Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:25 PM IST

60 की उम्र के बाद भी हॉट और स्टाइलिश दिखाएंगी ये टिप्स, 1 बार जरूर पढ़ें

महिलाओं की उम्र चाहे कुछ भी हो, वह हमेशा बोल्ड और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। हर कोई लड़कियों के लिए स्टाइलिश दिखने की टिप्स बताता है
Updated:- 2019-10-07, 17:39 IST
tips to look bold and stylish Main

जब महिलाओं की उम्र 60 साल या इसके आसपास हो जाती है तो वे नए फैशन और स्टाइल को फॉलो करना छोड़ देती हैं। इसके पीछे कई कारण होते हैं। कुछ महिलाओं को लगता है कि बढ़ती उम्र में अगर वह ज्यादा स्टाइलिश दिखेंगी तो समाज उनके बारे में क्या सोचेगा? लोग कहेंगे कि बुढ़ापे में जवानी चढ़ रही है! जबकि कुछ महिलाओं को लगता है कि 60 साल की उम्र में अगर वह ट्रेंडी कपड़ें पहनेंगी या लड़कियों की तरह खुद को मेनटेन रखेंगी तो लोग उनका मजाक उड़ाएंगे। अगर आप इनमें से कुछ भी सोचती हैं तो ये आपकी सबसे बड़ी भूल है। दरअसल, ऐज सिर्फ एक नंबर होती है। अगर बढ़ती उम्र में भी आपको नए ट्रेंड को फॉलो करने का मन करता है या खुद को स्टाइलिश दिखाने का मन करता है तो आपको लोगों की परवाह करने के बजाय अपने मन की सुननी चाहिए। अगर आप 60 की उम्र में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं लेकिन आपको नहीं पता कि आपको इसके लिए क्या करना चाहिए तो आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर, नीना गुप्ता और रेखा जैसी एवरग्रीन एक्ट्रेस के फैशन के बारे में बता रहे हैं। क्योंकि 60 साल की होने के बाद भी इन एक्रटेसेस ने फैशन की दुनिया में अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस से तहलका मचाया हुआ है। इनसे इंस्पायर होकर आप भी बढ़ती उम्र में बोल्ड और स्टाइलिश दिख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Viral Photos: रेखा का स्टाइलिश अवतार, मनीष मल्होत्रा के इस आउटफिट में आईं नजर 

एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा

tips to look bold and stylish inside

रेखा बॉलीवुड की उन एवरग्रीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो न सिर्फ अपनी खूबसूरती और एक्ट्रिंगी की वजह से बल्कि अपनी जबरदस्त फैशन नॉलेज की वजह से भी आज की ऐक्ट्रेसेस को करारे की टक्कर देती हैं। रेखा के ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल को देखकर यह साफ समझ आता है कि उनके लिए ऐज सिर्फ एक नंबर है। रेखा कई महिलाओं के लिए एक फैशन आइकन है। वह हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस से फैशन स्टेटमेंट बनाती है। रेखा से इंस्पायर होकर आप भी इस उम्र में डीवा दिख सकती हैं।

 

नीना गुप्ता

tips to look bold and stylish inside

नेशनल अवॉर्ड विनर और सुपरहिट फिल्म 'बधाई हो' की एक्ट्रेस नीना गुप्ता अक्सर अपने बोल्ड और हॉट स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इस एक्ट्रेस की उम्र भले ही आज 60 साल हो गई हो लेकर ट्रेंडिंग फैशन और स्टाइल को अपनाने के मामले में नीना गुप्ता किसी से पीछे नहीं हैं। एक इंटरव्यू के दौरान 'बधाई हो' एक्ट्रेस ने खुद ही कहा था कि वह फैशन को लेकर बहुत कॉन्श‍ियस रहती हैं और उनकी हॉट फोटोज पर काफी उन्हें काफी पॉजेटिव कमेंट भी मिलते हैं। वह कहती हैं कि इस उम्र में भी खूबसूरत और फैशनेबल दिखकर उन्हें काफी खुशी मिलती है। अगर आप भी नीना गुप्ता की तरह सोच रखें तो आप पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है।

इसे भी पढ़ें: हेमा मालिनी की कभी संपत्ति पर सवाल तो कभी उनका उड़ा मजाक, उन्होंने कहा “यह मेरा आखिरी चुनाव”

नीतू कपूर

tips to look bold and stylish inside

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर भी 61 साल की हैं लेकिन फैशन के मामले में वह दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर और श्रद्धा कपूर जैसी टॉप हीरोईनों को भी पीछे छोड़ देती हैं। इस उम्र में भी नीतू कपूर देश के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए मॉडल शूट करती हैं। वह इंडियन और वेस्टर्न हर तरह के कपड़ों को काफी खूबसूरती के साथ कैरी करती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।