Valentine's Day 2025: टीनेज गर्ल्स वेलेंटाइन डे पर ट्राई कर सकती हैं Jannat Zubair के ये लुक्स, देखें तस्वीरें

 अगर आपको भी वेलेंटाइन डे पर कुछ अलग ट्राई करने का मन है, तो इसके लिए जन्नत जुबैक के लुक्स पर नजर डालें। इससे आप अच्छी लगेंगी। साथ ही, लुक क्रिएट करने का तरीका पता चल जाएगा।
image

वेलेंटाइन डे आने वाला है। ऐसे में हर किसी ने अपने लिए आउटफिट स्टाइल करने का तरीका भी सोच लिया है। वहीं टीनेज गर्ल्स कुछ खास स्टाइल नहीं कर पाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता कि वो किस तरह के आउटफिट्स को स्टाइल करें, जिससे वो वेलेंटाइन डे पर अच्छी नजर आएं। इसके लिए आप टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर के लुक्स से आइडिया लें। इससे आपको लुक क्रिएट करने का तरीका पता चल जाएगा। चलिए आपको भी बताते हैं जन्नत जुबैर के किन लुक्स को आप वेलेंटाइन डे पर क्रिएट कर सकती हैं।

क्रोसेट आउटफिट करें स्टाइल

Croset design

अगर आपको स्टाइलिश के साथ-साथ खूबसूरत नजर आना है, तो इसके लिए आप क्रोसेट आउटफिट को वेलेंटाइन डे पर स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट्स पार्टी में पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, डेट के लिए भी परफेक्ट होते हैं। इसे आप स्टाइलिश डिजाइन वाली ज्वेलरी के साथ वियर कर सकती हैं। इसके साथ ही आप मेकअप और हेयर को सिंपल बनाएं। इससे आप सबसे अलग नजर आएंगी। पार्टनर भी आपके लुक को देखकर खुश हो जाएगा।

शिमर ड्रेस लुक

Dress design

आप वेलेंटाइन डे के मौके पर शिमर ड्रेस लुक को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस पहनने के बाद काफी अच्छी लगती है। इसमें आप शॉर्ट ड्रेस के साथ-साथ लॉन्ग ड्रेस के ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप चाहें तो स्ट्रैपलेस ड्रेस या ऑफ शोल्डर डिजाइन वाली ड्रेस को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस पहनने के बाद अच्छी लगती है। इस तरह की ड्रेस के साथ स्टोन डिजाइन वाली ज्वेलरी साथ में वियर करें।

इसे भी पढ़ें: शॉर्ट कुर्ती का बढ़ रहा है क्रेज, आप भी फॉलो करें ये खास ट्रेंड

प्लाजो सूट स्टाइल

Suit design

अगर आप सिंपल लेकिन एलीगेंट लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए प्लाजो सूट को स्टाइल करें। इस तरह के सूट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आप स्ट्रेट कुर्ते या अनारकली सूट डिजाइन ले सकती हैं। साथ ही, इसे अलग डिजाइन वाली ज्वेलरी के साथ वेलेंटाइन डे पर स्टाइल करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको लुक क्रिएट करने के लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें:जींस टॉप पहनकर आप भी हो गई है बोर, तो ट्राई करें ये यूनिक आउटफिट्स

इस बार ट्राई करें ये लुक्स। इसमें आप अच्छी लगेंगी। साथ ही, आपको वेलेंटाइन डे पर ज्यादा ऑप्शन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन्हें ही वियर करके आपका लुक अच्छा नजर आएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instagram/ Jannat zubair

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP