Latest Payal Designs for Chhath Puja 2026: आलता और महावर के साथ खूब जचेंगे पायल के लेटेस्ट डिजाइंस! छठ पूजा पर करें ट्राई

छठ पूजा पर पायल का सही डिजाइन पूरे लुक को बदल देगा। जानिए पायल के लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में, जो हर साड़ी पर जचेंगे।
Updated:- 2026-11-13, 15:59 IST
Chhath Puja Payal Design 2026

Latest Payal Designs for Chhath Puja 2026: छठ पूजा पर साड़ी के साथ पैरों में आलता और महावर लगाया जाता है। पैरों की खूबसूरती तब और बढ़ जाती है, जब उस पर सही डिजाइन की पायल पहनी जाए। पायल की छन-छन की आवाज पूरे फेस्टिव लुक को और भी खास बना देती है। इस बार मार्केट में पायल के ऐसे नए डिजाइन आए हैं, जो भारी भी नहीं हैं और देखने में भी बहुत सुंदर हैं। आलता लगे पैरों पर ये पायल एकदम परफेक्ट लगती हैं।

छठ पूजा पर पायल ऐसे करें स्टाइल

पहले पायल सिर्फ भारी और शोर वाली होती थी, जिसे पहनकर देर तक खड़ा रहना भी मुश्किल हो जाता था। अब ट्रेंड बदल गया है। अब हल्की, स्टाइलिश और रोज पहनी जाने वाली पायल का ट्रेंड चल रहा है। छठ पूजा पर भी महिलाएं ऐसी ही पायल पसंद कर रही हैं, जो सुंदर भी लगे और पैरों में भारी भी न लगे। लाइट घुंघरू से लेकर मीनाकारी और मिनिमल डिजाइन तक, हर तरह की पायल अब आसानी से मिल जाती है।

1. लाइट घुंघरू वाली स्लिम चेन पायल

पहले पायल में बड़े-बड़े घुंघरू के गुच्छे होते थे, जो चलते समय बहुत आवाज करते थे। अब ये स्टाइल बदल गया है। अब हल्की चेन वाली पायल आ रही है, जिसमें छोटे-छोटे और मीठी आवाज वाले घुंघरू लगे होते हैं। ये पायल पहनने में हल्की लगती है और पैरों में चुभती भी नहीं है। सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे छठ पूजा के बाद रोज भी पहना जा सकता है। साड़ी के साथ भी ये जचेगी और जींस के साथ भी। आलता लगे पैरों पर इसकी पतली चेन बहुत सुंदर लगती है।

Untitled Design (40)

Photo Credit: AI

2. कलरफुल स्टोन और मीनाकारी वाली पायल

इस बार फेस्टिव सीजन में मीनाकारी वाली पायल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। इसमें इनामेल का काम होता है, जो देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। गुलाबी, हरा, रूबी और मल्टी-कलर स्टोन वाली पायल भी खूब पसंद की जा रही है। मल्टी-ड्रॉप पैटर्न वाली पायल पैरों में चलते समय बहुत प्यारी लगती है। अगर साड़ी का रंग लाल, पीला या हरा है, तो उसी से मिलती-जुलती मीनाकारी वाली पायल जरूर वियर करें। ये पायल ब्राइडल और फेस्टिव दोनों कलेक्शन में सबसे ज्यादा बिक रही है।

Untitled Design (41)

Photo Credit: Amazon

3. हैवी ब्राइडल और राजस्थानी-हजारा पायल

शादी और बड़े त्योहारों के लिए हैवी पायल का ट्रेंड कभी खत्म नहीं होता है। राजस्थानी और हजारा स्टाइल की हैवी चांदी की पायल आज भी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इन पायलों में बारीक नक्काशी होती है और ये देखने में बहुत रॉयल लगती हैं। नई दुल्हनों को गिफ्ट देने के लिए भी यही पायल सबसे अच्छी मानी जाती है। छठ पूजा पर अगर भारी साड़ी पहनी है, तो हैवी पायल पूरे लुक को कंप्लीट कर देगी। आलता और महावर के साथ ये पायल पैरों को एकदम दुल्हन जैसा लुक दे देती है।

2 - 2026-11-13T153606.324

Photo Credit: Meesho

4. मिनिमल और मॉडर्न डिजाइन वाली पायल

जो महिलाएं ज्यादा भारी ज्वेलरी नहीं पहनना चाहती हैं, उनके लिए मिनिमल पायल बेस्ट है। ये डिजाइन बहुत सिंपल होता है और पहनने में बहुत क्लासी लगता है। इंटरलिंक्ड और लेयर्ड डिजाइन वाली पायल भी आजकल खूब चल रही है। इसमें दो-तीन पतली चेन एक साथ जुड़ी होती हैं, जो पैरों में बहुत स्टाइलिश लगती हैं। रोज ऑफिस जाने वाली महिलाएं भी इन्हें आसानी से पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Denim Styling Tips: कौन-सी जींस आपके फिगर को देगी स्लिम और स्टाइलिश लुक? 5 अलग-अलग बॉडी टाइप के लिए बेस्ट डेनिम

3 (87)

Photo Credit: Pinterest (Amazon)

छठ पूजा पर पायल चुनते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • छठ पूजा पर घाट पर घंटों खड़े रहना पड़ता है। इसलिए बहुत ज्यादा भारी पायल से बचना चाहिए।
  • पायल का साइज एकदम परफेक्ट होना चाहिए। टाइट पायल से पैरों में निशान पड़ जाते हैं और ढीली पायल बार-बार उतर जाती है।
  • अगर आलता और महावर लगाया है, तो पतली और हल्की पायल ही चुनें।
  • इससे आलता का डिजाइन भी दिखता रहेगा और पायल भी जचेगी। चांदी की पायल ही सबसे अच्छी मानी जाती है, क्योंकि ये पैरों को ठंडक भी देती है।

यह भी पढ़ें- छठ महापर्व के लिए बेस्ट हैं ये मेहंदी डिजाइंस, देखें 10 मिनट में लगने वाले खूबसूरत पैटर्न

इस बार छठ पूजा पर भारी पायल का नहीं, बल्कि हल्की और स्टाइलिश पायल का ट्रेंड है। लाइट घुंघरू, मीनाकारी, राजस्थानी और मिनिमल डिजाइन, हर तरह की पायल मार्केट में मिल रही है। आलता और महावर के साथ सही पायल चुन ली जाए, तो बिना ज्यादा मेहनत के पूरा फेस्टिव लुक एकदम परफेक्ट लगने लगता है। इसलिए, अपनी साड़ी और आराम के हिसाब से ही पायल चुनना सबसे समझदारी वाला फैसला है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
छठ पूजा पर कौन सी पायल पहनना सबसे आरामदायक रहेगा?
छठ पूजा पर हल्की चेन वाली पायल सबसे आरामदायक रहती है। इसमें पैरों में दर्द नहीं होता है और घाट पर देर तक खड़े रहने पर भी परेशानी नहीं होती है। हैवी पायल सिर्फ कुछ देर के फोटो के लिए ठीक है, पूरे दिन के लिए नहीं।
क्या आलता के ऊपर पायल पहनने से आलता खराब हो जाता है?
अगर आलता लगाने के बाद उसे अच्छे से सूखने दिया जाए, तो पायल से आलता खराब नहीं होता है। आलता सूखने से पहले पायल पहनने पर ही डिजाइन बिगड़ता है। इसलिए आलता लगाने के 20 मिनट बाद ही पायल पहननी चाहिए।
चांदी की पायल काली पड़ जाए तो उसे घर पर कैसे साफ करें?
चांदी की पायल काली पड़ जाए तो उसे टूथपेस्ट से हल्के हाथ से रगड़कर साफ किया जा सकता है। इसके बाद गुनगुने पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ दें। इससे पायल फिर से नई जैसी चमकने लगती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।