महिलाओं के वार्डरोब में साड़ियों की भरमार होती है। इसमें से कई साड़ियां ऐसी होती हैं, जिसे महिलाएं पहनना पसंद नहीं करती या फिर साड़ियों का डिजाइन पुराना हो जाता है। लेकिन सवाल यह है कि वार्डरोब में रखी साड़ियां आखिर किस काम की हैं? तो आपको बता दें कि आप इन साड़ियों को बेकार समझने से अच्छा है कि इनसे कुछ नए आउटफिट्स बना लें।
जी हां, अगर आपके पास भी कई पुरानी साड़ियां रखी हैं, तो आप इनसे स्टाइलिश सिगरेट पैंट बना सकती हैं। क्योंकि सिगरेट पैंट को न सिर्फ बनाना आसान है बल्कि ये आपके लुक को भी एंहॉन्स करने का काम करते हैं। आप साड़ी से सिंपल सिगरेट पैंट के साथ-साथ डिजाइनर सिगरेट पैंट को भी डिजाइन कर सकती हैं।
डिजाइनर सिगरेट पैंट
अगर आपके पास ऐसी साड़ी रखी है, जिसे आप पहनती नहीं है लेकिन वह नई है तो आप इससे डिजाइनर सिगरेट पैंट बना सकती हैं। जी हां, साड़ी से पैंट बनाना बहुत ही आसान है बस आपको साड़ी का सही तरीके इस्तेमाल करना है। आप साड़ी के प्लेन कपड़े से पैंट और इसपर लगा गोटा का इस्तेमाल पैंट के नीचे कर सकते हैं। आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे जैसे- नेट सिगरेट पैंट्स, गोटा सिगरेट पैंट आदि। (अपनी पुरानी हैवी साड़ियों से ऐसे बनाएं गाउन)
इसे ज़रूर पढ़ें- हाई वेस्ट पैंट को पहनते समय इन टिप्स को जरूर करें फॉलो
डोरी वाली सिगरेट पैंट
आप अपनी पुरानी साड़ी से डोरी वाली सिगरेट पैंट भी डिजाइन कर सकती हैं। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे- जैसे आपको डोरी से बांधने वाले सिगरेट पैंट मिल जाएंगे या फिर आपको डोरी से बने पैंट्स पर कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। इसे आप अपनी पसंद के हिसाब से तैयार कर सकती हैं।
नेट सिगरेट पैंट्स डिजाइन
आप पुरानी कॉटन की साड़ी से नेट का सिगरेट पैंट डिजाइनकर सकती हैं। क्योंकि आजकल नेट सिगरेट पैंट्स वियर करने का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। महिलाएं इसे अपनी पसंद के हिसाब से कुर्तियों से लेकर टॉप पर आसानी से वियर कर सकती हैं। लेकिन अगर आप एक ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो आप इसे किसी सूट के साथ वियर करें।
इसे ज़रूर पढ़ें- स्ट्राइप्ड पैंट्स को इस तरह करेंगी स्टाइल तो दिखेंगी बेहद स्टनिंग
बेल बॉटम सिगरेट पैंट
अगर आपकी साड़ी लंबी है तो आप इससे सिंपल पैंट न डिजाइन करके बेल बॉटम पैंट बना सकती हैं। क्योंकि आप बेल बॉटम पैंट को किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से वियर सकती हैं। चाहे टॉप हो, शार्ट हो, कुर्ता हो या फिर कोई दूसरा आउटफिट आदि। आप साड़ी का बॉडर या फिर नेट का भी इस्तेमाल पैंट बनाने के लिए कर सकती हैं।
आप अपनी पुरानी से साड़ी से इन पैट्स को अलावा कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, जिसे आप अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं। अगर आपको लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Instagram and Amazon)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।