Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:42 AM IST

Hariyali Teej 2021: त्‍योहार पर पहन रही हैं 'हरा लहंगा', तो ये स्‍टाइलिंग टिप्‍स आएंगे काम

हरियाली तीज पर अगर आप भी हरे रंग का लहंगा पहन रही हैं, तो उसे स्‍टाइल करने के लिए यह टिप्‍स जरूर अपनाएं। 
Updated:- 2021-08-09, 19:12 IST
bollywood style green lehenga style

सावन के महीने में पड़ने वाला हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं और सोलह श्रृंगार भी करती हैं। इस पर्व का नाम हरियाली तीज है, इसलिए इस त्योहार पर हरे रंग के कपड़े और गहने पहनने का बहुत महत्व है। कई महिलाएं तो तीज के आने से पहले ही अपने लिए डिजाइनर कपड़े खरीदती हैं या फिर सिलवाती हैं।

तीज पर परफेक्‍ट एथनिक लुक पाने के लिए बहुत सी महिलाएं साड़ी और लहंगे पहनती हैं। अगर आप भी इस वर्ष तीज के त्‍योहार पर हरे रंग का सुंदर सा लहंगा तलाश रही हैं या फिर हरे लहंगे को स्टाइल करने के टिप्‍स जानना चाहती हैं, तो आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के कुछ ऐसे ग्रीन लहंगा लुक्स दिखाएंगे, जिन्हें आप भी तीज पर अपना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: बिना दुपट्टे के लहंगे को स्‍टाइल करने के टिप्‍स जानें

prachi desai green lehenga

इंडो वेस्टर्न लहंगा लुक

इंडो वेस्टर्न लहंगा लुक अगर आप इंडो वेस्टर्न लहंगा लुक चाहती हैं, तो एक्‍ट्रेस प्राची देसाई का यह लुक देखें। प्राची ने तस्‍वीर में फैशन डिजाइनर सना ब्रेजा द्वारा डिजाइन किया हुआ सुंदर सा लहंगा पहना है। इस लुक के हाइलाइट इस प्रकार हैं-

  • प्राची ने लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहना है। आप चाहें तो ग्रीन फैमिली के अलग रंग का चुनाव लहंगे के लिए कर सकती हैं।
  • लहंगे पर हल्की एम्ब्रॉयडरी है, जो लाइट वेट के इस लहंगे को सिंपल-सोबर लुक दे रही है।
  • प्राची का लहंगा स्‍ट्रेट और कम घेरदार है, इसलिए लहंगे के साथ प्राची ने लॉन्‍ग मैचिंग केप कैरी किया है, जिसके बॉटम में फ्रिल डिटेलिंग की गई है।
  • इसके साथ ही स्टाइलिश लुक पाने के लिए प्राची ने मैचिंग बेल्‍ट भी कैरी की है, जो लहंगे को परफेक्ट इंडो-वेस्टर्न लुक दे रही है।
  • अगर आप चाहें तो, इस लुक को आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं। लहंगे के साथ मैचिंग लाइटवेट ज्वेलरी पहन कर आप खुद को एक अच्‍छा फेस्टिव लुक दे सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: लहंगे के साथ दुपट्टा ड्रेप करने के 5 नए अंदाज सीखें

sonakshi sinha green lehenga

टियर्ड लहंगा

आजकल टियर्ड लहंगे का फैशन ट्रेंड में है। यह काफी घेरदार और वॉल्यूम वाले होते हैं। इस तस्‍वीर में सोनाक्षी सिन्हा ने भी फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता का डिजाइन किया हुआ टियर्ड लहंगा पहना है, जिसे बहुत ही खूबसूरती से स्टाइल किया गया है। इस लुक के हाइलाइट इस प्रकार हैं-

  • ग्रीन पर्ल ट्वीग प्रिंट वाली टियर्ड स्कर्ट के साथ सोनाक्षी ने वेब मिरर वर्क वाला डिजाइनर ब्लाउज और जैकेट पहनी है। ऐसा आप भी कर सकती हैं। आप किसी भी प्रिंटेड टियर्ड स्‍कर्ट के साथ डिजाइनर ब्‍लाउज क्‍लब करके यह लुक पा सकती हैं।
  • सोनाक्षी की तरह अगर आप जैकेट नहीं पहनना चाहती हैं, तो आप लाइट वेट का शिफॉन या नेट का दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।
  • थोड़ा स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप गले से चिपका हुआ चोकर और हाथ में ब्रॉड ब्रेसलेट भी पहन सकती हैं।

hariyali teej green lehenga

कॉटन लहंगा

बारिश के मौसम में बेशक तरावट आ जाती हो, मगर उमस और गर्मी बनी रहती है। ऐसे में आप एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की तरह कॉटन का लहंगा पहन सकती हैं। फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे द्वारा डिजाइन किए गए इस लहंगे को तीज के त्‍योहार पर भी पहना जा सकता है। इस लुक के हाइलाइट इस प्रकार हैं-

  • श्रद्धा ने इस कॉटन ग्रीन लहंगे को मैचिंग कुर्ती ब्‍लाउज और नेट के लाइट वेट दुपट्टे के साथ कैरी किया है।
  • आप भी इस तरह का लहंगा स्टिच करवा सकती हैं। इस तरह के लहंगे में स्टाइलिश दिखने के लिए आप हरे रंग की चूड़ी और लाइटवेट ज्‍वेलरी पहन सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई फैशन टिप्‍स पसंद आई होंगी। आप भी इस तरह से अपने लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी फैशन टिप्स पाने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।