की फ्रंट से नेक डिजाइन काफी डीप है। वहीं कुछ लोगों ने उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ की थी, इस तरह का आउटफिट पहन कॉन्फिडेंस से वॉक करना आसान नहीं है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।