फेस्टिव सीजन में अपने आउटफिट के साथ कैरी करें ये डिफरेंट हैंड बैग्स, दिखेंगी स्टाइलिश

महिलाओं को फेस्टिव सीजन में सबसे खूबसूरत दिखने का अलग ही क्रेज होता है। उनका हमेशा यही महत्व होता है, कि वह किसी भी त्योहार या क्रार्यकम में सबसे यूनिक दिखें, लेकिन अगर आप फेस्टिव सीजन में अपने आउटफिट के साथ कुछ डिफरेंट लुक पाना चाहती हैं, तो आप उसके साथ पर्स या हैंड बैग्स कैरी कर सकती हैं। हैंड बैग एक ऐसी एक्सेसरीज है, जिसे कैरी करना महिलाओं को काफी पसंद होता है। साथ ही यह उनके लुक को और निखार देता है। तो आज हम आपको हैंड बैग्स के अलग अलग डिजाइन दिखाएंगे जिन्हें आप फेस्टिव सीजन में ट्राई कर सकती हैं।
क्लच बैग

- पार्टी में क्लच बैग्स का काफी चलन है।
- आप इसे फेस्टिव सीजन में साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।
- मार्केट में आपको कई तरह के क्लच बैग आराम से मिल जाएंगे।
- ये बाजार में आपको 400 से 550 रुपए तक में मिल जाएंगे।
- साथ ही बाजार में आपको क्लच बैग में काफी वैराइटी देखने को भी मिलेगी, जैसे कुंदन, प्रिंटेड, सिंपल क्लच बैग्स।
इसे भी पढ़ें: इन डिफरेंट ब्राइडल हैंडबैग को करें कैरी, दिखें और भी स्टाइलिश
शोल्डर बैग
- शोल्डर बैग कैरी करने में काफी आरामदायक होते है।
- आप इसे ट्रेडिशनल आउटफिट से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक कैरी कर सकती हैं।
- त्योहारों में अगर आप सूट सलवार पहन रहीं हैं, तो शोल्डर बैग कैरी करना एक अच्छा ऑप्शन रहेगा।
- ये बाजार में आपको 300 से 550 रुपए तक में मिल जाएंगे।
- शोल्डर बैग्स को आप जींस टॉप के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
लेदर बैग

- लेदर बैग लगभग हर महिला की पहली पसंद होती है।
- आप इसे ऑफिस जाने के लिए कैरी कर सकती हैं।
- लेदर के बैग न सिर्फ दिखने में स्टाइलिश होते हैं बल्कि ये मजबूत भी होते हैं।
- आप इस तरह के बैग्स अपनी बेस्ट फ्रेंड या बहन को गिफ्ट भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सस्ते में हैंडबैग्स की करनी है शॉपिंग तो दिल्ली की ये मार्केट होंगी बेस्ट
पोटली बैग

- पोटली बैग को आप साड़ी के साथ कैरी करें।
- आप अपनी ड्रेस के साथ मैचिंग पोटली बैग्स भी ट्राई कर सकती हैं।
- ये बाजार में आपको 330 से 700 रुपए तक में मिल जाएंगे।
क्रॉसबॉडी बैग

- क्रॉसबॉडी बैग छोटी हाइट की महिलाओं के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।
- फेस्टिव सीजन में आप इसे किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
- बाजार में आपको यह 300 से 600 रुपए तक में मिल जाएंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर के जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- instagram, google
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।