herzindagi
image

Vat Savitri Saree Look: वट सावित्री के दिन पहने ये खूबसूरत येलो कलर की साड़ी, दुल्हन की तरह आएंगी नजर

Vat Savitri Saree Look: वट सावित्री व्रत के दौरान अगर आप भी अपने लुक को यूनिक और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आप इन येलो कलर की साड़ियों को ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-16, 17:30 IST

हर साल की तरह इस साल भी महिलाएं बड़ी धूमधाम के साथ वट सावित्री के व्रत को करेंगी। अधिकतर महिलाएं इस दिन विधिवत पूजा पाठ भी करेगी। पूजा पाठ के दौरान हर महिला की इच्छा होती है कि वह सोलह श्रृंगार कर अपनी खूबसूरती को निखारते हुए इस दिन सबसे अलग और यूनिक लुक क्रिएट करें। ऐसे में आप भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो अब आप पीले कलर की इन खूबसूरत साड़ियों को ट्राई कर सकती हैं।

सौभाग्यवती भवः घटचोला साड़ी

वट सावित्री के दिन अगर आप भी अपनी खूबसूरती से अपने ससुराल वालों को खुश करना चाहती है, तो अब आप इस तरह की लेटेस्ट और स्टाइलिश येलो कलर की सौभाग्यवती भावः घटचोला साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इस साड़ी को पहनकर आप बला की खूबसूरत लगेगी। यही नहीं आपकी खूबसूरती देख आपके हस्बैंड और फैमिली मेंबर भी आपकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे।

1 - 2025-05-16T153506.382

बांधनी प्रिंट पटोला साड़ी

वट सावित्री की पूजा के दौरान आप इस खूबसूरत येलो कलर की बांधनी प्रिंट पटोला साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनकर आप अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती है। इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकती है। इसके साथ आप रेडिमेड ब्लाउज खरीद सकती है या अपनी पसंदीदा डिजाइन के हिसाब से ब्लाउज को बनवा सकती हैं। 

2 - 2025-05-16T153509.753

यह भी पढ़ें:  Back Blouse Designs: नई नवेली दुल्हन अपने ब्लाउज को ऐसे कराएं डिजाइन, सिंपल साड़ी भी दिखेगी स्टाइलिश

फॉइल प्रिंट ट्रेडीशनल साड़ी

वट सावित्री के खास मौके पर आप पूजा के दौरान इस खूबसूरत येलो कलर की फॉइल प्रिंट ट्रेडीशनल साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनकर आप नई नवेली दुल्हन की तरह अपने लुक को क्रिएट कर सकती हैं। आप इस साड़ी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। इसके साथ रेडीमेड ब्लाउज भी आप शामिल कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

3 - 2025-05-16T153504.917

शुभ लाभ पटोला साड़ी

अगर आप वट सावित्री के दिन सभी महिलाओं से हटकर लुक क्रिएट करना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती है, तो अब आप इस खूबसूरत येलो कलर की शुभ लाभ पटोला साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप एक्सेसरीज और मेकअप कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। इस साड़ी को भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। 

4 - 2025-05-16T153508.324

यह भी पढ़ें:  South Actresses: श्री लीला से लेकर रश्मिका तक इन साउथ एक्ट्रेस से लें आउटफिट के हिसाब से एक्सेसरीज आइडियाज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-  ritirivaz

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।