जब भी हम किसी खास फंक्शन पर जाने के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में सिर्फ एक ही चीज आती है कि किस तरह के आउटफिट को स्टाइल करें, ताकि एक्ट्रेस की तरह हम भी खूबसूरत दिखें। हाल ही में अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी हुई। इसमें तमन्ना भाटिया ब्लैक कलर के लहंगे में नजर आईं। जिसे उन्होंने बहुत खूबसूरती के साथ स्टाइल किया। आप भी लहंगे को अगर स्टाइल करने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए तमन्ना भाटिया के लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं।
View this post on Instagram
तमन्ना भाटिया ने इस तस्वीर में ब्लैक कलर के लहंगे को स्टाइल किया है। जिसे तोरानी ने डिजाइन किया है। इसमें हैवी वर्क एम्ब्राइडरी वर्क किया गया है। इससे लहंगा अच्छा लग रहा है। इस लहंगे को फिश टेल लहंगा स्टाइल में तैयार किया गया है, ताकि लुक ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश लगे। आप भी इस तरह के डिजाइन वाले लहंगे को वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको मिक्स डिजाइन वाले लहंगे को पहनने को मिलेगा।
इस तस्वीर में तमन्ना भाटिया ने पर्ल डिजाइन वाले इयररिंग्स को स्टाइल किया। जिसमें वो खूबसूरत लग रही थी। आप भी अपने ब्लैक कलर लहंगे के साथ पर्ल डिजाइन वाले इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। इससे आप अच्छी लगेगी। आप चाहें, तो इसके लिए ड्रोप इयररिंग्स के साथ झुमकी डिजाइन वाले इयररिंग्स को खरीदकर पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के ट्रेडिशनल लुक्स को रीक्रिएट करने के लिए इन टिप्स को अपनाएं
यह विडियो भी देखें
इस लहंगा लुक के साथ उन्होंने ब्रेड हेयर स्टाइल को क्रिएट किया। इसे लूज ब्रेड में तैयार किया गया। इससे उनका लुक पहले से ज्यादा अच्छा लग रहा था। आप भी ब्रेड हेयर स्टाइल बनाकर अपने लुक में कुछ नई चीज ऐड कर सकती हैं। इसके अलावा ट्रेंड हेयर एक्सेसरीज भी लगा सकती हैं।
आप तमन्ना भाटिया की तरह ब्लैक लहंगे के साथ स्मोकी आई मेकअप लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। इससे आप पहले से ज्यादा सुंदर लगेंगी। इस तरह के मेकअप लुक को क्रिएट करने में आपको टाइम भी कम लगेगा। इसके अलावा आपको पार्लर जानें की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: Printed Suit Designs: सावन में पहनें ये प्रिंटेड सूट, दिखेंगी खूबसूरत
अगर आपको लुक स्टाइलिश तरीके से क्रिएट करना है, तो इसके लिए आप तमन्ना भाटिया के इन लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आप सुंदर दिखेंगी। साथ ही, आपको कुछ नए तरीके के लुक क्रिएट करने को मिलेगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।