Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:32 AM IST

बिंदी के खाली पत्तों को फेंकने की भूल न करें, घर सजाने के लिए बनाएं ये 3 चीजें

बिंदी के खाली पत्तों को बेकार समझकर फेंकने के बजाय, उनसे घर सजाने के लिए खूबसूरत चीजें बनाई जा सकती हैं। इन पत्तों से विंटेज वॉल हैंगिंग, कस्टमाइज्ड ऑर्गनाइजर आदि तैयार किए जा सकते हैं।
Updated:- 2026-05-26, 14:42 IST
image

हमारे घर में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें हम बेकार समझकर फेंक देते हैं। इन्हीं में से एक है बिंदी के खाली पत्ते या कार्ड्स। बिंदी खत्म होने के बाद इन कार्डबोर्ड पैकेट्स को बेकार मान लिया जाता है, लेकिन अगर आप क्रिएटिव हैं, तो इन पत्तों से बेहद खूबसूरत होम डेकोर आइटम्स तैयार किए जा सकते हैं। जी हां, यह अनोखा तरीका न केवल आपके पैसे बचा सकता है, बल्कि घर को प्यारा सा लुक भी देता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बिंदी के रीसाइक्लिंग हैक्स और क्राफ्ट आइडियाज क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

विंटेज वॉल हैंगिंग

आप 4 से 5 खाली बिंदी के पत्तों को आपस में एक रिबन से लाइन में जोड़ें। अब इन पत्तों के ऊपर पुराने शादी के कार्ड्स में से भगवान गणेश या लक्ष्मी जी के सुनहरे मोटिफ्स काटकर चिपकाएं। 

1 - 2026-05-26T131931.529

अब कोनों पर ग्लिटर या गोटा-पट्टी लगा दें। आप इसे लिविंग रूम में लटकाएं, जिससे घर का पूरा विजुअल लेआउट बेहद शानदार और रॉयल नजर आने लगेगा।

इसे भी पढ़ें -Bindi Designs: सिंपल सूट को भी रॉयल बना देंगी बिंदी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, देखें ट्रेंडिंग कलेक्शन

 कस्टमाइज्ड ऑर्गनाइजर

आप बिंदी के पत्तों के गत्ते को क्राफ्ट पेपर से पूरी तरह कवर कर लें। इसके बाद सुई की मदद से इसमें छोटे-छोटे छेद कर लें। इस बोर्ड का उपयोग आप अपनी छोटी एथनिक इयररिंग्स, टॉप्स, सुइयां या सेफ्टी पिन्स को व्यवस्थित तरीके से टांगने के लिए कर सकती हैं। 

1 - 2026-05-26T131931.529

बुकमार्क्स 

बिंदी के पत्ते को बीच से काटकर एक लंबी पट्टी बनाएं। चूंकि इन पैकेट्स पर पहले से ही प्रिंट्स या वेलवेट फिनिश होती है, इसलिए आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस पट्टी के ऊपरी हिस्से में एक छोटा सा छेद करके उसमें रेशम का धागा या लटकन बांध दें। आपका जीरो-बजट वाला सेलिब्रिटी स्टाइल बुकमार्क तैयार है।

इसे भी पढ़ें -माथे पर सुंदर लगेगी ये बिंदिया, ऐसे करें डिजाइन पसंद

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।