Silk Lehenga Designs: दिखना है सिंपल के साथ स्टाइलिश तो पहनें सिल्क लहंगा, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

 सिंपल दिखना पसंद है, लेकिन आउटफिट में चाहिए स्टाइलिश और रॉयल लुक तो इसके लिए सही फैब्रिक वाले लहंगे को वियर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि फैब्रिक और डिजाइन से लहंगे में एक ग्रेस आता है। इससे आप सुंदर नजर आती हैं।
Silk lehenga

सिंपल दिखना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन लुक तभी अच्छा लगता है। जब आप सही डिजाइन और फैब्रिक के कपड़ों को खरीदते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक में ग्रेस आता है। साथ ही, जब आप आउटफिट पहनते हैं, तो सुंदर दिखाई देते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप सही फैब्रिक वाले कपड़े को खरीदें। लहंगे में अगर सुंदर दिखना है, तो इसके लिए आप सिल्क फैब्रिक से बने लहंगे को वियर कर सकती हैं। सिल्क फैब्रिक में एक अलग सी चमक होती है, इससे लुक अच्छा लगता है। चलिए आपको बताते हैं, किस तरह के सिल्क लहंगे को आप वियर कर सकती हैं।

पिंक कलर सिल्क लहंगा

Pink colour silk lehenga

आप अट्रैक्टिव लुक के लिए पिंक कलर वाले सिल्क लहंगे को वियर कर सकती हैं। सिल्क लहंगा पहनने के बाद अच्छा लगता है। लेकिन इसमें ग्रेस लाने के लिए आप थोड़ा गोटा वर्क करा सकती हैं। इस वर्क का फैशन आजकल काफी चल रहा है। बड़े-बड़े डिजाइनर भी इसे ट्राई कर रहे हैं। आप भी सिल्क लहंगे के लिए इस तरह के डिजाइन और पैटर्न को सर्च कर सकते हैं। इससे आप अच्छी नजर आएंगी। मराक्टे में ये आपको 10,000 से 20,000 रुपये में मिल जाएगा।

प्रिंटेड सिल्क लहंगा

Printed silk lehenga

अगर आप प्रिंटेड पैटर्न वाले सिल्क लहंगे को वियर करना चाहती हैं, तो इसके लिए ये लहंगा ऑप्शन बेस्ट है। प्रिंटेड लहंगे पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आपको ब्लाउज से लेकर पूरे लहंगे में प्रिंट पैटर्न का डिजाइन मिलेगा। इसके साथ प्रिंट बॉर्डर वाली नेट की चुनरी मिलेगी। इससे प्रिंट अच्छे से नजर आएगा। साथ ही, इस तरह का सिल्क लहंगा आपको मार्केट में 5,000 से 10,000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। इससे लुक और भी सुंदर नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: Padded Blouse Designs: बॉडी शेप को परफेक्ट लुक देंगे ये स्टाइलिश पैडेड ब्लाउज, साड़ी से लेकर लहंगा लुक में दिखेंगी खूबसूरत

चौड़े बॉर्डर वाला सिल्क लहंगा

Broad border lehenga designs

आप चौड़े बॉर्डर वाला सिल्क लहंगा भी वियर कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे में आपका लुक महारानी से कम नहीं लगेगा। इसमें आपको नीचे की तरफ चौड़ा सिल्क के बॉर्डर का डिजाइन मिलेगा। ऊपर के ब्लाउज में हल्का प्रिंट डिजाइन मिलेगा। दुपट्टा आपको कॉन्ट्रास्ट डिजाइन में मिलेगा। इससे पूरा लहंगा लुक ही सुंदर नजर आएगा। इस तरह के लहंगे को आप शादी के किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Lehenga Designs: पार्टी वियर लुक के लिए परफेक्ट हैं सारा अली खान के ये लहंगा लुक्स, मिलेगा फैंसी लुक

इस बार वियर करें ये लहंगे। सिल्क के लहंगे के साथ आप गोल्ड ज्वेलरी को स्टाइल करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instagram- Dolly j

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP