Suit Stitching Tips: हैवी ब्रेस्ट है तो सूट सिलवाते समय न इन बातों का रखें खास ख्याल

Suit Fashion: सूट पहनना हम सभी पसंद करते हैं और इसके कई डिजाइंस भी आपको ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन आजकल रेडीमेड से ज्यादा सूट का फैब्रिक खरीदकर हम उसे टेलर की मदद से सिलवाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में हमें अपनी बॉडी टाइप का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है ताकि आपका लुक आकर्षक नजर आए।
वहीं हर बॉडी टाइप एक दूसरे से बिल्कुल अलग होता है, लेकिन हम में से ज्यादातर सबकी ब्रेस्ट हैवी होती है जिसकी वजह से हम सूट सिलवाते समय कई तरीके की गलतियां कर देते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी आसान टिप्स जिनकी मदद से आसानी हैवी ब्रेस्ट साइज के लिए आप सूट सिल्वा सकती हैं और अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं।
नेकलाइन को स्टाइलिश लुक देने के लिए क्या करें?
- अगर आपकी ब्रेस्ट हैवी है तो आप नेकलाइन के लिए ज्यादा डीप नेक न चुनें।
- ऐसा इसलिए क्योंकि हैवी ब्रेस्ट वालों की बॉडी शेप भी बल्की होती है, जिस कारण ज्यादा नार्मल नेकलाइन भी डीप नजर आने लगती है।
- साथ ही नेकलाइन की चौड़ाई को कम से कम ही रखें ताकि आपकी ब्रेस्ट लाइन को सही शेप मिल पाए।
इसे भी पढ़ें : हिमांशी खुराना के स्टाइलिश सूट लुक्स को आप भी कर सकती हैं कम बजट में रीक्रिएट
ब्रेस्ट को शेप देने के लिए क्या करें?
- हैवी ब्रेस्ट साइज को सही शेप देने के लिए आपको फैब्रिक का चुनाव सही तरीके से करना होगा।
- इसके लिए आप ज्यादा मोटे फैब्रिक का चुनाव बिल्कुल भी न करें।
- साथ ही आप सॉफ्ट मटेरियल के फैब्रिक को ही चुनें।
- इसके अलावा अगर आपकी ब्रेस्ट हैवी है तो आप सूट के अंदर कप्स का इस्तेमाल करना अवॉयड ही करें।
इसे भी पढ़ें : Suit Designs: देखने में बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं फुल घेरे वाले ये सूट डिजाइंस
बॉडी को परफेक्ट शेप करें? देने के लिए क्या करें?
- अक्सर प्लस साइज वालों की ही ब्रेस्ट हैवी होती है और इस तरह की बॉडी को सही आकार देने के लिए आप सूट के डिजाइन और पैटर्न का खास ख्याल जरूर रखें।
- इसके लिए आप कोशिश करें कि सूट के घेरे को ज्यादा चौड़ा न रखें।
- वहीं आप चाहे तो ए-लाइन डिजाइन में सूट को सिल्वा सकती हैं।
अगर आपको हैवी ब्रेस्ट साइज के लिए सूट सिलवाने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।