herzindagi
vat savitri vrat saree

Vat Savitri Vrat 2025: नई नवेली दुल्हन वट सावित्री पूजा में पहनें ऐसी लाल रंग की सिल्क साड़ियां, सास लेगी बलाइयां

Red silk saree for vat savitri puja 2025: क्या आप भी इस बार ससुराल में पहली बार वट सावित्री का व्रत रखने जा रही हैं? अगर हां तो आज हम आपको कुछ सिल्क साड़ियां दिखाने जा रहे हैं, जो कि नई-नवेली दुल्हन को बेहद खूबसूरत बना देंगी। आइए देखें डिजाइन्स।
Editorial
Updated:- 2025-05-19, 18:40 IST

Red Silk Saree: हर साल सुहागिन स्त्रियां वट सावित्री व्रत (vat savitri puja 2025) का पर्व मनाती हैं। यह त्योहार पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पूजा-पाठ करने के साथ व्रत भी रखती हैं। वट सावित्री के व्रत में दान-पुण्य आदि के साथ बरगद के पेड़ की पूजा होती है। ऐसे में यह दिन हर सुहागिन स्त्री के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सभी महिलाएं सोलह-श्रृंगार करके पूजा करती हैं। वहीं अगर ससुराल में नई दुल्हन का कोई पहला त्योहार होता है, तो वह बेहद खास बन जाता है। ऐसे में हर नई दुल्हन इस दिन पूरा साज-श्रृंगार करके खुद को खूबसूरत बनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है।

इस साल व्रत सावित्री का पर्व 26 मई को मनाया जा रहा है। ऐसे में यदि आप न्यूली मैरिड हैं और ससुराल में पहला वट सावित्री का व्रत रखने जा रही हैं। ऐसे में इस दिन आप खुद को लाल रंग की इन सिल्क साड़ियों से गॉर्जियस बना सकती हैं। लाल रंग की उन साड़ी में आपकी सास देखने के बाद खूब बलाइयां लेगी। वहीं पति भी आपके लुक को एक टक निहारते रह जाएंगे। आज हम आपको रेड कलर की डिफरेंट सिल्क साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप भी ट्राई कर सकती हैं।

बंधेज प्रिंट लाल सिल्क साड़ी

किसी भी पूजा में लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। वहीं बंधेज प्रिंट को भी पूजा-पाठ के समय धारण करना अच्छा होता है। ऐसे में आप तस्वीर में नजर आ रही चुंदरी प्रिंट साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यह सिल्क ब्लेंड रेड साड़ी पहनकर आप बला की खूबसूरत नजर आएंगी। इस साड़ी के संग आप प्लेन रेड कलर का ब्लाउज कैरी करें। इस साड़ी के संग कुंदन या गोल्ड की ज्वेलरी खूब जचेंगी। हेयर स्टाइल को आप लो बन के साथ व्हाइट कलर के गजरे से कवर करें।

यह विडियो भी देखें

red chundri print silk saree

जरी वर्क सिल्क साड़ी

अगर आपको वट सावित्री व्रत में सबकी तारीफ लूटनी है, तो आप इस तरह की जरी वर्क सिल्क साड़ी को स्टाइल करें। ऐसी साड़ियां पहनने के बाद काफी रॉयल लुक देती हैं। लाल रंग की साड़ी पर सिल्वर कलर का जरी वर्क काफी खिल रहा है। यह साड़ियां नई नवेली दुल्हन के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। इसके संग आप एल्बो लेंथ वाला मैचिंग ब्लाउज पहनें। साथ में, सिल्वर कलर की ज्वेलरी और हेयर स्टाइल को फ्रंट फ्लिक्स के साथ हाफ रखें।

ये भी पढ़ें: Vat Savitri Saree Look: वट सावित्री के दिन पहने ये खूबसूरत येलो कलर की साड़ी, दुल्हन की तरह आएंगी नजर

red zari work saree

प्लेन बॉर्डर ब्लेन सिल्क साड़ी

यदि आपको प्लेन के साथ क्लासी लुक में नजर आना है, तो इस तरह की बॉर्डर वाली साड़ी बेस्ट ऑप्शन हैं। इसको कैरी करने के न्यूली मैरिड का रूप काफी निखर कर आएगा। इस बॉर्डर वाली रेड साड़ी के संग कंट्रास्ट ब्लाउज काफी जचेगा। हेयर स्टाइल में आप हाई बन बनाएं। साथ में, पर्ल वर्क वाला चोकर नेकलेस और स्टड इयररिंग्स स्टाइल करें।

ये भी पढ़ें: गॉर्जियस लुक पाना चाहती हैं तो कुछ इस तरह स्टाइल करें अपनी रेड साड़ी

red plain saree

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।