Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:07 AM IST

सोनम कपूर आहूजा की शाही अंदाज में हुई शादी की ये 10 खास बातें जानिए

सोनम कपूर अब सोनम कपूर आहूजा हैं, सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी बहुत ही धूमधाम से हो गई। लेकिन कुछ डिटेल्‍स ऐसी है जिसने इस शादी को और भी स्‍पेशल बना दिया है और इसे आपने शायदनोटिस नहीं किया होगा।
Updated:- 2018-05-09, 14:48 IST
sonam kapoor marriage photos inside  ()

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी बहुत ही धूमधाम से हो गई। मुंबई के द लीला होटल में शाम का रिसेप्शन भी काफी भव्य रहा, जिसमें बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी शख्सीयतें शुमार हुईं। इस कपल की शादी सिख रीति रिवाज के साथ सोनम की मौसी कविता सिंह के घर पर हुई। इस मौके पर बड़ी-बड़ी शख्सीयतों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सोनम कपूर अब सोनम कपूर आहूजा हैं, कम से कम उनके इंस्‍टाग्राम हैंडल के अनुसार। ऐसा लगता है कि यह इस सीजन की सबसे बड़ी पंजाबी शादी थी, जिसमें बहुत सारी रीति-रिवाजों को शामिल किया गया था, शादी के दौरान इतना कुछ किया गया कि उनकी डिटेल को बनाए रखना लगभग मुश्किल था। सोनम की शादी इतने धूमधाम से हुई कि दोनों परिवारों ने सभी सेलिब्रेशन में पूरे उत्‍साह से हिस्‍सा लिया। लेकिन कुछ डिटेल्‍स ऐसी है जिन्‍होंने इस शादी को और भी स्‍पेशल बना दिया है, जिसे आपने शायद फोटो और वीडियो में नोटिस नहीं किया होगा। आइए ऐसी ही कुछ खास बातों के बारे में हम आपको फोटो के जरिए बताते हैं।
यहां शादी के कुछ डिटेल दिए गए हैं जो # हर दिन इसे अगले लेवल पर ले जाते हैं:

Read more: सोनम कपूर के बाद क्या अंशुला कपूर की होने वाली है शादी?

मेहंदी और शादी का थीम

sonam kapoor marriage photos inside  ()

मेहंदी सेरेमनी का थीम वाइट था, जबकि शादी का थीम पिंक था। क्‍या आपने इस बात को नोटिस किया। अगर नहीं तो अब तो आप जान ही गई होगी।

चूडे का डिजाइन

sonam kapoor marriage photos inside  ()

संगीत सेरेमनी में सोनम कपूर को चूड़ा भी पहनाया गया है और साथ ही चूड़े पर कलीरे भी लटकाए गए। क्‍या आपने नोटिस किया कि उसमें मोर डिजाइन अलंकृत किया गया है।

स्‍पेशल केक

sonam kapoor marriage photos inside  ()

केक में दुल्‍हा-दुल्हन का कॉर्टून बना है और इसे सेलेब शेफ द्वारा बनाया गया था जी हां सोनम की करीबी दोस्‍तों में से एक यानि पूजा ढिंगरा द्वारा बनाया गया था। वेडिंग केक का डिज़ाइन काफी फनी थी। आनंद अहूजा को बास्केट बॉल खेलना पसंद है इसलिए वो ज्यादातर समय वहीं रहते हैं। सोनम अपने पति को अब बास्केट बॉल नहीं खेलने देंगी तभी तो देखिये ना सोनम कैसे घसीटकर आनंद को बास्केट बॉल कोट के लेकर आ रही हैं।

इंटनेशनल ब्रांड की एक्सेसरीज
sonam kapoor marriage photos inside  ()

सोनम की शादी की सारी एक्सेसरीज इंटरनेशल ब्रांड जिमी चू से हैं और उनके शादी के शूज पर विशेष रूप से आनंद के साइन किए गए थे। है ना कितने अलग और स्‍पेशल।  

सोनम का चोकर और मांग टीका
sonam kapoor marriage photos inside  ()

संगीत सेरेमनी के लिए चोकर सोनम पहने हुए हैं, वास्तव में उनके पर्सनल क्‍लेक्‍शन में से हैं और वही है जो उन्होंने Cannes में अपने आइकोनिक रूप के लिए पहना थीं। मेहंदी सेरेमनी में पहना सोनम का मांग टीका उनकी मां से संबंधित था, और जो उनके आउटफिट के साथ एकदम मैच कर रहा था और बहुत ही अच्‍छा लग रहा था।

पेस्‍टल कलर का लहंगा

sonam kapoor marriage photos inside  ()

सोनम ने अबू जानी और संदीप खोसला का लहंगा पहना था, जो पेस्‍टल के विभिन्‍न रंगों से बना है और इसे तैयार करने के लिए 150 घंटे लग गए थे।

Read more: सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन पर सलमान खान के साथ नाचे शाहरुख खान

जूतियों का डिजाइन
sonam kapoor marriage photos inside  ()

उनकी जूतियों को विशेष रूप से डिजाइन किया गया था (विशेष रूप से सोनम के पसंदीदा ब्रांड, फिजी गोबलेट में से एक) जो शादी के मेहमानों के लिए उपहार के रूप में था, और इसे 'ऐशा' कहा जाता है।

डिजाइन किए कपड़े

sonam kapoor marriage photos inside  ()

सभी आहुजा और कपूर पुरुषों ने शादी के लिए राघवेंद्र राठौर के डिजाइन किए कपड़े पहने थे।

सजावट

sonam kapoor marriage photos inside  ()

लक्जरी एक्सपेरिएण्टियल कंपनी रानी पिंक द्वारा सुंदर और मजेदार सजावट की गई थी।
हम देख सकते हैं कि यह शादी स्‍पेशल क्यों थी!

Image Courtesy: Instagram.com (@sonamkishaadi)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।