Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:59 AM IST

Date Night के लिए परफेक्ट हो सकते हैं प्रियंका चोपड़ा के ये 5 लेटेस्ट लुक

जहां बात स्टाइल की होती है वहां प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टाइल आइकन बन जाती हैं। ऐसे में उनके ये 5 लेटेस्ट लुक्स डेट नाइट के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। 
Updated:- 2020-01-13, 15:00 IST
priyanka chopra and her stylish date night looks

जहां बात स्टाइल की आती है वहां प्रियंका चोपड़ा का नाम कैसे पीछे रह सकता है। उनका स्टाइल लाजवाब है और साथ ही साथ उनके वॉर्डरोब की ड्रेसेस हमें काफी पसंद आती है। ऐसे में अगर आपको कहीं डेट पर जाना है तो क्यों न आप प्रियंका चोपड़ा के स्टाइल स्टेटमेंट से ही इंस्पिरेशन लें। तो चलिए आज देखते हैं प्रियंका के 5 लेटेस्ट लुक जो उन्होंने पिछले दो महीने में पहने हैं और आप उन लुक्स से कैसे इंस्पिरेशन ले सकती हैं।  

1. प्रिंटेड कंफर्टेबल ड्रेस का लुक- 

प्रियंका चोपड़ा ने 2020 के अपने कैजुअल लुक में वर्साचे की एक खास ड्रेस पहनी है। ये है प्रिंट स्लीवलेस शर्ट ड्रेस। इसी के साथ, उन्होंने ओवरकोट से अपना लुक कंप्लीट किया है।  

priyanka chopra casual date night look

शर्ट ड्रेस वैसे भी आजकल काफी ज्यादा फैशन में हैं। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक सभी शर्ट ड्रेस को अपने वॉर्डरोब में शामिल कर चुकी हैं। इस तरह प्रियंका चोपड़ा का ये लुक ट्रेंडी और डेट नाइट के लिए परफेक्ट हो सकता है। प्रियंका की ये ड्रेस 78 हज़ार रुपए की है।  

इसे जरूर पढ़ें- गॉगल्स, ड्रेस, जूते, बैग क्या आप जानती हैं प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की कीमत? आप ऐसे कॉपी कर सकती हैं ये लुक 

2. कैजुअल लुक- 

प्रियंका चोपड़ा को न्यूयॉर्क की बेवर्ली हिल्स में इस लुक में देखा गया। प्रियंका चोपड़ा का व्हाइट जैकेट और कंफर्टेबल पैंट्स काफी अच्छी लग रही हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रियंका ने ब्लैक हील्स और साथ ही साथ कैट आई सनग्लासेस लगाए हैं। इसी के साथ हूप इयररिंग्स पहने हैं।  

priyanka chopra chennal jacket

प्रियंका चोपड़ा ने यहां शिनैल ब्रांड की जैकेट पहनी हुई है। इस जैकेट की कीमत 1 लाख 5 हज़ार रुपए है। किसी भी कैजुअल डेटिंग दिन के लिए ये काफी अच्छी फोटो हो सकती है।  

3. सैटिन ड्रेस- 

Philosophy di Lorenzo Serafini डिजाइनर लेबल की इस ड्रेस में प्रियंका काफी स्टाइलिश लग रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस लुक को काफी अच्छे से कैरी किया है। अगर डेट नाईट की बात करें तो सैटिन ड्रेस काफी अच्छी लग सकती है। ये कंफर्टेबल और सेक्सी दोनों ही लगेगी। आप अपने वॉर्डरोब में कम से कम एक सैटिन ड्रेस तो रख ही सकती हैं।  

priyanka chopra satin slip dress

प्रियंका की ये ड्रेस 55 हज़ार रुपए की है।  

4. रेड ड्रेस का जादू-  

UNICEF स्नोफ्लेक बॉल में प्रियंका चोपड़ा ने रेड ड्रेस वाला लुक लिया था। उनका लुक काफी खास लग रहा था। किसी डेट नाइट पर रेड कलर लुक वैसे भी काफी अच्छा लगता है। तो यकीनन आप रेड मैक्सी ड्रेस को अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।  

priyanka chopra unicef ball gown

प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ जिमी चू ब्रांड की हील्स पहनी हैं। इन हील्स की कीमत 50 हज़ार रुपए है। प्रियंका की ड्रेस डिजाइनर लेबल Salvatore Ferragamo की है।  

 

इसे जरूर पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा को 5.2 लाख के बैग ने बचाया वॉर्डरोब मालफंक्शन से?

5. कैजुअल लेदर बूट्स लुक- 

न्यूयॉर्क में एक आउटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने ये लुक अपनाया था। चेक वाली शर्ट के अलावा, बाकि सब कुछ ब्लैक। लेदर बूट्स, ब्लैग डफल बैग, ब्लैक जैकेट, ब्लैक सनग्लासेस और साथ ही हूप वाले इयररिंग्स। 

priyanka chopra lether jacket look

ब्लैक हमेशा क्लासी लुक देता है और ये किसी भी वक्त आ सकता है। 

 

प्रियंका चोपड़ा ने यहां डिजाइनर बूट्स पहने हैं। ये DEAR FRANCES के बूट्स हैं जिनकी कीमत 40 हज़ार रुपए के आस-पास है। इसी के साथ, हॉक्सटन एंकल ब्लैक पैंट जिसकी कीमत 12 हज़ार रुपए है। इसी के साथ उनके पास वर्साचे का बैग है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।