महिलाओं के कपड़ों में क्यों होते हैं 'Plastic Loops', जानें कारण

आपने नोटिस किया होगा कि जब शॉपिंग मॉल या किसी अच्छे ब्रांड के कपड़े आप खरीदती हैं तो उन कपड़ों के अंदर एक प्लास्टिक की पतली स्ट्रेप लगी होती है। यह स्ट्रेप टॉप, गाउन, टी-शर्ट और बॉटम्स में भी लगी होती है। किसी-किसी आउटफिट में यह ट्रांसपेरेंट व्हाइट कलर की होती है तो किसी-किसी आउटफिट में यह ड्रेस के मैचिंग कलर के रिबन की होती है।
इन स्ट्रेप्स को देख कर यही ख्याल आता है कि आखिर यह केवल महिलाओं के ही कपड़ों में क्यों होती हैं और इनका इस्तेमाल कब और कैसे किया जाता है। कई बार तो आउटफिट पहनते वक्त यदि इन स्ट्रेप्स को ढंग से फिक्स न किया जाए तो यह कपड़े के बाहर नजर आने लग जाती हैं, जो बेहद एम्बैरसिंग लगता है।
तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि महिलाओं के कपड़ों में लगे इन प्लास्टिक लूप्स का क्या काम होता है और इन्हें आप कैसे फिक्स कर सकती हैं।
जानें आउटफिट में क्यों लगे होते हैं प्लास्टिक लूप्स
प्लास्टिक लूप्स को आउटफिट में इसलिए लगाया जाता है ताकि कपड़ों को हैंगर करते वक्त उन्हें हैंगर में फंसा कर कपड़ों को टांगा जा सके। ऐसा इसलिए क्योंकि आउटफिट्स को अगर आप फोल्ड करके हैंगर पर टांगते हैं तो उनमें क्रीज पड़ जाती है। वहीं अगर आप उन्हें नेकलाइन या शोल्डर पार्ट से हैंगर में फंसा कर स्टोर करते हैं तो इससे उनकी फिटिंग खराब होती है।
अगर आपके आउटफिट पर हैवी वर्क किया गया है तो जाहिर है, आप उस आउटफिट को फोल्ड नहीं कर सकती हैं। अगर आप ऐसा करती हैं तो उस पर किया गया वर्क खराब हो सकता है। हैवी आउटफिट्स को फोल्ड करके हैंगर पर टांगना भी मुश्किल होता है। ऐसे में यह प्लास्टिक लूप्स बहुत ही मददगार साबित होते हैं। इन लूप्स की वजह से हैंगर पर आपके कपड़े सिक्योर हो जाते हैं और गिरते नहीं हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बनारसी दुपट्टे को स्टाइलिश अंदाज में ड्रेप करने के टिप्स
कैसे करें प्लास्टिक लूप्स को फिक्स
ऐसा कई बार होता है जब कपड़े पहनने के बाद यह प्लास्टिक लूप्स कभी स्लीव्ज से बाहर दिखने लगते हैं तो कभी नेकलाइन के बाहर आ जाते हैं। इसे आप फैशन ब्लंडर कह सकती हैं। इससे न केवल आपका लुक खराब होता है बल्कि लोगों के बीच आप एम्बैरेस्मेंट महसूस करती हैं। इसलिए इन लूप्स को फिक्स करना बहुत जरूरी है-
- अगर प्लास्टिक लूप्स की लेंथ अच्छी है तो आप बैक साइड से इनमें एक हल्की सी नॉट लगा सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि यह ट्रिक तब ही आजमाएं जब आपके आउटफिट की बैक नेकलाइन डीप न हो। यदि नेकलाइन डीप होगी तो लूप्स नजर आएंगे।
- आप डबल साइड टेप का इस्तेमाल करके इन लूप्स को ब्रा की बेल्ट के साथ फिक्स कर सकती हैं। ऐसा करने पर यह लूप्स न तो कपड़े के बाहर नजर आएंगे और न ही इन की वजह से आप असहज महसूस करेंगी।
- अगर आप हैवी स्लीवलेस गाउन पहन रही हैं और उसमें भी यह लूप्स नजर आ रहे हैं तो आप सेफ्टीपिन की मदद से इन्हें आउटफिट के अंदर टकइन कर सकती हैं।
- अगर आपको प्लास्टिक लूप्स के कारण स्किन एलर्जी हो रही है तो इन्हें आप आउटफिट से अलग कर लें। अगर जरूरत हो तो आप रिबन के लूप्स आउटफिट में स्टिच कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर में स्टार्च लगी कॉटन साड़ी और शर्ट को ऐसे करें आयरन
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही और भी फैशन हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: dailyedge.ie, ohmy-creative.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।