शादी में सबसे अलग नजर आने के लिए महिलाएं लहंगा वियर करना पसंद करती हैं। इस आउटफिट में जहां आप खूबसूरत नजर आती हैं तो वहीं आपका लुक भी स्टाइलिश नजर आता है। मार्केट में आपको कई तरह के लहंगे कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएंगे। लेकिन, अगर आप स्पेशल लुक चाहती हैं तो आप ये लेटेस्ट डिजाइंस मल्टी कलर लहंगे स्टाइल कर सकती हैं। हम आपको कुछ स्टाइलिश मल्टी कलर लहंगे दिखा रहे हैं जो आप दोस्त हो या अपनी बहन की शादी के साथ कई सारे खास मौकों पर पहन सकती हैं।
एम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगा
अगर सबसे अलग नजर आना चाहती हैं और कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं तो आप इस तरह का एम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगा स्टाइल कर सकती हैं। यह लहंगा बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वर्क में है साथ ही ये स्लीवलेस है और इस आउटफिट में आप भीड़ से अलग नजर आएंगी। इस तरह का एम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगा आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही ऑफलाइन भी आपको ये लहंगा 3,000 से 5,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस लहंगे के साथ आप ज्वेलरी में चोकर के साथ मैचिंग स्टड्स इयररिंग्स वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Vibrant Lehenga For Haldi 2024: इन वाइब्रेंट कलर लहंगा डिजाइन से पाएं हल्दी फंक्शन में स्टाइलिश लुक
जॉर्जेट एम्ब्रायडरी वर्क लहंगा
अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह का जॉर्जेट एम्ब्रायडरी वर्क लहंगा भी शादी के मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। यह लहंगा बेहद ही खूबसूरत मल्टी कलर में है साथ ही इसमें बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस लहंगे को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 4,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस लहंगे के साथ आप मिरर वर्क ज्वेलरी साथ ही फुटवियर में जूती वियर कर सकती हैं।
प्रिंटेड लहंगा
स्टाइलिश और रॉयल लुक पाने के लिए आप इस तरह का प्रिंटेड लहंगा भी स्टाइल कर सकती हैं। इस लहंगे में प्रिंट करके बेहद ही खूबसूरत डिजाइन बनाया गया है और इस तरह के लहंगे में आपका लुक सबसे अलग नजर आएगा। इस लहंगे को आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही डिजाइनर की मदद से डिजाइन करवा सकती हैं।
इस लहंगे के साथ आप पोनी टेल हेयर स्टाइल बना सकती हैं साथ ही ज्वेलरी में आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
शादी में क्लासी लुक पाने के लिए आप इस तरह के मल्टी कलर सिल्क लहंगा भी वियर कर सकती हैं और इस लहंगे में आपका लुक सबसे अलग नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें-शादी में लहंगा लुक लगेगा सुंदर, जब ये ब्लाउज डिजाइन करवाएंगी क्रिएट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-g3fashion, basantikekapde, cbazaar, perniaspopupshop, lavjodress
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों