सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन पर सलमान खान के साथ नाचे शाहरुख खान, वीडियो हुआ वायरल

सोनम कपूर की शादी का रिसेप्शन धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। सोनम कपूर ने फैशन डिज़ाइनर अनामिका खन्ना का डिज़ाइनर लहंगा पहना था। सोनम कपूर के पति आनंद अहूज ने शेरवानी के साथ स्नीकर शूज़ पहनकर खुब सुर्खियां बटौरी।
सोनम कपूर की शादी जिंदगीभर के लिए यादगार बन गई। उनकी शादी के रिसेप्शन पर सलमान खान और शाहरुख खान ने एक साथ डांस किया। शाहरुख खान ने लैला मैं लैला गाने पर सलमान खान के साथ ठुमके लगाए।
शाहरुख खान ने लैला मैं लैला गाने पर किया डांस
सलमान खान ने टन टना टन गाने पर किया डांस
सलमान खान सोनम कपूर के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं उनकी डेब्यू फिल्म सांवरिया में भी सलमान खान थे। अनिल कपूर के साथ सलमान खान का याराना तो बॉलीवुड में सबसे पुराना है ऐसे में सलमान खान की खुशी का ठिकाना ही नहीं था। उन्होंने सोनम की शादी में जमकर डांस किया।
डिंग डोंग डिंग गाने पर अनिल कपूर के साथ नाचे सलमान खान और शाहरुख खान
अनिल कपूर ने भी सलमान खान और शाहरुख खान को स्टेज पर डांस किया फिर बॉलीवुड के मोस्ट एवरग्रीन यंग हीरो ने मिलकर डांस किया। सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी में ये डांस इस रिसेप्शन पार्टी की सबसे बड़ी हाईलाइट रहा।
Read More: शादी के तुरंत बाद सोनम के पति आनंद को उनके भाई ने दिया यह मैसेज
King of Bollywood is at stage 🔥 | #ShahRukhKhan #RanveerSingh #AnilKapoor #sonamkishaadi
रनवीर सिंह ने आनंद अहूजा को गोदी में उठाकर किया डांस
सोनम की शादी के रिसेप्शन पर आए सभी मेहमान काफी खुश थे। रनवीर सिंह ने सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा को डांस करते समय गोदी में उठा लिया फिर आनंद और रनवीर सिंह ने जमकर डांस किया।
Read More: सोनम कपूर की शादी की ये चंद तस्वीरें बता देंगी कैसी रही अनिल की लाडली की शादी
आनंद अहूजा और सोनम कपूर की शादी में उनका पूरा परिवार इतना खुश था कि परिवार के सभी लोगों ने एक साथ मिलकर उनके लिए डांस भी परफोर्म किया। ये डांस सोनम कपूर के लिए सरप्राइज़ था। सभी मेहमान इस डांस परफोर्मेंस के साथ खड़े खड़े डांस भी कर रहे थे।
अनिल कपूर का झक्कास डांस वीडियो देखिये
सोनम कपूर की शादी में उनके पापा अनिल कपूर ने अपनी बेटी के लिए स्पेशली अपना झक्कास डांस भी परफोर्म किया। हाथ में ढफली लेकर डांस कर रहे अनिल कपूर का मूड कितना अच्छा है और वो अपनी बेटी की शादी को कितना इन्जॉय कर रहे हैं ये आप उनकी इस डांस परफोर्मेंस से देख सकते हैं।
Read More: पिया के संग सात फेरे लेने के लिए दुल्हन के लिबास में सजीं सोनम कपूर
रनवीर सिंह टेबल पर चढ़े को करीना ने सैफ के साथ लगाए ठुमके
करीना कपूर खान ने सैफ अली खान के साथ सोनम कपूर की फिल्म के गाने पर डांस किया। रनवीर सिंह टेबल पर खड़े होकर डांस कर रहे थे उनके सामने मुकेश अंबानी और उनके बेटे अकाश अंबानी खड़े थे सभी मेहमान सोनम की शादी में काफी ज्यादा ही खुश थे।
सोनम कपूर ने भी मेहमानों के साथ किया डांस
सोनम कपूर ने भी अपनी वेडिंग रिसेप्शन पर आए सभी मेहमानों के साथ खूब डांस किया। फैशन डिज़ाइनर अनामिका खन्ना के डिज़ाइनर लहंगे में सोनम कपूर ना सिर्फ काफी खूबसूरत दिख रही थी बल्कि वो इसमें काफी कम्फर्टेबल भी महसूस कर रही थी।
करन जौहर ने प्रेम रत्न धन पायो गाने पर किया डांस
@karanjohar #SonamKiShaadi #EverydayPhenomenal #sonamanandreception
करन जौहर अपने डांस स्टाइल के लिए अपने फैंस के बीच में काफी पॉपुलर हैं। जब उनका डांस का मूड होता है तो वो कुछ नहीं सोचते। फैशनिस्टा सोनम कपूर की शादी में करन जौहर ने फिल्म प्रेम रत्न धन पायो के गाने पर डांस किया।
चाचा-भतीजे अनिल और अर्जुन का डांस परफोर्मेंस
अनिल कपूर की अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ काफी अच्छी बोंडिंग है। दोनों चाचा भतीजे एक साथ डांस को काफी इन्जॉय करते हैं। सोनम की शादी पर पहले अनिल कपूर ने अर्जुन के साथ उनकी फिल्म के गाने पर डांस किया फिर अनिल कपूर की फिल्म के गाने पर अर्जुन ने उनके साथ डांस किया।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।