Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:00 AM IST

सावन में चेहरे पर आएगा निखार, ट्राई करें बिंदी के ये 4 ट्रेंडी डिजाइंस

सावन 2026 में अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अपने श्रृंगार में कुछ लेटेस्ट बिंदी डिजाइंंस को शामिल कर सकती हैं।
Updated:- 2026-07-23, 15:22 IST
image

सावन के पावन महीने में कुछ महिलाएं हरी साड़ी, मैचिंग चूड़ियां और खूबसूरत गहनों से खुद को सजाती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं, इन सभी चीजों के अलावा बिंदी आपके सावन लुक में चार चांद लगा सकती है। जी हां, आपके माथे की खूबसूरती को दोगुना करने के लिए बिंदी जरूरी होती है। अगर आप भी हर बार वही एक जैसी प्लेन गोल बिंदी लगाकर बोर हो गई हैं, तो इस सावन कुछ ट्रेंडी बिंदियों को ट्राई करें। इससे आप गॉर्जियस और डिफरेंट लुक पा सकती हैं।

1. स्टोन वाली बिंदी (Stone Bindi)

बिंदी चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर देती है। बिना बिंदी के चेहरा फीका दिखने लगता है। ऐसे में अगर आप भी सावन में सूट पहन रही हैं, तो सूट वाले लुक को बेहतर बनाने के लिए इस तरह की खूबसूरत स्टोन वाली बिंदी को चुन सकती हैं। ऐसी बिंदी आपके ट्रेडिशनल और इंडो-वेस्टर्न लुक को कॉम्पलीमेंट करने में मदद करेगी। 

2

2. चांद शेप बिंदी (Chand Shape Bindi)

चांद शेप वाली बिंदी भी चेहरे को परफेक्ट लुक देने में मदद करेगी। ऐसे में अगर आप भी सावन में एथनिक आउटफिट चुन रही हैं, तो परफेक्ट लुक के लिए आप इस तरह की चांद वाली बिंदी को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की खूबसूरत बिंदी एवरग्रीन और मॉडर्न बिंदी डिजाइन्स में से एक है, जिसे माथे पर लगाकर चेहरे की खूबसूरती को दोगुना किया जा सकता है। 

3 - 2026-07-23T151816.289

यह भी पढ़ें- Bindi Designs: सिंपल सूट को भी रॉयल बना देंगी बिंदी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, देखें ट्रेंडिंग कलेक्शन

3. ड्रॉप शेप बिंदी (Drop Shape Bindi)

वैसे तो मार्केट में तरह-तरह की बिंदियां मिल जाएंगी, लेकिन सावन के महीने में आप परफेक्ट लुक पाने के लिए इस तरह की ड्रॉप शेप बिंदी को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसी ड्रॉप शेप बिंदी आपको नजदीकी बाजार में किसी भी एक्सेसरीज की दुकान पर आसानी से मिल जाएगी। इसे आप साड़ी और सूट दोनों के साथ कैरी कर सकती हैं।

Drop Shape Bindi

मल्टीकलर फ्लावर शेप बिंदी (Multicolour Flower Shape Bindi)

आपके लिए इस तरह की मल्टीकलर फ्लावर शेप बिंदी भी बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप न सिर्फ साड़ी के साथ बल्कि सूट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। सावन में गॉर्जियस लुक पाने के लिए यह बिंदी सही विकल्प होगी। ऐसी बिंदी को माथे पर लगाकर आप किसी हसीना की तरह दिख सकती हैं। यह आपके लिए एक शानदार चॉइस हो सकती है।

4 - 2026-07-23T151810.307

अगर आप भी सावन के महीने में चेहरे पर कौन-सी बिंदी लगाएं यह डिसाइड नहीं कर पा रही हैं, तो ऊपर बताए गए इन बिंदी डिजाइन्स को ट्राई कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- माथे की बिंदी का हब कहा जाता है यूपी का यह शहर, क्या आप जानती हैं नाम?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: amazon/Comet Busters store 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।