Wed Oct 7, 2026 | Updated 09:16 PM IST

गरबा नाइट्स में दिखेंगी सबसे अलग, कुमकुम-चंदन की चंद्रकोर बिंदी जरूर ट्राई करें

त्योहारों और गरबा नाइट्स में हर महिला अपने लुक को शानदार बनाने के लिए एक से एक एथनिक वियर कैरी करती हैं। इस नवरात्रि आप भी अपने लुक को खास बनाने के लिए माथे पर कुछ ट्रेंडी कुमकुम और सफेद चंदन से चंद्रकोर और गुजराती बिंदी आर्ट बना सकती हैं। 
Updated:- 2026-10-07, 19:13 IST
image

भारतीय संस्कृति में बिंदी सोलह शृंगार का हिस्सा मानी जाती है। अक्सर महिलाएं त्योहारों, शादियों और नवरात्रि गरबा नाइट्स के दौरान साधारण सी बिंदी लगा लेती हैं, लेकिन यह सादी स्टिकर बिंदी आपके लुक को हल्का बना सकती हैं। अगर आपको भी साधारण बिंदी लगाने के बाद अपना लुक फीका लगता है, तो अब आप हाथों से बनाई जाने वाली 'ट्रेडिशनल चंद्रकोर' और 'गुजराती-बंगाली बिंदी आर्ट' ट्राई कर सकती हैं।

कुमकुम और सफेद चंदन से बनाएं 3 खूबसूरत बिंदी आर्ट स्टाइल्स

माथे पर लाल-मैरून कुमकुम और सुगंधित सफेद चंदन से उकेरी गई बिंदी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन रेडीमेड बिंदी की जगह चंदन-कुमकुम वाली बिंदी ट्राई करना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं इसे आसानी से लगाने का तरीका।

क्लासिक माहा महाराष्ट्रीयन चंद्रकोर बिंदी

महाराष्ट्रीयन चंद्रकोर बिंदी मराठी संस्कृति की पहचान मानी जाती है। चंद्रकोर यानी दूज के चांद के आकार की बिंदी हर तरह के एथनिक वियर पर खूब जचती हैं। ऐसे में आप इस तरह की बिंदी को माथे पर लगाकर नवरात्रि लुक को और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इसे माथे के ठीक बीच में कुमकुम से उल्टा चांद बनाकर आप लगा सकती हैं। इसके नीचे एक छोटा सा बिंदु लगाकर बिंदी वाले लुक को पूरा करें।   

1 - 2026-10-07T190719.809

यह भी पढ़ें- पसीने में भी नहीं खिसकेगी माथे की बिंदी, आजमाएं ये सीक्रेट ब्यूटी हैक

एस्थेटिक डॉट्स वाली गुजराती बिंदी आर्ट

इस साल नवरात्री के खास मौके पर आप अपने लुक को अट्रैक्टिव और भीड़ से अलग बनाने के लिए माथे के बीचों-बीच लाल कुमकुम की गोल या चंद्रकोर बिंदी बना सकती हैं। इसके बाद भौंहों के ठीक ऊपर सफेद चंदन का पेस्ट लेकर छोटे-छोटे बारीक डॉट्स भी बना सकती हैं। इस तरह की बिंदी न सिर्फ आपके चेहरे की सुंदरता को बढ़ाएगी, बल्कि परफेक्ट डांडिया लुक भी देगी।

2 - 2026-10-07T190717.825

इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन फ्लोरल बिंदी डिजाइन

अगर आप गरबा नाइट में भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं, तो डांडिया ड्रेस या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ फूल पैटर्न वाली यह बिंदी बनवा सकती हैं। इस तरह की बिंदी आपके लुक को फोटो में अट्रैक्टिव दिखाने में मदद करेगी। आप इस तरह की बिंदी को घर पर आसानी से बना सकती हैं।

3 (71)

परफेक्ट बिंदी बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप टिप्स

घर पर एकदम सटीक बिंदी डिजाइन बनाने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। जैसे -

  • एक कटोरी में गीला कुमकुम या अलता लें। दूसरी कटोरी में असली सफेद चंदन पाउडर के साथ थोड़ा गुलाब जल मिला दें।
  • हाथों की उंगलियों के बजाय माचिस की तीली या टूथपिक का इस्तेमाल करें।
  • टूथपिक की मदद से कुमकुम का हाफ-मून शेप बनाएं। जब यह सूख जाए, तब बाकी डिजाइंस बनाएं।

यह भी पढ़ें- सावन में चेहरे पर आएगा निखार, ट्राई करें बिंदी के ये 4 ट्रेंडी डिजाइंस

निष्कर्ष:  नवरात्रि के दौरान अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए माथे पर बिंदी लगा रही हैं, तो वही एक जैसी पुराणी बिंदी के बजाय आप कुमकुम का चंद्रकोर और सफेद चंदन के ग्रेसफुल डॉट्स बनाकर परफेक्ट डांडिया लुक पा सकती हैं। इस नवरात्रि कुछ टिप्स को आजमाकर आप इस तरह की बिंदी को आसानी से घर पर बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

(Image Credit: AI)

FAQ
अगर टूथपिक न हो तो चंदन के बारीक डॉट्स किस चीज़ से बनाएं?
आप घर पर मौजूद सेफ्टी पिन के गोल वाले पिछले सिरे, माचिस की तीली या किसी पुराने आईलाइनर के पतले ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
क्या गरबा में पसीने से चंदन की बिंदी बह जाती है?
अगर आप चंदन के घोल में गुलाब जल के साथ एक बूंद मेकअप फिक्सर या प्राइमर मिला लेंगी, तो यह स्वेट-प्रूफ बन जाएगी और बिल्कुल नहीं बहेगी।
गोल चेहरे वाली महिलाओं पर किस तरह की बिंदी डिजाइन ज्यादा अच्छी लगती है?
गोल चेहरे पर थोड़ी लंबी, वर्टिकल या पतली चंद्रकोर बिंदी बहुत जंचती है, क्योंकि इससे चेहरा थोड़ा लंबा और अट्रैक्टिव दिखता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।