Denim Jeans Designs: कैजुअल लुक में दिखना है कूल और क्लासी, वॉर्डरोब में ऐड करें ये डिफरेंट कलर्स वाली डेनिम जींस; देखें डिजाइंस

आजकल के टाइम में लड़कियों को जींस सबसे ज्यादा कम्फर्टेबल लगती है। इसलिए ऑफिस हो या वेकेशन जींस तो जरूर स्टाइल करती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें कई सारे अलग-अलग डिजाइंस और कलर ऑप्शन मिल जाते हैं। ऐसे में अलग-अलग टॉप या कुर्ती के साथ इन्हें वियर करना आसान हो जाता है। कैजुअल लुक क्रिएट करने के लिए भी ये बेस्ट होते हैं। आइए बताते हैं कि किस तरह की डेनिम जींस को आप स्टाइल कर सकती हैं और लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
लाइट ब्लू कलर डेनिम जींस करें स्टाइल
आप स्किन-फिट वाली लाइट कलर डेनिम जींस को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के कलर वाली जींस डार्क कलर के टॉप के साथ काफी अच्छी लगती है। साथ ही इससे लुक लाइट और सिंपल नजर आता है। इस तरह के कलर वाली जींस को आप ऑफिस से लेकर वेकेशन पर भी स्टाइल कर सकती हैं और लुक को क्रिएटिव और कूल बना सकती हैं। आपको इसे खरीदते समय बस सही साइज का ध्यान रखना होगा।

डार्क ब्लैक कलर डेनिम जींस
खूबसूरत नजर आने के लिए आप इस तस्वीर में नजर आने वाली जींस को भी स्टाइल कर सकती हैं। डार्क ब्लैक कलर की जींस का ऑप्शन सबसे बेस्ट होता है। साथ ही इससे लुक भी सुंदर नजर आता है। इस तरह की जींस के डिजाइन में भी आपको कई सारे अलग-अलग ऑप्शन मिल जाते हैं, जिसे आप लाइट कलर के टॉप वियर के साथ पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Jeans Designs For Women: हाइट दिखेगी लंबी और लुक लगेगा क्लासी, जब वियर करेंगी ये जींस डिजाइंस
डार्क ब्लू कलर जींस करें स्टाइल
आप अगर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप डार्क ब्लू कलर की जींस ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के जींस के ऑप्शन कॉमन हैं, लेकिन पहनने पर अच्छे लगते हैं। इसे आप किसी भी टॉप या कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकती हैं। जींस के डिजाइंस भी आपको अलग-अलग मिल जाते हैं। ऐसे में ये पहनने के बाद भी अच्छी लगती है। आपको भी इस तरह की जींस को ट्राई करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Fashion Tips: जींस के साथ पेयर करें ये 5 तरह के Top, छिप जाएगा बेली फैट और लुक भी लगेगा एकदम स्टाइलिश
इस बार आप जींस के डिजाइन पर नहीं कलर पर ज्यादा ध्यान दें, और इसे पहनकर लुक को क्रिएटिव बनाएं, ताकि आपका लुक देखकर हर कोई तारीफ करे। इसलिए आपको इसे ट्राई करना चाहिए और खूबसूरत लुक क्रिएट करना चाहिए। बस आपको जींस लेते समय अपनी फिटिंग का खास ध्यान रखना होगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Myntra/ Miss Chase A+, DOLCE CRUDO, SASSAFRAS BASICS
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।