Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:03 AM IST

हैवी ब्रेस्ट के वी-नेक ब्लाउज डिजाइंस, रक्षाबंधन पर करें ट्राई

अगर आपका ब्रेस्ट हैवी है और आप रक्षाबंधन पर साड़ी के साथ कौन सा ब्लाउज पहनें इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आपके लिए कुछ ट्रेंडी और नए डिजाइन वाले वी-नेक ब्लाउज बेस्ट रहेंगे।
Updated:- 2026-08-21, 21:41 IST
image

हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाएं अक्सर ब्लाउज सिलवाने में झिझक महसूस करती हैं। वे ऐसे ब्लाउज डिजाइंस की तलाश में रहती हैं, जो उन्हें आरामदायक भी रखें और दिखने में स्टाइलिश भी लगें। अगर आपकी ब्रेस्ट लाइन भी हैवी है और आप सही ब्लाउज चुनने को लेकर परेशान हैं, तो वी-नेक ब्लाउज डिजाइन आपके लिए सबसे सही और परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। यह नेकलाइन ध्यान गले की ओर खींचकर आपकी अपर बॉडी को स्लिम दिखाती है। ऐसे में अगर आप रक्षाबंधन पर अपने पारंपरिक लुक से सबका दिल जीतना चाहती हैं, तो इस दिन साड़ी या लहंगे के साथ ये ट्रेंडी ब्लाउज चुन सकती हैं।

हैवी ब्रेस्ट के लिए वी-नेक ब्लाउज के 4 लेटेस्ट डिजाइंस

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाएं अपने एथनिक लुक में चार चांद लगाने के लिए वी-नेक ब्लाउज के ये 4 लेटेस्ट डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं -

1. अंगरखा स्टाइल वी-नेक ब्लाउज

रक्षाबंधन पर पहनने के लिए हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाएं अंगरखा स्टाइल वी-नेक ब्लाउज चुन सकती हैं। इस डिजाइन में कपड़ा एक तरफ ओवरलैप होता है, जिससे ब्रेस्ट एरिया बहुत ज्यादा हैवी महसूस नहीं होता।

किस साड़ी के साथ पहनें: आप इसे किसी भी सिल्क या जॉर्जेट की साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। 

2 (4)

(image credit: pinterest/Artful Attire)

2. ब्रॉड वी-नेक विद थिक बॉर्डर कट

अगर आपका ब्रेस्ट थोड़ा हैवी है और आप ब्लाउज सिलवा रही हैं, तो उसकी कटिंग और फिटिंग का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। बहुत ज्यादा डीप वी-नेक बनवाने के बजाय आप थोड़ा चौड़ा वी-नेक कट बनवा सकती हैं। चौड़े बॉर्डर वाला ब्रॉड वी-नेक ब्लाउज भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा।

किस साड़ी के साथ पहनें: इसे आप बनारसी या कांजीवरम साड़ियों के साथ आसानी से पहन सकती हैं। 

3 (3)

(image credit: pinterest/WedLyf)

3. एल्बो-लेंथ स्लीव्स के साथ डीप वी-नेक

हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए सिर्फ नेकलाइन ही नहीं, बल्कि स्लीव्स की लंबाई भी बहुत मायने रखती है। सही नेकलाइन और स्लीव्स का कॉम्बिनेशन साड़ी को परफेक्ट लुक देता है। ऐसे में अगर आप वी-नेक बनवा रही हैं, तो स्लीव्स को कोहनी तक रखें।

किस साड़ी के साथ पहनें: इस तरह के ब्लाउज को आप शिफॉन या बांधनी साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।  

3 (3)

(image credit: pinterest/Meghna Gowda)

यह भी पढ़ें- Suit Stitching Tips: हैवी ब्रेस्ट है तो सूट सिलवाते समय न इन बातों का रखें खास ख्याल

4. जैकेट स्टाइल ओवरले वी-नेक ब्लाउज

त्योहारों के मौसम में कुछ नया और मॉडर्न लुक पाने के लिए आप जैकेट पैटर्न वाले वी-नेक ब्लाउज को भी ट्राई कर सकती हैं। इसकी लेयरिंग हैवी ब्रेस्ट को बहुत ही खूबसूरती से कवर करती है और आपको स्टाइलिश लुक देती है। रक्षाबंधन पर इस तरह का ब्लाउज बेहद सोबर और रॉयल लुक देगा।

किस साड़ी के साथ पहनें: ऐसे ब्लाउज को आप ऑर्गेंजा या चंदेरी साड़ी के साथ पहनकर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। 

5

(image credit: pinterest/Mirraw)

हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए वी-नेक ब्लाउज के फायदे

वी-नेक स्टाइल न सिर्फ आपके लुक को स्टाइलिश दिखाता है, बल्कि इसके कई फायदे हैं - 

  • वी-नेक स्टाइल आपकी गर्दन को लंबा और सुडौल दिखाता है।
  • सही फिटिंग और चौड़ी पट्टियों वाले वी-नेक ब्लाउज शरीर को परफेक्ट शेप देते हैं।
  • इस नेकलाइन से हैवी ब्रेस्ट कम नजर आते हैं, जिससे साड़ी का पूरा लुक निखर जाता है।
  • इस नेकलाइन पर चोकर नेकलेस या पेंडेंट सेट बेहद खूबसूरत लगता है। 

यह भी पढ़ें- Suit Style Guide: हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए बेस्ट सूट डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत

हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाएं इस रक्षाबंधन पर अपने साड़ी लुक को अलग और अट्रैक्टिव बनाने के लिए इन ट्रेंडी वी-नेक पैटर्न्स को चुन सकती हैं। ये वी-नेक ब्लाउज डिजाइंस आपको एक सुंदर, कम्फर्टेबल और एलिगेंट लुक देने में मदद करेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।