टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के ये स्टाइलिश लुक्स वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में दिखेंगे बेहद दिलकश

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं। दिव्यांका अपने शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से घर-घर में पॉपुलर हो गईं। इसके बाद स्टार प्लस पर आया उनका शो 'ये हैं मुहब्बतें' भी काफी ज्यादा पसंद किया गया। इस शो में उन्होंने इशिता का किरदार निभाया। दिव्यांका त्रिपाठी अपने बेहतरीन एक्टिंग के साथ अपने स्टाइलिश लुक्स के लिए भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इस समय में वेडिंग सीजन चल रहा है और इस समय में महिलाएं शादी के फंक्शन्स में शरीक होने के लिए जमकर शॉपिंग कर रही हैं। अगर आप वेडिंग रिसेप्शन की पार्टी में अपने लिए सबसे खूबसूरत लुक चाहती हैं तो दिव्यांका त्रिपाठी की इन खूबसूरत एथनिक ड्रेसेस से ले सकती हैं इंस्पिरेशन-
स्काई ब्लू कलर का लहंगा

अगर आपको लाइट कलर्स पहनना अच्छा लगता है तो आप दिव्यांका त्रिपाठी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां दिव्यांका ने kalkifashion का आउटफिट पहना है और इसके साथ उन्होंने adan creation की ज्वैलरी की पेयरिंग की है। इस लुक के साथ उनका हल्का सा मेकअप भी काफी सुंदर दिख रहा है।
इसे जरूर पढ़ें: धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के ये हैं लेटेस्ट साड़ी लुक्स
View this post on Instagram
ऑफ व्हाइट कलर का अनारकली लहंगा

अगर आप अपना लुक सोबर रखना चाहती हैं तो आपको दिव्यांका त्रिपाठी का यह लुक बहुत अच्छा लगेगा। यहां दिव्यांका ने apsarasareesofficial के लहंगे के साथ Adan creation की ज्वैलरी की पेयरिंग की है। इस लुक के साथ उनकी पोनी टेल भी खूब फब रही है।
इसे जरूर पढ़ें: नोरा फतेही के पिंक हॉट लुक का जलवा है निराला
लाल जोड़े में खिल उठेंगी आप

वेडिंग पार्टी में लाल रंग सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यह रंग सभी महिलाओं पर खिलता है। अगर आप इस रंग की एथनिक ड्रेस पहनना चाहती हैं तो दिव्यांका के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां दिव्यांका ने रेड कलर का एंब्रॉएड्री वाला सूट पहना है और उसके साथ मैचिंग एंब्रॉएड्री वाला नेट दुपट्टा, रेड सलवार पहना है। लोहड़ी के मौके पर दिव्यांका ने अपना ये लुक शेयर किया था। इसमें उनका परांदा और कलीरे भी इस लुक के साथ जम रहे हैं।
पेस्टल कलर का लहंगा

अगर आप वेडिंग पार्टी में ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो दिव्यांका त्रिपाठी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां दिव्यांका ने ग्रीन कलर का अनारकली लहंगा पहना है, जिसकी गोल्डन कलर की एंब्रॉएड्री बेहद खूबसूरत लग रही है। इस लुक के साथ दिव्यांका के खुले बाल और हल्का मेकअप उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा है।
Image Courtesy:Instagram(@divyankatripathidahiya)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।