Haldi Jewellery Designs 2026: शादी के लिए परफेक्ट हैं हल्दी ज्वेलरी के ये 4 ट्रेंडी डिजाइंस, मिलेगा ग्लैमरस लुक

Haldi Jewellery Designs 2026: अपनी हल्दी सेरेमनी में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो फ्लोरल, पर्ल और ट्रेडिशनल टच वाली ये 4 ज्वेलरी डिजाइंस जरूर देखें।
Updated:- 2026-11-29, 10:16 IST
Haldi Jewellery Designs 2026

Haldi Jewellery Designs 2026 (Image- Ai)

Haldi Jewellery Designs 2026: शादी के हर फंक्शन में दुल्हन का लुक खास होता है, लेकिन हल्दी की रस्म की बात ही कुछ अलग है। इस दिन न तो बहुत भारी मेकअप की जरूरत होती है और न ही हैवी ज्वेलरी की। हल्के रंगों के आउटफिट, चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान और खूबसूरत एक्सेसरीज मिलकर ब्राइडल लुक को यादगार बना देती हैं। यही वजह है कि अब दुल्हनें हल्दी के लिए कपड़ों के साथ-साथ अपनी ज्वेलरी पर भी खास ध्यान देने लगी हैं।

अगर आपकी शादी भी आने वाले दिनों में है और आप हल्दी के लिए कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो तस्वीरों में भी खूबसूरत दिखे और आपको अलग लुक दे, तो ज्वेलरी के ये 4 डिजाइन आपके काम आ सकती हैं। खास बात यह है कि इन्हें आप अपने आउटफिट और पसंद के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं।

हल्दी के लिए 4 सुंदर डिजाइंस की ज्वेलरी

अगर आप भी अपनी हल्दी पर कुछ अलग सा लुक चाहती हैं, तो नीचे दी गई ये 4 डिजाइंस की ज्वेलरी जरूर ट्राई करें।

1. फ्लोरल ज्वेलरी से मिलेगा फ्रेश और खूबसूरत लुक

हल्दी की रस्म के लिए फूलों से बनी ज्वेलरी हमेशा से पसंद की जाती रही है। आप पीले, सफेद और नारंगी फूलों को मिलाकर खूबसूरत नेकपीस, मांग टीका और ईयररिंग्स का सेट चुन सकती हैं। इसके साथ हाथों में फ्लोरल कंगन पहनने से पूरा लुक और भी आकर्षक लगेगा।

अगर आपका लहंगा या साड़ी सिंपल है, तो इस तरह की ज्वेलरी आपके लुक में रंगों की खूबसूरत झलक जोड़ सकती है। दिन के समय होने वाली हल्दी सेरेमनी के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

floral haldi jewellery Image Credit- Ai

2. पर्ल ज्वेलरी से दें हल्दी लुक को एलिगेंट टच

अगर आप फूलों वाली ज्वेलरी से हटकर कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो पर्ल ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। मोतियों से बना चोकर, लंबे ईयररिंग्स और मैचिंग मांग टीका आपके लुक को सॉफ्ट और क्लासी बना सकते हैं।

खासतौर पर येलो, आइवरी और पेस्टल कलर के आउटफिट के साथ सफेद मोतियों की ज्वेलरी काफी खूबसूरत लगती है। आप चाहें तो इसके साथ मोतियों वाला हाथफूल भी पहन सकती हैं।

haldi pearl jewellery Image Credit- Ai

3. फ्लोरल और पर्ल का कॉम्बिनेशन दिखेगा खास

हल्दी के लिए ज्वेलरी में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो फ्लोरल और पर्ल का कॉम्बिनेशन चुन सकती हैं। इसमें फूलों के साथ छोटे-छोटे मोतियों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ज्वेलरी को एक अलग लुक मिलता है।

इस डिजाइन में आप नेकलेस, झुमके और मांग टीका का सेट चुन सकती हैं। यह उन दुल्हनों के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें पारंपरिक ज्वेलरी पसंद है, लेकिन वे अपने लुक में थोड़ा मॉडर्न टच भी चाहती हैं।

haldi pearl and floral jewellery Image Credit- Ai

4. ट्रेडिशनल कुंदन ज्वेलरी से बनाएं रॉयल लुक

अगर आप हल्दी में थोड़ा रॉयल और ट्रेडिशनल अंदाज रखना चाहती हैं, तो कुंदन ज्वेलरी पर भी विचार कर सकती हैं। कुंदन का चोकर, बड़े झुमके और मांग टीका आपके ब्राइडल लुक को खास बना सकती हैं।

आप अपनी ड्रेस के रंग के हिसाब से गोल्डन, व्हाइट या कलरफुल कुंदन डिजाइन चुन सकती हैं। इसके साथ हाथों में हल्के कंगन पहनें, ताकि ज्वेलरी और आउटफिट दोनों का संतुलन बना रहे।

haldi kundan jewellery Image Credit- Ai

हल्दी के लिए ज्वेलरी चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

ज्वेलरी को चुनते वक्त नीचे बताई गई बातों का जरूर ध्यान दें, वरना आपका मूड खराब हो सकता है।

  • हल्दी की रस्म में आरामदायक ज्वेलरी चुनें, ताकि आप आसानी से उठ-बैठ और डांस कर सकें।
  • अगर आपका आउटफिट हैवी है, तो बहुत ज्यादा भरी हुई ज्वेलरी पहनने से बचें।
  • नेकलेस और ईयररिंग्स के साथ मांग टीका या हाथफूल में से किसी एक को ज्यादा हाइलाइट कर सकती हैं।
  • ज्वेलरी का रंग अपने लहंगे, साड़ी या सूट के साथ मैच करके चुनें।

यह भी पढ़ें- Crystal Jewellery Designs: एथनिक हो या वेस्टर्न, हर आउटफिट के साथ जचेंगी ये क्रिस्टल ज्वेलरी; देखें ट्रेंडी डिजाइंस

हल्दी की रस्म में खूबसूरत दिखने के लिए महंगी या बहुत भारी ज्वेलरी पहनना जरूरी नहीं है। सही डिजाइन और आउटफिट के साथ अच्छा कॉम्बिनेशन आपके पूरे लुक को खास बना सकता है। आप चाहें तो फ्लोरल ज्वेलरी से फ्रेश लुक पाएं या पर्ल और कुंदन के साथ अपने ब्राइडल अंदाज में एलिगेंस जोड़ें। बस अपनी पसंद और कम्फर्ट को ध्यान में रखकर ज्वेलरी चुनें।

यह भी पढ़ें- Latest Payal Designs for Chhath Puja 2026: आलता और महावर के साथ खूब जचेंगे पायल के लेटेस्ट डिजाइंस! छठ पूजा पर करें ट्राई

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
हल्दी सेरेमनी में दुल्हन को कौन-सा हेयरस्टाइल रखना चाहिए?
हल्दी के लिए मेसी बन, ओपन वेवी हेयर या ब्रेडेड हेयरस्टाइल अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इनमें छोटे फूल लगाकर लुक को और खूबसूरत बनाया जा सकता है।
हल्दी के फंक्शन में ज्वेलरी के साथ किस तरह का मेकअप अच्छा लगता है?
हल्दी के लिए सॉफ्ट और फ्रेश मेकअप अच्छा रहता है। आप हल्का बेस, ब्लश, मस्कारा और न्यूड या पीच लिप शेड चुन सकती हैं।
क्या हल्दी सेरेमनी में सिल्वर ज्वेलरी पहनी जा सकती है?
हां, अगर आप ट्रेडिशनल गोल्डन ज्वेलरी से अलग कुछ चाहती हैं, तो सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी भी पहन सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।