Matar Mala Gold Necklace Designs: शादी सीजन में खूब ट्रेंड कर रहे हैं मटर माला गोल्ड नेकलेस, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
-1795175259507.webp)
शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो गया है। इस दौरान अधिकतर महिलाएं एक से एक खूबसूरत आउटफिट के साथ एक्सेसरीज भी कैरी करती हैं। अगर आप भी अपने लुक को डिफरेंट और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो एक जैसी साधारण एक्सेसरीज चुनने के बजाय इस बार कुछ यूनिक और नया ट्राई कर सकती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं मटर माला गोल्ड नेकलेस डिजाइंस (Matar Mala Gold Necklace) की।
4 लेटेस्ट मटर माला नेकलेस डिजाइंस
मटर के दानों की तरह दिखने वाले सोने के ये छोटे-छोटे दाने आपके गले की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ पूरे वेडिंग लुक में भी चार चांद लगा देते हैं। मटर माला गोल्ड नेकलेस न केवल लहंगे और बनारसी साड़ियों को रॉयल लुक देती है, बल्कि इसे आप किसी भी एथनिक या ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 4 लेटेस्ट मटर माला नेकलेस डिजाइंस के बारे में।
1. सिंगल लेयर क्लासिक मटर माला
सोने के छोटे और गोल दानों की एक साधारण सी पतली चेन वाला यह नेकलेस आपकी खूबसूरती को दोगुना कर सकता है। हल्की साड़ी, सूट या डेली एथनिक आउटफिट के साथ आप इस तरह की माला को आसानी से पहन सकती हैं।

pinterest/Ruvya Jewels
2. मल्टी लेयर रानी हार मटर माला डिजाइन
आजकल मटर माला में मल्टी लेयर डिजाइन भी बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रही है। इसमें आप तीन या चार लेयर वाली मटर माला पहन सकती हैं। दुल्हन या ब्राइडल लुक के लिए इस तरह की माला सबसे बेस्ट रहेगी। ऐसे में आप अपनी शादी में होने वाली किसी भी रस्म में इसे पहन सकती हैं।

pinterest/RS Passion
3. कुंदन या पोलकी पेंडेंट मटर माला
कुंदन और पोलकी डिजाइन शुरू से ही चलन में रही है। ऐसे में अगर आप अपनी शादी में या किसी खास इवेंट में कुंदन-पोलकी वाला नेकलेस पहन रही हैं, तो साधारण नेकलेस पहनने के बजाय इस तरह का कुंदन या पोलकी पेंडेंट गोल्ड मटर माला डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। यह डिजाइन ट्रेडिशनल और फेस्टिव वाइब को और बेहतर बनाती है।
यह भी पढ़ें- नेकलेस से लेकर ब्रेसलेट तक... क्या आपकी ज्वेलरी ही तय करती है आपका मूड?

pinterest/BhamanFashionss
4. पर्ल और बीड्स फ्यूजन मटर माला
पर्ल डिजाइंस खासकर रात में होने वाले इवेंट में पहनने के लिए सबसे बेस्ट हो सकती हैं। अगर आप नाइट रिसेप्शन के दौरान अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो सोने के दानों के साथ बीच-बीच में पर्ल और बीड्स का डिजाइन आपके लुक को खास बना सकता है। इसे आप पेस्टल कलर के किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

pinterest/Ramadevi nallamothu
मटर माला नेकलेस खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान
अगर आप मटर माला नेकलेस पहनने या खरीदने जा रही हैं, तो इन छोटी-छोटी बातों का खास ध्यान जरूर रखें -
- आप इसे असली सोने में खरीद रही हैं, तो बीआईएस (BIS) हॉलमार्क जरूर चेक करें और अपने बजट व पसंद के हिसाब से सही कैरेट चुनकर इसे बनवाएं।
- आपके ब्लाउज या सूट का गला बंद है यानी हाई नेक है, तो आप लंबा नेकलेस चुनें।
- अगर आपका डीप नेक या वी-नेक है, तो आप लंबे नेकलेस के अलावा चोकर नेकलेस भी चुन सकती हैं।
- सोने के छोटे-छोटे दाने और पतली चेन आपस में उलझ सकते हैं, इसलिए इन्हें सुरक्षित रखने के लिए अलग से एक छोटा बॉक्स जरूर रखें।
यह भी पढ़ें- नेकलेस लेयरिंग का सबसे बड़ा झंझट होगा दूर, बिना उलझाए ऐसे पहनें कई चेन्स
निष्कर्ष: अगर आप भी इस साल वेडिंग सीजन में कुछ डिफरेंट और नया ट्राई करना चाह रही हैं, तो एक जैसे नेकलेस पहनने के बजाय इस तरह की मटर माला पहनकर आप शादी-ब्याह के मौकों पर सबसे अलग और खूबसूरत दिख सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- क्या मटर माला नेकलेस केवल दुल्हन ही पहन सकती हैं?
- बिल्कुल नहीं, हल्के और मीडियम डिजाइन वाली मटर माला को शादी में शामिल होने वाली महिलाएं, बहनें, दोस्त और त्योहारों पर कोई भी पहन सकता है।
- क्या मटर माला को वेस्टर्न या इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ पहना जा सकता है?
- जी हां, सिंगल या डबल लेयर वाली मटर माला को कुर्ती-पैंट, क्रॉप टॉप या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।
- मटर माला की चमक लंबे समय तक कैसे बनाए रखें?
- इसे परफ्यूम, हेयर स्प्रे या केमिकल के सीधे संपर्क से बचाएं और इस्तेमाल के बाद मुलायम सूती कपड़े से पोंछकर रखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।