लड़कियों के लिए जींस एक कंफर्टेबल आउटफिट है। जिन्हें वो ऑफिस या फिर घूमने के दौरान पहनती हैं तो वहीं कई बार वो फॅमिली फंक्शन में भी इसे वियर करती हैं। इस आउटफिट में जहां लड़कियां काफी कूल नजर आती हैं तो वहीं इसमें वो कंफर्टेबल भी रहती हैं। जींस में ब्लू डेनिम सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है तो वहीं व्हाइट जींस भी इन दिनों खूब ट्रेंड में है लेकिन इस व्हाइट जींस के साथ लड़कियां इस बात को लेकर कन्फ्यूज्ड रहती हैं कि वो इस व्हाइट डेनिम के साथ किस तरह की टॉप पहनें । इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी टॉप के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप व्हाइट डेनिम के साथ पहन सकती हैं। अगर आप व्हाइट डेनिम के साथ इस तरह के टॉप वियर करती हैं तो इसमें आप काफी अट्रैक्टिव लगेगी।
व्हाइट जींस के साथ फ्लोरल प्रिंट की टॉप चुन सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट वाली टॉप व्हाइट जींस के साथ बेहद ही बढ़िया लगती हैं और इसमें आपका लुक काफी बेहतरीन भी लगेगा। फ्लोरल प्रिंट में डार्क कलर या फिर लाइट कलर दोनो रंग के टॉप खरीदकर आप व्हाइट जींस के साथ पेयर कर सकती हैं। इस तरह की टॉप आपको ऑनलाइन भी मिल जाएगी साथ ही इस तरह की टॉप आप ऑफलाइन भी खरीद सकती हैं। जो आपको 300 से 1000 रुपये में मिल जाएगी।
और पढ़ें : 170 साल पहले कैसे बनी लीवाइस कंपनी की पहली जीन्स?
लड़कियां चेक प्रिंट वाली टॉप भी व्हाइट जींस के साथ पहन सकती हैं। चेक प्रिंट टॉप में आपको दो आप्शन शोर्ट और लॉन्ग टॉप के मिल जाएंगे जिन्हें आप व्हाइट जींस के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह का कोम्बिनेशन काफी अच्छा लगेगा। वहीं व्हाइट जींस के साथ चेक प्रिंट वाली टॉप के कई सारे ऑप्शन आपको आसानी से मिल जाएंगे और इस तरह के टॉप आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही जगह पर खरीद सकती हैं। इस तरह की टॉप आपको 500 से 1000 रुपये में मिल जायेंगी।
यह विडियो भी देखें
क्रॉप टॉप भी व्हाइट जींस के साथ पहनी जा सकती है। लड़कियां इस तरह का आउटफिट पार्टी या कहीं घूमने के दौरान पहन सकती हैं। क्रॉप टॉप में आपका लुक काफी क्लासी नजर आयेगा साथ ही इस तरह के आउटफिट में आप भीड़ से अलग नजर आएंगी। क्रॉप टॉप आप बाजार या फिर ऑनलाइन दोनों ही जगहों काफी कम कीमत में खरीद सकती हैं।
और पढ़ें : इस तरह रखें अपनी जींस का ख्याल, हमेशा दिखेगी नई
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : Myntra, Flipkart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।