समर्स में कूल-कूल रहने के लिए टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता से लीजिए इंस्पिरेशन

टीवी पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो काफी पॉपुलर रहा है। इस शो में नजर आने वाली बबिता अय्यर यानी कि मुनमुन दत्ता अपने अदाकारी से दर्शकों को खूब लुभाती हैं। मुनमुन दत्ता ने मास्टर्स इंग्लिश में किया है। अब तक वह कई फैशन शोज में भी हिस्सा ले चुकी हैं। मुनमुन दत्ता की स्क्रीन प्रजेंस काफी इंप्रेसिव है। वह 'हम सब बाराती' और कमल हासल की फिल्म 'मुंबई एक्सप्रेस' में भी नजर आई थीं। मुनमुन अब तक वेस्टर्न से लेकर एथनिक ड्रेसेस तक, हर लुक में नजर आ चुकी हैं। अगर आप समर्स में खूबसूरत लुक में नजर आना चाहती हैं तो मुनमुन दत्ता के इन स्टाइलिश लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं-
येलो टॉप के साथ शॉर्ट स्कर्ट
समर्स में हल्के कपड़े पहनने का मन होता है। इस समय में शॉर्ट ड्रेसेस कंफर्टेबल रहती हैं और देखने में भी खूबसूरत लगती हैं। इस लिहाज से मुनमुन दत्ता का यह लुक काफी स्टाइलिश है। यहां मुनमुन दत्ता ने येलो कलर के टॉप के साथ ब्लू कलर की प्रिंटेड स्कर्ट पहनी है, जो उन्हें अट्रैक्टिव लुक दे रही है।
इसे जरूर पढ़ें: पार्टी में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
ऑफ शोल्डर टॉप के साथ हॉट पैंट्स

अगर आप समर्स में आउटिंग पर जा रही हैं और अपने लिए अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं तो मुनमुन दत्ता का यह लुक काफी अपीलिंग है। यहां मुनमुन ने चेक वाला ऑफ शोल्डर टॉप पहना है और उसके साथ हॉट पैंट्स की पेयरिंग की है। इस लुक के साथ उनके खुले बाल आकर्षक लग रहे हैं।
मिड लेंथ वाली प्रिंटेड ड्रेस

समर्स में सूदिंग कलर्स आंखों को सुकून देते हैं। अगर आप ब्लू कलर वाली प्रिंटेड ड्रेस पहनना चाहती हैं तो मुनमुन दत्ता के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां फुल स्लीव्स वाली मिड लेंथ ड्रेस के साथ मैचिंग बैली पहनी है, जो उन्हें स्टनिंग लुक दे रही है।
इसे जरूर पढ़ें: समर्स में शार्ट ड्रेस को बनाना है वार्डरोब का हिस्सा तो हुमा कुरैशी के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
फ्रिल वाले टॉप के साथ हॉट पैंट्स

समर्स में फ्लोरल ड्रेसेस काफी आकर्षक नजर आती हैं। इस तरह की ड्रेस में अगर आप ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं तो मुनमुन दत्ता के फ्रिल वाले टॉप और हॉट पैंट्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक के साथ मुनमुन के ब्राउन बूट्स और मैचिंग शेड्स कूल लुक दे रहे हैं।
मुनमुन दत्ता के इन लुक्स से आप भी ले सकती हैं समर फैशन की इंस्पिरेशन। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। फैशन से जुड़ी अन्य अपडेट्स पाने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
Image Courtesy: Instagram(@mmoonstar)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
