Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:57 AM IST

Summer Look: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ट्रेंडी, इस समर पहनें बैगी जींस

बैगी जींस इन दिनों युवाओं की पहली पसंद बन रही हैं, क्योंकि ये स्टाइल के साथ-साथ बेहतरीन कंफर्ट भी देती हैं। सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोग तक इन्हें पसंद कर रहे हैं, क्योंकि ये हर बॉडी टाइप पर फिट बैठती हैं और गर्मी में आरामदायक होती हैं।
Updated:- 2026-06-24, 14:12 IST
want to look trendy and stylish wear baggy jeans this summer

डेनिम जींस का फैशन कभी पुराना नहीं होता। हां, इसके डिजाइंस में नई वैरायटीज देखने को मिलती रहती हैं। कभी स्लिम फिट, कभी स्किनी फिट तो कभी मल्टी-पॉकेट डिजाइंस। इन दिनों बाजार में बैगी जींस खूब ट्रेंड कर रही हैं। हाल ही में एक्‍ट्रेस तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और तृप्ति डिमरी बैगी जींस में स्टाइल करती नजर आईं। आखिर क्यों युवाओं की पहली पसंद बन रही हैं बैगी जींस, आइए फैशन एक्सपर्ट से जानें-

baggy jeans

स्टाइल के साथ कंफर्ट भी

बैगी जींस की सबसे बड़ी खासियत है कि ये किसी भी टॉप के साथ पहनी जा सकती हैं। आप चाहें तो इस जींस के साथ शॉर्ट और लॉन्ग टॉप पहन सकती हैं, कुर्ती डाल सकती हैं या फिर कोई ऑफ-शोल्डर टॉप पहन सकती हैं। इस पर किसी भी तरह के टॉप्स अच्छे लगते हैं। दरअसल, यह जींस इतनी ढीली और आरामदायक होती हैं कि ज्‍यादातर लड़कियों को पसंद आती हैं। इन्हें पहनने के बाद उठने-बैठने या फिर चलने में कहीं भी कोई दिक्कत नहीं होती। आप चाहें तो इन्हें पूरे दिन भी पहनकर रख सकती हैं। यही नहीं, ऐसे जींस घुटनों और जांघों में भी बिल्कुल टाइट नहीं होती। इन्हें पहनकर जमीन पर भी आराम से बैठा जाता है। गर्मी के दिनों बैगी जींस इसलिए भी ज्यादा आरामदायक लगती हैं, क्योंकि हवादार होने की वजह से इनसे पसीना कम आता है।

हर किसी पर फिट लगती है बैगी जींस

स्टाइलिंग के लिहाज से बैगी जींस में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। यह हर बॉडी टाइप पर अच्छी लगती हैं क्योंकि यह शरीर से चिपकती नहीं है और ना ही फिगर को ज्यादा उभारती हैं। ऐसी जींस कमर में भी टाइट नहीं लगती। आप आराम से इन्हें पहन और खोल भी सकती हैं। कोई व्यक्ति पतला है या मोटा हर किसी पर ये जींस फिट बैठती हैं। इसे युवा, साइज की चिंता किए बिना आत्मविश्वास के साथ पहन सकती हैं। हां, कई महिलाएं लो वेस्ट पहनती हैं तो कुछ मिड वेस्ट जींस पहनना पसंद करती हैं। बैगी जींस में हर तरह की साइज और कलर उपलब्ध है, जैसे डेनिम ब्लू, हल्का ब्लू, ऑफ व्हाइट, बेज, ब्राउन, ब्लैक आदि। ये दिखने में कूल और पहनने में स्टाइलिश लगती हैं।

want to look trendy wear baggy jeans this summer

युवाओं को भा रहा रेट्रो कलेक्शन

दिल्ली की नेहा कुमारी बताती हैं, मुझे और मेरे दोस्तों को आजकल विटेंज कलेक्शन बहुत अच्छे लगते हैं। कपड़े, जूते, बैग्स या फिर घड़ियां, हम बाजार जाते हैं तो मम्मी-पापा के दौर में जो फैशन चलता था, वहीं ढूंढते हैं। मैंने अपने पापा को एक तस्वीर में इस तरह के ढीली जींस पैंट में देखा था, तभी से मेरा मन ऐसे जींस को खरीदने का हो गया। ऐसी चीजें हमें पुराने दौर की यादों में ले जाती हैं।

सेलिब्रिटीज फैशन डिजाइनर ईशा अमिन प्रधान कहती हैं, आजकल ढीली-ढीली, जमीन तक घिसटने वाली जींस फिर से चलन में आ गईं हैं। ऐसी जींस हिप्‍स और थाइज से ढीली होने के कारण ज्यादा फेमस हो रही हैं। लड़कियां इसे ज्यादा पसंद इसलिए कर रही हैं, क्योंकि स्किनी जींस के मुकाबले इसमें पेट की चर्बी को बेहतर ढंग से छुपाई जाती है।

इस जींस में फॉर्मल और कैजुअल दोनों लुक आते हैं। आप चाहें तो इस जींस के बेल्ट, प्वाइंटेड हील्स, स्लिंग बैग, ढीला ब्लेजर, लोफर्स, सफेद टीशर्ट, लिनन शर्ट आदि पहनकर स्टाइलिंग कर सकती हैं। दरअसल, इस जींस का फैशन जल्दी जाने वाला नहीं है। यह कुछ समय के लिए चलने वाले ट्रेंड के बजाय मॉडर्न वॉर्डरोब का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। हां, एक बात का ध्यान जरूर रखें कि आप ऐसी जींस चुनें जो न केवल ओवरसाइज्ड है, बल्कि आरामदायक भी है।

यह भी पढ़ें- इन बॉडी शेप की महिलाओं को पहनने चाहिए ये 5 ट्रेंडी बैगी जींस, देखें डिजाइंस

इनका भी है चलन

ऐसा नहीं है कि बाजार में केवल बैगी जींस ही उपलब्ध है। जींस की कई वैरायटी मौजूद हैं, जो देखने में ढीली-ढाली लगती हैं, लेकिन उनकी स्टाइल और फिट अलग होती है। इनमें बैलून, बूटकट, वाइड-लेग और कार्गो जींस जैसी कई फेमस डिजाइंस शामिल हैं। ये सभी जींस स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखती हैं, लेकिन इनमें किसी न किसी हिस्से में फिटिंग या टाइटनेस होती है। यही वजह है कि ये हर बॉडी टाइप पर एक जैसी फिट नहीं बैठतीं। 

यह भी पढ़ें- स्टाइलिश लुक के लिए बैगी जींस के साथ पहनें फैंसी टॉप, देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक- सुमन अग्रवाल

Image Credit: Shutterstock and magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।