ये हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस के 2020 के बेस्ट एथनीक लुक्स

कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम से पता चलता है कि उन्हें एथनीक लुक कैरी करना काफी पसंद है। चाहे लाइट कलर हो या डार्क सभी तरह की ड्रेस को बॉलीवुड एक्ट्रेस एक नए अंदाज में पहनती हैं। हर साल कुछ न कुछ नया ट्रेंड आता है और महिलाएं उन्हें फॉलो करती हैं, लेकिन क्या आपको बता है कि साल 2020 के बेस्ट एथनीक लुक्स कौन-से थे? दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक सभी का साल 2020 में एक ऐसा एथनीक लुक रहा, जो सोशल मीडिया पर सभी को पसंद आया था। तो चलिए आपको उन एथनीक लुक्स के बारे में बताते हैं।
सोनम कपूर

सोनम कपूर की ड्रेस से कोई भी इंस्पिरेशन ले सकता है कि कैसे एथनीक ड्रेस को भी लेयरिंग करके पहना जा सकता है। सोनम कपूर ने पीले रंग की सिल्क कुर्ती पहनी है, जिसमें ग्रीन एंब्रॉयडरी प्लाजो पेंट और एक मैचिंग सिल्क जैकेट दी गई है। इसको एथनीक लुक देने के लिए सोनम ने सिल्वर नेकपीस और छोटे इयरिंग कैरी किए हैं।
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक फैशन आइकॉन भी हैं। प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कलर की साड़ी पहनी है, जिसे एक अलग ही अंदाज में ड्रैप किया गया है। कोरसेट ब्लाउज, एथनीक इयरिंग और ब्लैक स्मोकी आईलुक प्रिंयका चोपड़ा पर परफेक्ट लग रहे हैं। इतना ही नहीं प्रियंका ने बन हेयरस्टाइल कैरी किा है और साड़ी के साथ एक मैचिंग बेल्ट पेयर की है।
इसे जरूर पढ़ें: साल 2021 में इन फैशन ट्रेंड्स का होगा बोलबाला, स्टाइलिश दिखने के लिए करें फॉलो
सामंथा अक्किनेनी

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने यह ड्रेस एक वेडिंग फंक्शन में पहनी थी। यह एक पीले रंग का थ्री-पीस सूट है, जिसमें प्लाजो, शॉर्ट कुर्ती और एंब्रॉयडरी जैकेट दी गई है। इस जैकेट में ग्रीन, पिंक और ब्लू कलर की एंब्रॉयडरी के साथ शैल वाला डिजाइन दिया गया है। चोकर नेकपीस और ब्राउन स्मोकी आई लुक के साथ सामंथा ने अपने वेडिंग और एथनीक लुक को पूरा किया है।
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण हर बार अपने लुक्स से महिलाओं को इंस्पायर करती हैं, चाहे वह वेस्टर्न हो या एथनीक लुक। इस फोटो में दीपिका पादुकोण ने सब्यसाची की ब्लू शिमर साड़ी पहनी है, जिसमें क्रिस्टल डिजाइन दिया गया है। इसके साथ दीपिका पादुकोण ने ब्लैक स्मोकी आई लुक कैरी किया है और वेट हेयर लुक अपनाया है।
इसे जरूर पढ़ें: ये हैं साल 2020 में पहने गए बॉलीवुड एक्ट्रेस के बेस्ट लहंगे
सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा की यह सलमॉन पिंक एथनीक ड्रेस फैंस को काफी पसंद आई थी। इसमें मैचिंग ब्लाउज के साथ-साथ लॉन्ग एंब्रॉयडरी वाला श्रग भी दिया गया है। सोनाक्षी सिन्हा ने इस ड्रेस को सिल्वर ज्वेलरी के साथ कैरी किया है, जो किसी भी ड्रेस को एक एथनीक लुक देने के लिए काफी है। इसके अलावा सोनाक्षी ने वेवी हेयरस्टाइल के साथ ब्राउन स्मोकी आई लुक कैरी किया है, जो परफेक्ट दिख रह है।
कंगना रनौत

इस साल कंगना रनौत ने कई एथनीक लुक्स ट्राई किए, जिसमें ये फ्लोरल ड्रेस सबसे अच्छी रही है। कंगना रनौत ने ग्रीन कलर पर फ्लोरल प्रिंटिड कुर्ती कैरी की है, जिसके साथ ट्रिप डिजाइन की प्लोजो पेंट वीयर की है। मैचिंग फ्लोरल हेयरबैंड और दुपट्टा कंगना को एक गॉर्जियस एथनीक लुक दे रहा है।
डायना पेंटी

डायना पेंटी को एथनीक लुक कैरी करना बेहद पसंद है और वह सभी ड्रेस में परफेक्ट दिखाई देती हैं। इस फोटो में डायना पेंटी ने डाईड साड़ी पहनी है, जिसमें व्हाइट कलर पर पिंक डाई की गई है। इसका प्रिंट बेहद फ्रेश दिख रहा है और ब्लाउज भी फ्लोरल एंब्रॉयडरी वाला है। एक फ्लोरल नेकपीस और स्ट्रेट हेयरस्टाइल के साथ डायना पेंटी ने अपने एथनीक लुक को डिफ्रेंट बनाया है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।