Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

Braid Hair Style: 5 मिनट में बनने वाले ये ब्रेड हेयर स्टाइल आपके फेस्टिव लुक में डालेंगे जान

बालों को आकर्षक लुक देने के लिए आपको चेहरे के शेप के हिसाब से ही हेयर स्टाइल को चुनना चाहिए। इसके लिए आप सेलिब्रिटीज के लुक्स से इंस्पायर हो सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-16, 13:33 IST
how to make braid hair styles

Easy Hair Styles: अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। इसके लिए हम लेटेस्ट फैशन ट्रेंड की लगभग सभी चीजों को फॉलो करते हैं और उन्हें अपने स्टाइल स्टेटमेंट के हिसाब से स्टाइल भी करते हैं।

वहीं अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए हेयर स्टाइल का रोल अहम होता है और फेस्टिव सीजन में बालों को खास लुक देने के लिए ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं केवल 5 मिनट में बनने वाले ब्रेड हेयर स्टाइल जो आपके बालों को देंगे अप-टू-डेट लुक।

फ्रंट ब्रेड हेयर स्टाइल 

front braid

बालों को फ्रंट से सेट करना चाहती हैं तो इस तरह से 4 से 6 ब्रेड बनाकर आप इसे बोक पिंस की मदद से कर सकती हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल के साथ आप छोटे-छोटे बीड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं और हेयर एक्सेसरीज की मदद से अपने लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : ब्राइडल लुक में चार चांद लगा देंगे ये हेयरस्टाइल, आप भी करें ट्राई

हाफ फ्रेंच ब्रेड हेयर स्टाइल 

half french braid

अगर आपको फेस्टिव सीजन में ब्रेड में ट्विस्ट देना है तो इस तरह के आधे बालों में केवल फ्रेंच डिजाइन की ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं। वहीं आगे आपके बाल कलर हुए हैं तो इसकी लुक और भी ज्यादा खिलकर लेयर बाई लेयर निकलकर सामने नजर आएगी।

वॉटरफॉल हेयर स्टाइल 

waterfall braid

सबसे आसान लेकिन देखने में थोड़ी सी मुश्किल जरूर नजर आती है यह वॉटर फॉल स्टाइल ब्रेड। वहीं बालों को आकर्षक लुक देने के लिए इसमें आप कलरफुल थ्रेड्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप केवल इसकी एक ही ब्रेड बनाए ताकि आपका लुक खूबसूरत नजर आए।

इसे भी पढ़ें : छोटे बालों के लिए परफेक्ट हैं ये 3 ओपन हेयर स्टाइल

रिबन स्टाइल ब्रेड हेयर स्टाइल 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by The Diva KanganaRanaut 👑💖 (@kangana_fame)

 

आजकल इस तरह की ब्रेड बेहद चलन में है। इसके लिए आपको केवल सिंपल ब्रेड बनानी होगी और बस उस ब्रेड को आप चौड़े या पतले डिजाइन वाले रिबन की मदद सकती हैं। इसके लिए आप चाहे तो हेयर एक्सटेंशन लगाकर बालों की लेंथ को लम्बा भी कर सकती हैं। 

 

अगर आपको 5 मिनट में बनने वाले ब्रेड हेयर स्टाइल और इन्हें बनाने का आसान तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।