Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    2018 Bridal Lehenga: प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण तक इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के ब्राइडल लहंगे इस साल हुए पॉपुलर

    बॉलीवुड में इस साल बहुत सारी एक्ट्रेस ने शादी की। दीपिका पादुकोण से लेकर सोनम कपूर प्रियंका चोपड़ा तक सबके हाथों में शादी की मेहंदी रची। इनके ब्राइडल लहंगा भी इस साल बेहद पॉपुलर रहे
    author-profile
    • Inna Khosla
    • Her Zindagi Editorial
    Updated at - 2018-12-26,19:56 IST
    Next
    Article
    bollywood actress bridal lehenga  main

    बॉलीवुड में इस साल बहुत सारी एक्ट्रेस ने शादी की। दीपिका पादुकोण से लेकर सोनम कपूर प्रियंका चोपड़ा तक सबके हाथों में शादी की मेहंदी रची और इनकी शादी का जोड़ा सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा। रॉयल वेडिंग ईयर कहा जा रहा 2018 बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी से ही नहीं बल्कि देश के सबसे बड़े बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की खबरों से भी छाया रहा। एक साल में शाही शादियों में सेलिब्रिटी दुल्हन के ब्राइडल लहंगे पर सबकी नज़र थी।  तो आपके फेवेरेट सेलिब्रिटी ने अपनी वेडिंग पर कैसा ब्राइडल लहंगा पहना और वो क्यों इस साल और आने वाले साल में भी ट्रेंड करने वाला है आइए आपको बताते हैं। 

    साल 2018 की सेलिब्रिटी रॉयल वेडिंग- नहीं पहना ब्राइडल रेड कलर लहंगा

    bollywood actress bridal lehenga of  isha ambani neha dhupia

    नेहा धूपिया ने इस साल मार्च के महीने में अपने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी के साथ झटपट शादी कर ली। जैसे ही ये खबर मीडिया में आयी लोग हैरान हो गए क्योंकि नेहा धूपिया की शादी के बारे में किसी को अंदाज़ा भी नहीं था। नेहा धूपिया ने ब्लश पिंक कलर का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना। अनुष्का शर्मा की शादी के बाद ब्लश पिंक कलर के ब्राइडल लहंगे ने इस साल खूब ट्रेंड किया। 

    ईशा अंबानी की शादी के चर्चे तो सालभर रहे। किस तरह से आनंद पीरामल ने ईशा अंबानी को प्रपोज़ किया और फिर इनकी फैमिली ने दोनों की शादी करवाने का फैसला किया ये सब जानते हैं। अंबानी परिवार के लिए साल 2018 खुशियों से भरा रहा। नीता अंबानी ने अपनी बेटी की बिदाई की और ईशा ने जो ब्राइडल लहंगा पहना वो नीता अंबानी की ब्राइडल साड़ी की वजह से खूब फेमस हुआ। ईशा अंबानी के ब्राइडल लहंगे पर क्रिस्टल का खास काम किया गया था जिस वजह से इस लहंगे की कीमत कई करोड़ों में बतायी जा रही है। 

    दीपिका पादुकोण का ब्राइडल लहंगा- दुपट्टे पर लिखे थे ये शब्द

    bollywood actress bridal lehenga of  deepika padukone

    दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो में रणवीर सिंह के साथ दो अलग-अलग रीति-रिवाज़ से शादी की। पहले इन्होंने साउथ इंडियन वेडिंग की जिसमें दीपिका पादुकोण ने गोल्डन और रेड कलर की ब्राइडल साड़ी पहनी थी तो दूसरी सिंधी वेडिंग की जिसमें उन्होंने फैशन डिज़ाइनर सब्यासाची मुखर्जी का डिज़ाइनर लहंगा पहना था। रेड कलर के इस खूबसूरत लहंगे का दुपट्टा सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ था। दीपिका के ब्राइडल दुपट्टे पर सदा सौभाग्यवती भव: लिखा था और इस साल दीपिका पादुकोण से ब्राइडल लहंगों पर कुछ ना कुछ लिखवाने का ये नया ट्रेंड शुरु हुआ है।

    प्रियंका चोपड़ा का वेडिंग लहंगा - गाउन ट्रेल के स्टाइल में ओढ़ा था ब्राइडल दुपट्टा

    bollywood actress bridal lehenga of  priyanka chopra

    प्रियंका चोपड़ा की शादी का लहंगा फैशन डिज़ाइनर सब्यासाची मुखर्जी ने ही डिज़ाइन किया था। इस लहंगे पर हाथ की बारीक कारीगरी की गयी थी जिसे तैयार करने में 3720 घंटे लगे थे। यूं तो दुल्हन के लहंगे में जरदोज़ी, क्रिस्टल और इसी तरह की रायल कारीगरी की जाती है लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी रॉयल वेडिंग पर अपना लुक बेहद सिंपल और एलीगेंट ही रखा। उनका वेडिंग लहंगा अब तक के सभी ब्राइडल लहंगा से हटकर था। ऐसे में प्रियंका का ये ब्राइडल लहंगा भी इस साल ट्रेंड करने लगा और आने वाले साल में भी ये लुक काफी ट्रेंड करने वाला है। 

    सोनम कपूर का ब्राइडल लहंगा 

    bollywood actress bridal lehenga of  sonam kapoor

    सोनम कपूर की शादी का ब्राइडल लहंगा जितना खूबसूरत था उससे भी ज्यादा खूबसूरत थी उनकी ब्राइडल ज्वेलरी, स्पेशली सोनम कपूर का ब्राइडल हेड गेयर तो सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ। आनंद अहूजा के साथ सोनम कपूर की शादी पंजाबी रीति-रिवाज़ से सोनम की आंटी के घर पर हुई थी। सोनम कपूर का ब्राइडल लहंगा फैशन डिज़ाइनर अनुराधा वकील ने डिज़ाइन किया था और सोनम कपूर का ब्राइडल मेकअप नम्रता सोनी ने किया था। क्योंकि सोनम कपूर का ब्राइडल लहंगा और ज्वेलरी काफी हैवी थी इसलिए उन्होंने नेचूरल मेकअप लुक ही रखा था। 

    इस साल बॉलीवुड की इन ब्यूटी क्वीन्स ने ब्राइडल लहंगे के नए ट्रेंड सेट किये हैं। आने वाले साल में अब दुल्हन मार्केट में इसी तरह के लहंगों की डिमांड करने वाली हैं। तो आप भी अगर अगले साल शादी करने वाली हैं तो बॉलीवुड की इन हीरोइन्स से ब्राइडल लहंगा टिप्स ले सकती हैं।

    Recommended Video

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi