
वेडिंग सीजन शुरू होने के साथ महिलाओं को हर फंक्शन में कैरी करने के लिए ऑउटफिट की चिंता सताने लगती है। शादी वाले दिन से लेकर उससे पहले होने वाले मेहंदी और हल्दी फंक्शन में भी लुक को खूबसूरत बनाना भी जरूरी होता है। ऐसे में कई सालों से हल्दी सेरेमनी में येलो कलर के ऑउटफिट का खूब चलन चला आ रहा है, लेकिन अब यह ट्रेंड बदल रहा है। आजकल महिलाएं हल्दी में पीले की जगह अन्य रंगों के ऑउटफिट पहनना पसंद कर रही हैं। यदि आप भी बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और अपने हल्दी ऑउटफिट को लेकर परेशान हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ मल्टीकलर लहंगे दिखाने जा रहे हैं। जिनको ब्राइडल हल्दी सेरेमनी में पहनकर खुद को अट्रैक्टिव लुक दे सकती हैं।
हल्दी सेरेमनी में ब्राइडल इस तरह का मल्टीकलर लहंगा कैरी कर सकती हैं। इस लहंगे पर गोटा वर्क किया गया है। ऐसे में इस लहंगे का लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। इस तरह के लहंगे ब्राइडल के लुक को हल्दी सेरेमनी के मौके पर अट्रैक्टिव लुक देंगे। इनको पहनकर आप अपना लुक ग्रेसफुल बना सकती हैं। इस लहंगे की चोली और लहंगा मल्टीकलर का है जबकि दुपट्टा स्काई ब्लू कलर का रखा गया है। इनके संग आप मल्टीकलर ज्वेलरी पहनें। साथ में हेयर स्टाइल को कर्ल करके हाई पोनी हाफ लुक देकर अपना लुक और भी ज्यादा ब्यूटीफुल बना सकती हैं।

ब्राइडल हल्दी में कैरी करने के लिए यदि अपना लुक गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो उनके लिए यह मल्टीकलर सिल्क लहंगा बेस्ट रहेगा। इसमें इनका लुक काफी डिसेंट और डिफरेंट नजर आएगा। इस प्रिंटेड लहंगे का लुक हल्दी फंक्शन में पहनने के बाद काफी स्मार्ट दिखेगा। इस मल्टीकलर लहंगे के संग पिंक कलर का नेट दुपट्टा पेयर किया गया है। इस लहंगे के संग आप येलो कलर की फ्लोरल ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं। साथ में हेयर स्टाइल को ब्रेड लुक देकर उसमें पिंक परांदा लगवाएं।
ये भी पढ़ें: हल्दी फंक्शन के लिए येलो की जगह ये ऑर्गेंजा लहंगा करें ट्राई, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

हल्दी फंक्शन में पहनने के लिए इस तरह का लहरिया प्रिंट लहंगा भी अच्छा रहेगा। इस मल्टीकलर लहंगे पर लहरिया प्रिंट काफी जंच रहा है। साथ में वन शोल्डर चोली काफी स्टाइलिश लुक दे रही है। हर ब्राइडल इस तरह के लहंगे अपनी हल्दी सेरेमनी में कैरी करना खूब पसंद करेगी। यह आपके लुक को एकदम यूनिक टच देगा। इसके संग आप व्हाइट कलर की ज्वेलरी पेयर अप करें। साथ में हेयर स्टाइल को मेसी बन लुक देकर अपना लुक कंप्लीट करें।
ये भी पढ़ें: Vibrant Lehenga For Haldi 2024: इन वाइब्रेंट कलर लहंगा डिजाइन से पाएं हल्दी फंक्शन में स्टाइलिश लुक

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Myntra/ODETTE/Chhabra 555/PUSHP PARIDHAN
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।