herzindagi
90s saree trends

Retro Style Saree Look: इस तरह की साड़ियों से खुद को दें रेट्रो लुक, दिखेंगी सबसे जुदा

Retro Saree Looks: यदि आप भी 80s और 90s एक्ट्रेसेस की तरह खुद को रेट्रो लुक देना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप अपना लुक क्लासिक बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-07, 16:29 IST

80 और 90 के दशक की हसीनाओं के बहुत से ऐसे लुक हैं, जो सालों बाद एक बार फिर ट्रेंड में आते रहते हैं। आज भी लोग उनके पुराने लुक्स को क्रिएट करना चाहते हैं। बीते जमाने के इन लुक्स को आप स्टाइल करके आप खुद को न्यू लुक दे पाती हैं। साथ ही इनमें आपका लुक भीड़ से एकदम अलग नजर आता है। फैशन की दुनिया में भी रेट्रो लुक का हमेशा ट्रेंड रहता है। इसमें आपका लुक न केवल क्लासिक दिखता है। बल्कि यह एवरग्रीन लुक की कैटेगरी में भी शामिल है।

रेट्रो साड़ी लुक आपकी पर्सनालिटी को विंटेज और स्टाइलिश बनाता है। इसमें पोल्का डॉट और बॉर्डर वाली साड़ियां शामिल होती हैं। इसके अलावा इन साड़ियों के साथ एक्सेसरीज से लेकर हेयर स्टाइल का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। तब जाकर हमारा लुक परफेक्ट बनता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ रेट्रो साड़ी और उनके स्टाइल करने के टिप्स देने जा रहे हैं। जिनको क्रिएट करके आप भी स्मार्ट दिख सकती हैं।

पोल्का डॉट साड़ी

polka dot saree

90s और 80s के दशक की अधिकतर हसीनाओं को आपने इस तरह की पोल्का डॉट साड़ी खूब पहने देखा होगा। शिल्पा शेट्टी भी ब्लैक इन व्हाइट पोल्का डॉट साड़ी में बेहद मॉडर्न अंदाज में नजर आ रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने प्लेन ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया है। हेयर स्टाइल को उन्होंने हाई बन विद साधना कट रखा है। मेकअप को भी उन्होंने बोल्ड रखते हुए आंखों को विंग लाइनर और रेड लिपस्टिक टच देकर अपना लुक कंप्लीट किया है।

ये भी पढ़ें: Saree Designs: ऑफिस इवेंट में वियर करें पोल्का डॉट साड़ी, देखें डिजाइंस

मल्टी रफल साड़ी

ruffle sare

रेट्रो लुक में इस तरह की मल्टी रफल साड़ियां भी शामिल होती है। इन साड़ियों में आपका लुक एकदम परफेक्ट नजर आता है। इन साड़ी का ड्रेपिंग स्टाइल भी थोड़ा डिफरेंट होता है। रफल साड़ी के साथ आप ब्रेड हेयर स्टाइल या फिर बन भी ट्राई कर सकती हैं। इन साड़ियों को आप हर मौके पर कैरी करके अपना लुक गॉर्जियस बना सकती हैं। साथ में आप पर्ल ज्वेलरी स्टाइल करें।

बॉर्डर वाली नेट साड़ियां

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal)

श्रेया घोषाल के जैसी बॉर्डर वाली नेटिड साड़ियां भी क्लासिक रेट्रो लुक का हिस्सा हैं। इसमें आपका सादगी भरा और रॉयल्टी लुक पेश होता है। इसके साथ ओपन कर्ली हेयर और साइड फ्लावर लुक दिया जा सकता है। साथ में डार्क लिपस्टिक शेड ग्लॉसी मेकअप परफेक्ट लुक देगा। साथ में आपक माथे पर बड़ी बिंदी लगा सकती हैं। इस तरह का रेट्रो लुक हर पार्टी में आपको यूनिक और मॉडर्न लुक देता है। ऐसे में आप इसे जरूर ट्राई करें।

ये भी पढ़ें: पार्टी में रफल साड़ी को स्टाइल करने के टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

 

Image Credit: Instagram/Shilpa Shetty/shreyaghoshal/HOUSE OF JAMOTI/myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।