Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:08 AM IST

ईशा की शादी में दीपिका और अनुष्‍का की कॉपी कैट साड़ी में दिखी एश्‍वर्या राय बच्‍चन

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ने कॉपी किया दीपिका और अनुष्‍का शर्मा का स्‍टाइल। सिर पैर तक दिपिका के आउटफिट की कॉपी में नजर आई ऐश्‍वर्या। 
Updated:- 2018-12-17, 20:14 IST
Bollywood celebrities flaunt their fashionable outfits in isha ambani wedding

 12 दिसंबर को मुंबई में अपने बंगले एंटीलिया में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी का ग्रांड जश्न आयोजित किया था। इस ग्रांड पार्टी में बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज शामिल हुईं थीं। इस सेलिब्रेशन में अमिताभ बच्चन का परिवार भी शामिल हुआ था। पार्टी में अमीताभ, जया, श्वेता और नव्यनवेली जहां एक साथ आए थे और वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन और अभीषेक बच्चन अपनी बेटी अराध्या बच्चन के साथ अलग नजर आए। पार्टी में जया, श्वेता और नव्यनवेली ने एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते हुए आउटफिट पहने थे वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन इन तीनों से काफी अलग-थलग नजर आ रही थीं। पार्टी में सभी की नजरें ऐश्वर्या की साड़ी पर थी। हर कोई यही सोच रहा था कि आखिर ऐश्वर्या ने दीपिका से फैशन टिप्स लिए हैं या फिर अनुष्का शर्मा से। आइए हम आपको बताते हैं कि लोग ऐसा क्यों सोच रहे थे। 

Bollywood celebrities flaunt their fashionable outfits in isha ambani wedding

ऐश्वर्या का आउटफिट 

ऐश्वर्या राय बच्चन ने ईशा अंबानी के वेडिंग फंक्शन में लाल रंग की बनारसी सिल्क की साड़ी पहनी थी। यह साड़ी हू-ब-हू दीपिका की साड़ी से मैच कर रही थी, जो कुछ समय पहले दीपिका ने सब्यासाची के ब्राइडल कलेक्शन शूट पर पहनी थी। ऐश्वर्या की साड़ी भी सब्यासाची क्रिएशन थी। कुछ लोग तो यही भी समझ रहे हैं कि ऐश्वर्या ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का लुक कॉपी किया है। अनुष्का शर्मा ने अपने वेडिंग रिसेप्शन में जो साड़ी पहनी थी वह ऐश्वर्या की साड़ी की तरह ही थी। 

Read More: ऐश्‍वर्या, अमिताभ, आमिर सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज ने ईश अंबानी की शादी में मेहमानों को परोसा खाना, जाने क्‍यों

Bollywood celebrities flaunt their fashionable outfits in isha ambani wedding

दीपिका की लाल साड़ी 

फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी की ऑल टाइम फेवरेट एक्ट्रेस दीपिका पादूकोण हैं इस बात पर किसी को कोई शक नहीं है। कुछ समय पहले सब्यासाची के ब्राइडल साड़ी कलेक्शन के लिए दीपिका ने एक शूट किया था जिसमें उन्होंने लाल रंग की बनारसी सिल्क की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ दीपिका ने एक भारीभरकम चोकर पहना था और हाथों में चूडि़यां पहनी थीं। दीपिका के इस स्टाइल और साड़ी को हू-ब-हू कॉपी करते हुए ऐश्वर्या ने भी ईशा अंबानी के वेडिंग फंक्शन में ऐसी ही साड़ी पहनी और उसके उपर एक हैवी चोकर पहना। 

Read More:Isha Ambani Bridal Look: ईशा के ब्राइडल लहंगे में छुपा था मां नीता का प्यार, जानिए कैसे

Bollywood celebrities flaunt their fashionable outfits in isha ambani wedding

अनुष्का की साड़ी 

इटली के लेक कोमो में 11 दिसंबर 2017 में शादी करने के बाद अनुष्का ने सबसे पहले दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी दी थी। इस पार्टी में अनुष्का ने बनारसी सिल्क की लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने एक हैवी चोकर सेट पहना था और हाथो में चूडि़यां पहनी थी। अपने बालों में अनुष्का ने सेंटर पार्टिंग करके लो बन बनाया था। ऐश्वर्या ने अनुष्का के न केवल स्टाइल को कॉपी किया बल्कि उनकी साड़ी से मिलती जुलती साड़ी भी पहनी। यहां तक की ऐश्वर्या न अनुष्का की तरह अपनी मांग भी भरी। गौरतलब है कि अनुष्का की रिसेप्शन की साड़ी भी सब्यासाची ने ही डिजाइन की थी। 

 

खैर ऐश्वर्या ने अनुष्का और दीपिका ने किसका स्टाइल कॉपी किया है। यह कहना तो मुश्किल है मगर, उनके इस लुक को लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं और उन्हें कॉपीकैट कहा जा रहा है। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।